Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट के ब्लैक में बिके टिकट, 5 राज्यों में छापे

Sourabh Bhatnagar | Oct 27, 2024, 08:36 IST
Share
diljit concert
diljit concert

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने दिलजीत और ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के आने वाले कॉन्सर्ट्स के टिकट स्कैम को लेकर बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पांच राज्यों दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और पंजाब में 13 जगह छापेमारी की।

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh) के अपकमिंग कॉन्सर्ट विवादों में पड़ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने दिलजीत और ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के आने वाले कॉन्सर्ट्स के टिकट स्कैम को लेकर बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पांच राज्यों दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और पंजाब में 13 जगह छापेमारी की। ईडी की जांच में सामने आया है कि इन अपकमिंग इवेंट्स के टिकटों की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की गई है।

ताबड़तोड़ छापेमारी में कई गैजेट्स जब्त

ईडी ने छापेमारी में मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड और कई गैजेट्स जब्त किए हैं, जिनके जरिए टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग और धोखाधड़ी की गई थी। जानकारी के अनुसार, दोनों कॉन्सर्ट्स के टिकट तेजी से बिक गए थे, इसके बाद नकली और महंगे टिकटों का खेल शुरू हो गया। कई फैंस ने इस धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद एफआईआर दर्ज करवाईं, जिसके चलते ईडी ने इन मामलों में जांच शुरू की है। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया गया है। बुक माय शो जैसे प्लेटफॉर्म ने भी फर्जी टिकटों को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है।

दिलजीत दोसांझ-परिणीति चोपड़ा की फिल्म चमकीला का टीजर रिलीज, पहली बार बिना पगड़ी के दिखे सिंगर

सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

ईडी की टीम अब इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी उन कड़ियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो इन टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग में सक्रिय थे। शुरुआत जांच में पता चला है कि आमतौर पर बुक माय शो, जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होने वाले इन टिकटों की ज्यादा मांग के चलते इनकी ब्लैक मार्केटिंग हुई है।

दिलजीत दोसांझ का बढ़ता क्रेज

दिलजीत दोसांझ के आगामी दिल्ली कॉन्सर्ट और उनकी लोकप्रियता के चलते वह गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं। पिछले महीने दिलजीत को लेकर सर्च ट्रेंड तेजी से बढ़ा है, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग का पता चलता है। उनके लोकप्रिय गानों में लवली और डू यू नो शामिल हैं, जिसकी पॉपुलेरिटी दुनियाभर में है।

ऐतिहासिक कोचेला फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बने दिलजीत दोसांझ, झूमीं करीना-आलिया, जानें क्या है कोचेला

दिल्ली से दिल-लुमिनाटी टूर की शुरुआत

दिलजीत ने शनिवार को दिल्ली में अपने दिल-लुमिनाटी टूर के भारतीय चरण की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मंच पर जोरदार एंट्री करते हुए भारतीय ध्वज लहराया। ये खूबसूरत नजारा देख वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे। दिलजीत ने अपने दिल-लुमिनाटी टूर के पहले दिन ही उनके फैंस का दिल जीत लिया।

जानें कब और कहां होंगे दिलजीत के कॉन्सर्ट

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के अपकमिंग कॉन्सर्ट दिसंबर तक लाइनअप हैं। हैदराबाद में 15 नवंबर, अहमदाबाद में 17 नवंबर, लखनऊ में 22 नवंबर, पुणे में 24 नवंबर, कोलकाता में 30 नवंबर, बेंगलुरु में 6 दिसंबर, इंदौर में 8 दिसंबर, चंडीगढ़ में 14 दिसंबर और गुवाहाटी में 29 दिसंबर को दिलजीत के कॉन्सर्ट होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी
  • Diljit Dosanjh
  • दिलजीत दोसांझ
  • पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ
  • प्रवर्तन निदेशालय ED
  • दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट
  • Dil-luminati
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा