एलन मस्क 14वीं बार बने पिता, पार्टनर ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Jitendra Shrivastava | Mar 01, 2025, 21:13 IST
Share
thesootr
elon-musk-14th-child-revealed Photograph: (thesootr)

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 14वीं बार पिता बने हैं। उनकी पार्टनर शिवन जिलिस ने सोशल मीडिया पर बेटे के नाम का खुलासा किया और कहा कि वे अब इस खबर को सार्वजनिक करना चाहते थे।

एलन मस्क अक्सर अपने इनोवेटिव आइडियाज और बिजनेस के लिए सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पार्टनर शिवन जिलिस ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वे दोनों चौथे बच्चे के माता-पिता बन चुके हैं। उन्होंने बेटे सेल्डन लाइकर्गस के जन्म की जानकारी साझा की, जिसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ जब हाल ही में एक इन्फ्लुएंसर ने दावा किया था कि मस्क का 13वां बच्चा भी उनके साथ है।

14वीं बार पिता बने एलन मस्क

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क 13वीं बार पिता बने हैं। उनकी पार्टनर और न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवन जिलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपने बेटे का नाम सेल्डन लाइकर्गस बताते हुए पोस्ट किया। यह खुलासा उनके तीसरे बच्चे आर्केडिया के जन्मदिन के मौके पर किया गया। इससे पहले, जिलिस और मस्क ने अपने तीसरे और चौथे बच्चे की पहचान को गुप्त रखा था।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल और एवजी को पकड़ा

पूर्व सीएस आमिर सुबहानी ने की दूसरी शादी, जानें 63 की उम्र में क्यों किया निकाह

शिवन जिलिस ने क्यों किया यह खुलासा?

शिवन जिलिस ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैंने एलन के साथ चर्चा की और आर्केडिया के जन्मदिन के मौके पर हमने अपने अद्भुत और अविश्वसनीय बेटे सेल्डन लाइकर्गस के बारे में सीधे बताना बेहतर समझा। वह बहुत बहादुर बच्चा है, जिसका दिल सोने जैसा है। हमें उससे बहुत प्यार है। एलन मस्क ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हार्ट इमोजी ड्रॉप किया।

इन्फ्लुएंसर के बच्चे पर मस्क ने क्यों साधी चुप्पी?

हाल ही में एक इन्फ्लुएंसर ऐश्ले स्टे क्लेयर ने दावा किया था कि उन्होंने 5 महीने पहले एलन मस्क के 14वें बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि, मस्क ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इसके अलावा, उनकी पूर्व पार्टनर ग्राइम्स भी उन पर अपने बच्चे की देखभाल न करने का आरोप लगा चुकी हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

एमपी में लगातार चौबीस घंटे लोक नृत्य कर बना रहे विश्व रिकॉर्ड

एलन मस्क की पत्नी और उनसे बच्चे...

मौजूदा जानकारी के अनुसार, एलन मस्क के 14 बच्चे हैं, जिनमें शामिल हैं...

  • शिवन जिलिस के साथ 4 बच्चे: जुड़वां स्ट्राइडर और एज़्योर, आर्केडिया और सेल्डन लाइकर्गस
  • ग्राइम्स के साथ 3 बच्चे
  • पहली पत्नी जस्टिन मस्क के साथ 6 बच्चे
Tags:
  • Elon Musk
  • एलन मस्क
  • सीईओ
  • टेस्ला
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा