गणतंत्र दिवस 2025 : दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ये रहेगी परेड की टाइमिंग, जानें ट्रैफिक प्लान

Vikram Jain | Jan 25, 2025, 22:02 IST
Share
Delhi Republic Day Parade Timings and Route
गणतंत्र दिवस 2025।

गणतंत्र दिवस 2025 की परेड नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगी, इस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जानें परेड का समय, मार्ग और दिल्ली का ट्रैफिक प्लान।

Republic Day 2025: भारत का 76वां गणतंत्र दिवस रविवार, 26 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। 1950 में भारतीय संविधान को अपनाए जाने के इस दिन को हर साल राष्ट्रीय पर्व के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित की जाएगी, जिसमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस साल की रिपब्लिक डे की थीम "स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास" है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और उसके सतत विकास की यात्रा को दर्शाती है। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह और सेना की परेड देखने के लिए देशवासियों में खासा उत्साह रहता है इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, इस लेख में हम आपको परेड का समय और टिकट को लेकर जानकारी देंगे।

गणतंत्र दिवस की परेड की टाइमिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी, रविवार को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। एंट्री गेट सुबह 7 बजे से खुलेगा और 9 बजे तक बंद हो जाएंगे। इस बार परेड की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर औपचारिक मार्च पास्ट की देखरेख करेंगी।

परेड का मार्ग

परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होकर विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से गुजरते हुए लाल किले पर समाप्त होगी।

ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट

गणतंत्र दिवस परेड के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टिकट बुक कर सकते हैं। अनारक्षित सीटों के लिए टिकट की कीमत 20 रुपए और आरक्षित सीटों के लिए 100 रुपए है। आमंत्रण मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए भी टिकट बुक कर सकते हैं। परेड देखने के लिए वैध फोटो पहचान पत्र और टिकट लेकर आना आवश्यक होगा।

गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी के लिए ऐसे तैयार करें छोटा और लंबा भाषण, इन अट्रैक्टिव स्पीच की लें मदद

26 जनवरी पर मेट्रो शटल सेवा

दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी को सभी टिकट धारकों को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा। विशेष शटल सेवाएं भी परेड स्थल तक उपलब्ध रहेंगी। समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने यातायात व्यवस्थाओं में बदलाव किए हैं। जिसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने ट्रैफिक प्लान और डायवर्जन के बारे में जानकारी दी है। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, सी-हेक्सागन-इंडिया गेट मार्ग सुबह 9:15 बजे से लेकर परेड के तिलक मार्ग पार करने तक बंद रहेगा। इसके अलावा, सुबह 10:30 बजे से तिलक मार्ग, बीएसजेड और सुभाष मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी।

गणतंत्र दिवस : रिपब्लिक डे पर क्यों होती है सेना की परेड?, जानें इसका महत्व और इतिहास

ऑटो-रिक्शा और टैक्सी को नो एंट्री

एडवाइजरी में कहा गया है कि मदर टेरेसा क्रीसेंट, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अशोक रोड से पटेल चौक तक, संसद मार्ग, कस्तूरबा गांधी मार्ग से फिरोजशाह रोड, फिरोजशाह रोड से मंडी हाउस के चक्कर तक, भगवान दास रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, हुमायूं रोड, एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, केमल अतातुर्क मार्ग और कौटिल्य मार्ग से जुड़े इलाकों में रविवार सुबह 7 बजे के बाद किसी भी ऑटो-रिक्शा और टैक्सी को एंट्री की इजाजत नहीं दी जाएगी

ऑनलाइन परेड लाइव देखने के विकल्प

अगर आप घर से परेड देखना चाहते हैं तो डीडी नेशनल चैनल पर परेड लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, ऑल इंडिया रेडियो पर भी लाइव कमेंट्री सुनी जा सकती है, और दोनों के यूट्यूब चैनल्स पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा सरकारी वेबसाइट्स पर भी परेड की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

यह दिन भारत के इतिहास में अत्यधिक महत्वपूर्ण है और इसे धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। गणतंत्र दिवस की यह परेड भारत की सांस्कृतिक विविधता, सैन्य शक्ति और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर घर से निकल रहे हैं तो सावधान, बदल गया है ट्रैफिक

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के लिए टिकट

गणतंत्र दिवस समारोह का समापन 29 जनवरी को होगा। समापन शाम को विजय चौक में आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ होगा, समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रपति करेंगी। इस बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के लिए टिकट का रेट 100 रुपए है। आप आमंत्रण मोबाइल ऐप और आमंत्रण वेबसाइट के माध्यम से भी टिकट बुक कर सकते हैं। ऑफलाइन टिकट के लिए कुछ काउंटर्स से भी टिकट खरीदी जा सकती हैं। इसमें भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ के आकर्षक बैंड म्यूजिकल परफॉरमेंस होते हैं।

गणतंत्र दिवस विशेष : इस देश को 6 सेकंड का भी इंतजार नहीं…

Tags:
  • दिल्ली न्यूज
  • Republic Day
  • गणतंत्र दिवस
  • हिंदी न्यूज
  • परेड
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • 26 जनवरी की परेड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा