डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के टैरिफ को लेकर फिर से जताई नाराजगी, इस बार बौखलाहट के पीछे की बताई वजह
Dablu Kumar | Sept 03, 2025, 10:07 IST
tarrif war india america
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के टैरिफ को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर उच्च टैरिफ लगा रहा है, जो व्यापारिक रिश्तों पर असर डाल सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत की व्यापार नीतियों को लेकर आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिकी सामानों पर दुनिया के सबसे ऊंचे टैरिफ लगाता है, जबकि अमेरिकी बाजार भारतीय उत्पादों के लिए लगभग खुला रहता है। उन्होंने कहा कि भारत हमारे साथ व्यापार के लिए एकतरफा रिश्ता रखना चाहता है। यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ के मुद्दे को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने व्हाइट हाउस में एक रेडियो शो और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चीन, भारत और ब्राजील जैसे देशों के टैरिफ नीतियों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है। ट्रंप ने कहा- अगर हमें कोर्ट से राहत नहीं मिली तो यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए आपदा साबित होगी।
![trump tarrif]()
ट्रंप का यह बयान उस वक्त आया जब उन्होंने भारत को दोषी ठहराते हुए कहा कि भारत अमेरिकी आयात पर 100% तक टैरिफ लगा रहा है। ट्रंप का कहना था कि यह एकतरफा व्यापार संबंध है, जिससे भारत को फायदा हो रहा है, जबकि अमेरिका को नुकसान हो रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत अब तक अमेरिकी व्यापार से अनुचित लाभ उठा रहा है। ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत दशकों से अमेरिकी उत्पादों पर 100% तक हाई टैरिफ लगाता आ रहा है। उन्होंने कहा- भारत से हमारे रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन यह संबंध एकतरफा रहा है। भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ ले रहा था, जो दुनिया में सबसे ज्यादा था।
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी उत्पादों पर भारत का यह उच्च टैरिफ अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों को कमजोर कर रहा है। उनका कहना था कि हम भारत के साथ ज्यादा व्यापार नहीं कर रहे थे, क्योंकि हम उनसे टैरिफ नहीं ले रहे थे।
ये भी पढ़िए...50 फीसदी टैरिफ के बाद अब एच 1 बी वीजा खत्म करने की तैयारी में ट्रंप!, जानें भारत पर कितना होगा असर
ट्रंप ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों में समस्या का उदाहरण देते हुए हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल का उदारण दिया है। उन्होंने कहा, "भारत में मोटरसाइकिल पर 200% टैरिफ था। इसलिए हार्ले-डेविडसन ने भारत में एक नया प्लांट खोला, ताकि उन्हें टैरिफ का भुगतान न करना पड़े।"
जानकारों का मानना है कि यदि ट्रंप भारत के खिलाफ टैरिफ युद्ध को आगे बढ़ाते हैं, तो इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। अमेरिका भारत के लिए एक बड़ा निर्यात बाजार है, जबकि भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए एक अहम निवेश स्थल है।
अर्थशास्त्रियों के अनुसार, इस टकराव के परिणामस्वरूप रणनीतिक रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है। यदि दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते कमजोर होते हैं, तो इसका असर वैश्विक स्तर पर भी देखा जा सकता है।
ये भी पढ़िए...अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लेंगे बड़ा फैसला! दुनियाभर में मची हलचल
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने भारत के खिलाफ नाराजगी जताई हो। वह पहले भी भारतीय टैरिफ, विशेष रूप से हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर लगे शुल्क को 'अन्यायपूर्ण' बता चुके हैं। ट्रंप का कहना था कि भारत मोटरसाइकिल पर 200% टैरिफ ले रहा था, इससे अमेरिकी कंपनियों के लिए वहां कॉम्पिटिशन करना मुश्किल हो जाता था।
हाल ही में अमेरिकी अपील्स कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के टैरिफ को गैरकानूनी ठहराया था। इसके बाद ट्रंप ने घोषणा की कि वह इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे और तुरंत सुनवाई की मांग करेंगे। ट्रंप ने कहा- अगर हम कोर्ट में हारते हैं तो हमें टैरिफ वापस करने पड़ सकते हैं, और इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा। ट्रंप का यह भी मानना है कि स्टॉक मार्केट को टैरिफ की जरूरत है और इसकी अनिश्चितता से ही बाजार में गिरावट आती है।
ब्राह्मणों को विलेन बना रहे ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो, रूस से तेल आयात पर अमेरिका की बौखलाहट
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से यह कह दिया है कि भारत अपने किसानों और छोटे उद्योगों के हितों से किसी भी हालत में समझौता नहीं करेगा। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारे किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत कभी भी किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा। मुझे पता है कि इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और भारत इसके लिए तैयार है। पीएम मोदी का यह अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ देखा जा रहा है।
ट्रंप के आरोप ऐसे समय में आए हैं जब प्रधानमंत्री मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अलग-अलग मुलाकात की।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ के मुद्दे को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने व्हाइट हाउस में एक रेडियो शो और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चीन, भारत और ब्राजील जैसे देशों के टैरिफ नीतियों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है। ट्रंप ने कहा- अगर हमें कोर्ट से राहत नहीं मिली तो यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए आपदा साबित होगी।
trump tarrif
भारत पर लगाए आरोप
डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत अब तक अमेरिकी व्यापार से अनुचित लाभ उठा रहा है। ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत दशकों से अमेरिकी उत्पादों पर 100% तक हाई टैरिफ लगाता आ रहा है। उन्होंने कहा- भारत से हमारे रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन यह संबंध एकतरफा रहा है। भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ ले रहा था, जो दुनिया में सबसे ज्यादा था।
भारत की टैरिफ नीतियों पर ट्रंप के बयान वाली खबर पर एक नजर
|
ये भी पढ़िए...50 फीसदी टैरिफ के बाद अब एच 1 बी वीजा खत्म करने की तैयारी में ट्रंप!, जानें भारत पर कितना होगा असर
हार्ले-डेविडसन को लेकर भी रखी अपनी बात
जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
अर्थशास्त्रियों के अनुसार, इस टकराव के परिणामस्वरूप रणनीतिक रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है। यदि दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते कमजोर होते हैं, तो इसका असर वैश्विक स्तर पर भी देखा जा सकता है।
ये भी पढ़िए...अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लेंगे बड़ा फैसला! दुनियाभर में मची हलचल
ट्रंप की नाराजगी की पुरानी कहानी
ट्रंप के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई जारी
ब्राह्मणों को विलेन बना रहे ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो, रूस से तेल आयात पर अमेरिका की बौखलाहट
मोदी साफ कर चुके हैं भारत की नीति
ट्रंप के आरोप ऐसे समय में आए हैं जब प्रधानमंत्री मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अलग-अलग मुलाकात की।
FAQ
- ट्रंप ने भारत पर किस मुद्दे को लेकर आरोप लगाए हैं?
डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि भारत अमेरिकी आयात पर 100% तक टैरिफ लगाता है, जिससे व्यापार असंतुलित हो गया है और अमेरिका को नुकसान हो रहा है। - हार्ले-डेविडसन का उदाहरण क्यों दिया गया है?
ट्रंप ने हार्ले-डेविडसन का उदाहरण दिया क्योंकि भारत में मोटरसाइकिल पर 200% टैरिफ था, जिससे हार्ले-डेविडसन ने वहां अपना प्लांट खोला और टैरिफ से बचने का प्रयास किया। - अगर ट्रंप कोर्ट में हारते हैं तो क्या होगा?
अगर ट्रंप कोर्ट में हारते हैं तो उन्हें टैरिफ वापस करने पड़ सकते हैं। जानकारों का मानना है कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman