LPG Crisis Rules: ब्लैक में एलपीजी लेना पड़ेगा भारी, हो सकती है 7 साल की जेल, ये है कानून
Manya Jain | Apr 04, 2026, 17:13 IST
LPG Crisis Rules
मिडिल ईस्ट तनाव से कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत बढ़ी है। कई दुकानदार मजबूरी में ब्लैक में घरेलू सिलेंडर खरीद रहे हैं। यह कानूनी अपराध है। Essential Commodities Act 1955 के तहत 7 साल जेल और जुर्माने का प्रावधान है।
NEWS IN SHORT
- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से भारत में एलपीजी (Liquid Petroleum Gas) की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
- दिल्ली समेत कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत है।
- होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच रहे हैं।
- कुछ दुकानदार मजबूरी में सस्ता घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं।
- यह कानूनी अपराध है जिसमें 7 साल तक की जेल हो सकती है।
NEWS IN DETAIL
कमर्शियल गैस की किल्लत से परेशान कारोबारी
कई छोटे कारोबारी आर्थिक मजबूरी में घरेलू सिलेंडर को व्यावसायिक काम में इस्तेमाल करने लगे हैं। घरेलू सिलेंडर सस्ता भी होता है और कुछ जगहों पर आसानी से मिल भी जाता है। लेकिन यह सुविधाजनक रास्ता कानूनी रूप से बेहद खतरनाक है।
screenshot-2026-04-04-125052
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर में क्या फर्क है
कमर्शियल सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक कामों के लिए होता है। इस पर कोई सब्सिडी नहीं होती इसलिए इसकी कीमत ज्यादा होती है। दोनों सिलेंडरों की तकनीकी बनावट भी अलग होती है। घरेलू सिलेंडर अलग दबाव और मात्रा के लिए डिजाइन किए जाते हैं। गलत इस्तेमाल से हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है।
क्या कहता है कानून
LPG RULES
क्या-क्या होगी कार्रवाई
गंभीर मामलों में पुलिस एफआईआर (First Information Report) दर्ज हो सकती है। Essential Commodities Act 1955 के तहत दोषी पाए जाने पर अधिकतम 7 साल की जेल हो सकती है। जुर्माना भी लग सकता है और कई मामलों में जेल और जुर्माना दोनों एक साथ दिए जा सकते हैं।
बार-बार ऐसा करने पर दुकान या होटल बंद करने के आदेश भी दिए जा सकते हैं।
सिर्फ दुकानदार ही नहीं, बल्कि सप्लाई चेन में शामिल गैस एजेंसी या डिलीवरी कर्मचारी भी दोषी पाए जाने पर सजा के भागीदार बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें...
पेट्रोल, डीजल और एलपीजी में नहीं होगी कमी, सप्लाई को लेकर सीएम साय ने की हाईलेवल मीटिंग
राजस्थान को मिली गैस सिलेंडर में राहत, केंद्र सरकार ने 10% अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी आवंटन की मंजूरी दी
शहर के लोग 25 दिन में करा सकते हैं एलपीजी की बुकिंग, कमर्शियल की प्राथमिकता में स्कूल और अस्पताल
LPG Gas Booking Rules: क्या फिर बदल गए एलपीजी बुकिंग के नियम? सरकार ने बताया सच
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari