शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के आने से लगे संसद सत्र में NEET के नारे

Aparajita Priyadarshini | Published:
Share
erer
erer

कांग्रेस ने पिछले हफ्ते परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है। उनके शपथ लेने के दौरान विपक्ष ने जमकर हमला किया और NEET NEET के नारे भी लगाए।

18वीं लोकसभा कापहला संसद सत्र शुरू हो चुका है।लोकसभा का यह सत्र 3 जुलाई तक चलेगा। सत्र के 10 दिन में कुल 8 बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्री परिषद के 58 मंत्री सांसद पद की शपथ ले चुके हैं।

इसके बाद अलग-अलग राज्यों के सांसद एल्फाबेटिकल ऑर्डर में शपथ लेंगे। यानी अंडमान के सांसदों का क्रम सबसे पहले आएगा। पश्चिम बंगाल के सांसद सबसे आखिर में शपथ लेंगे। इसके बाद 25 जून को 264 सांसद शपथ लेंगे। इसके बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा और राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा

18वीं लोकसभा में एनडीए के पास 293 सीटों के साथ बहुमत है, जबकि भाजपा के पास 240 सीटें हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक के पास 234 सीटें हैं, जिसमें कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं।

26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का होगा चुनाव


26 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। नए अध्यक्ष के चुने जाने तक, प्रोटेम स्पीकर बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब लोकसभा के पहले कुछ सत्रों की अध्यक्षता करेंगे। स्पीकर का चुनाव साधारण बहुमत से होता है।

ये भी पढ़ें...

ओंकारेश्वर मंदिर में VIP दर्शन पर रोक, जानिए कैसी है नई व्यवस्था

विपक्ष उठा सकता है पेपर लीक का मुद्दा


कांग्रेस ने पिछले हफ्ते परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है।

संसद के पहले सत्र में हंगामा भी देखने को मिल सकता है। विपक्ष द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं NEET और NET में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया जा सकता है।

बढ़ते विवाद के बीच, केंद्र ने शनिवार को NTA के महानिदेशक सुबोध सिंह को हटा दिया और परीक्षा सुधारों की सिफारिश करने के लिए सात सदस्यीय पैनल का गठन किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और विपक्ष छात्रों के लिए न्याय करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगा। 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र | eighteenth loksabha first session | NEET and NET paper leak

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

thesootr links




Tags:
  • 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र
  • eighteenth loksabha first session
  • विपक्ष उठा सकता है पेपर लीक का मुद्दा
  • NEET and NET paper leak
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर