अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लेंगे बड़ा फैसला! दुनियाभर में मची हलचल

Sandeep Kumar | Updated:
Share
donald-trump
donald-trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 सितंबर को रात 11:30 बजे एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। अमेरिका और दुनियाभर में इस घोषणा को लेकर हलचल मची हुई है। सोशल मीडिया पर इस ऐलान को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिनकी सेहत को लेकर पिछले कुछ दिनों से अटकलें लग रही थीं, अब एक बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ट्रंप मंगलवार, 2 सितंबर को एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे, जो रक्षा मंत्रालय से संबंधित हो सकती है। इस घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर कई प्रकार की थ्योरियां और अटकलें चल पड़ी हैं। क्या ट्रंप इस्तीफा देंगे, क्या उनका ऐलान अमेरिकी सुरक्षा रणनीति से जुड़ा होगा, या क्या यह टैरिफ और ट्रेड नीति में बदलाव होगा?

क्या होगा ट्रंप का बड़ा ऐलान ?

व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ट्रंप 2 सितंबर को एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस घोषणा के विषय के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन संकेत दिए गए हैं कि यह ऐलान रक्षा विभाग से जुड़ा हो सकता है। मीडिया और सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह घोषणा अमेरिका की सुरक्षा नीति, सैन्य बजट में वृद्धि, नए रक्षा प्रोजेक्ट्स या फिर कोई सैन्य अभियान हो सकता है। ट्रंप के इस ऐलान पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें...ब्राह्मणों को विलेन बना रहे ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो, रूस से तेल आयात पर अमेरिका की बौखलाहट

स्पेस कमांड मुख्यालय का स्थानांतरण

रॉयटर्स के हवाले से खबर आई है कि ट्रंप प्रशासन अमेरिकी स्पेस कमांड के मुख्यालय को कोलोराडो स्प्रिंग्स से हटाकर हंट्सविले, अलाबामा स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। यह कदम रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हंट्सविले को पहले ही 'Rocket City' के नाम से जाना जाता है और वहां नासा का मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर स्थित है। इसके अलावा, अलाबामा राज्य ने ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को पिछले तीन राष्ट्रपति चुनावों में मजबूत समर्थन दिया है, जिससे यह कदम राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें...ट्रंप टैरिफ से MP को लगेगा सबसे बड़ा झटका, इस उद्योग में हो सकता है 2000 करोड़ रुपए का नुकसान

क्या ट्रंप इस्तीफा देंगे?

इंटरनेट पर एक थ्योरी जोर पकड़ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि ट्रंप इस्तीफा देने वाले हैं। यह अटकलें उनके स्वास्थ्य को लेकर उठ रही हैं। ट्रंप की पब्लिक अपीयरेंस पिछले कुछ दिनों से कम हो गई है, जिससे यह अफवाहें फैल रही हैं कि वह राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर #TrumpIsDead और #WhereIsTrump जैसे हैशटैग ट्रेंड किए, जिससे ट्रंप के बारे में कई तरह की कयासबाजियां हो रही हैं।

ये भी पढ़ें...ट्रंप टैरिफ से MP को लगेगा सबसे बड़ा झटका, इस उद्योग में हो सकता है 2000 करोड़ रुपए का नुकसान

क्या यह ऐलान वेनेजुएला या टैरिफ से जुड़ा होगा?

कुछ विश्लेषक मानते हैं कि ट्रंप का ऐलान वेनेजुएला या टैरिफ पॉलिसी से जुड़ा हो सकता है। हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया था, जिसमें से 25% रूस से तेल खरीदने की सजा के रूप में था। इसके अलावा, चीन, रूस, और भारत के नेताओं के बीच बढ़ते संबंधों के बाद ट्रंप ने यह संकेत दिया था कि वह भारत से आने वाली दवाओं पर भी टैरिफ लगाने पर विचार कर सकते हैं। यदि यह सच हुआ तो अमेरिकी फार्मा इंडस्ट्री पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

क्या ऐलान रक्षा से जुड़े फैसलों का होगा?

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लीविट ने संकेत दिया है कि ट्रंप का यह ऐलान रक्षा से संबंधित होगा। इस दौरान यह संभावना जताई जा रही है कि ट्रंप अमेरिका की रक्षा नीति में बदलाव कर सकते हैं या फिर नाटो सहयोगियों के साथ अमेरिकी सुरक्षा संबंधों में नई दिशा की घोषणा कर सकते हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिका
  • इस्तीफा
  • रक्षा विभाग
  • व्हाइट हाउस
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

By Neel Tiwari

होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल

By Ramanand Tiwari

द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल
ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई

By Mukesh Sharma

ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई
गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द

By Neel Tiwari

गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना

By Sanjay Gupta

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना
CG Top News : IAS-IPS का DA बढ़ा, चैतन्य बघेल ने ED को दी चुनौती, पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : IAS-IPS का DA बढ़ा, चैतन्य बघेल ने ED को दी चुनौती, पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
नर्सों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, 10 मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन-ओपीडी प्रभावित होने की आशंका, CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

नर्सों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, 10 मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन-ओपीडी प्रभावित होने की आशंका, CM घेराव की तैयारी