LPG Crisis Rules: ब्लैक में एलपीजी लेना पड़ेगा भारी, हो सकती है 7 साल की जेल, ये है कानून

Manya Jain | Apr 04, 2026, 17:13 IST
Share
LPG Crisis Rules
LPG Crisis Rules

मिडिल ईस्ट तनाव से कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत बढ़ी है। कई दुकानदार मजबूरी में ब्लैक में घरेलू सिलेंडर खरीद रहे हैं। यह कानूनी अपराध है। Essential Commodities Act 1955 के तहत 7 साल जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

NEWS IN SHORT

  • मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से भारत में एलपीजी (Liquid Petroleum Gas) की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
  • दिल्ली समेत कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत है।
  • होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच रहे हैं।
  • कुछ दुकानदार मजबूरी में सस्ता घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • यह कानूनी अपराध है जिसमें 7 साल तक की जेल हो सकती है।

NEWS IN DETAIL

कमर्शियल गैस की किल्लत से परेशान कारोबारी

मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत की एलपीजी सप्लाई पर पड़ रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कमर्शियल गैस सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच पा रहे। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

कई छोटे कारोबारी आर्थिक मजबूरी में घरेलू सिलेंडर को व्यावसायिक काम में इस्तेमाल करने लगे हैं। घरेलू सिलेंडर सस्ता भी होता है और कुछ जगहों पर आसानी से मिल भी जाता है। लेकिन यह सुविधाजनक रास्ता कानूनी रूप से बेहद खतरनाक है।

screenshot-2026-04-04-125052
screenshot-2026-04-04-125052


घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर में क्या फर्क है

पटियाला कोर्ट के वकील महमूद आलम के मुताबिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सरकार एलपीजी सब्सिडीदेती है। इसका मकसद आम परिवारों को सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराना है। यह सिलेंडर केवल घर में खाना बनाने के लिए ही है।

कमर्शियल सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक कामों के लिए होता है। इस पर कोई सब्सिडी नहीं होती इसलिए इसकी कीमत ज्यादा होती है। दोनों सिलेंडरों की तकनीकी बनावट भी अलग होती है। घरेलू सिलेंडर अलग दबाव और मात्रा के लिए डिजाइन किए जाते हैं। गलत इस्तेमाल से हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है।

क्या कहता है कानून

एलपीजी के उपयोग और वितरण को Essential Commodities Act 1955 और Liquefied Petroleum Gas Regulation of Supply and Distribution Order 2000 के तहत नियंत्रित किया जाता है। इन कानूनों के तहत घरेलू गैस का कमर्शियल इस्तेमाल "मिसयूज" यानी दुरुपयोग और "डायवर्जन ऑफ सब्सिडाइज्ड एलपीजी" माना जाता है। यह एक दंडनीय अपराध है।

LPG RULES
LPG RULES


क्या-क्या होगी कार्रवाई

अगर कोई दुकानदार घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाए तो कई स्तरों पर कार्रवाई हो सकती है। सबसे पहले सिलेंडर और गैस कनेक्शन जब्त किया जा सकता है। गैस एजेंसी उस व्यक्ति का कनेक्शन रद्द कर सकती है।

गंभीर मामलों में पुलिस एफआईआर (First Information Report) दर्ज हो सकती है। Essential Commodities Act 1955 के तहत दोषी पाए जाने पर अधिकतम 7 साल की जेल हो सकती है। जुर्माना भी लग सकता है और कई मामलों में जेल और जुर्माना दोनों एक साथ दिए जा सकते हैं।
बार-बार ऐसा करने पर दुकान या होटल बंद करने के आदेश भी दिए जा सकते हैं।

सिर्फ दुकानदार ही नहीं, बल्कि सप्लाई चेन में शामिल गैस एजेंसी या डिलीवरी कर्मचारी भी दोषी पाए जाने पर सजा के भागीदार बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें...

पेट्रोल, डीजल और एलपीजी में नहीं होगी कमी, सप्लाई को लेकर सीएम साय ने की हाईलेवल मीटिंग

राजस्थान को मिली गैस सिलेंडर में राहत, केंद्र सरकार ने 10% अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी आवंटन की मंजूरी दी

शहर के लोग 25 दिन में करा सकते हैं एलपीजी की बुकिंग, कमर्शियल की प्राथमिकता में स्कूल और अस्पताल

LPG Gas Booking Rules: क्या फिर बदल गए एलपीजी बुकिंग के नियम? सरकार ने बताया सच

Tags:
  • एफआईआर
  • LPG
  • एलपीजी सब्सिडी
  • मिडिल ईस्ट
  • कमर्शियल एलपीजी
  • Essential Commodities Act 1955
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा