UAN से बैंक अकाउंट लिंक करने चैक और पास बुक की फोटो नहीं करनी होगी अपलोड, जानें EPFO के नए नियम

Jitendra Shrivastava | Apr 03, 2025, 19:40 IST
Share
thesootr
epfo-new-rules Photograph: (thesootr)

EPFO ने अपने नए नियमों के तहत UAN से बैंक अकाउंट लिंक करने के लिए नियोक्ता की मंजूरी को हटा दिया है। इन सुधारों का सीधा लाभ EPFO के 7.7 करोड़ से अधिक सदस्यों को होगा। जानें इसके लाभ और प्रक्रिया।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिससे पीएफ निकासी प्रक्रिया (PF Withdrawal Process) को और भी सरल और तेज बनाया गया है। अब EPFO के सदस्यों को अपने UAN (Universal Account Number) से बैंक अकाउंट लिंक करने के लिए नियोक्ता की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा, चेक लीफ या बैंक पासबुक की तस्वीर अपलोड करने की जरूरत भी खत्म कर दी गई है। इन सुधारों का सीधा लाभ EPFO के 7.7 करोड़ से अधिक सदस्यों को होगा और लगभग 15 लाख लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा।

EPFO को सरल बनाने के लिए दो बड़े सुधार...

  1. चेक लीफ और बैंक पासबुक की तस्वीर अपलोड करने की आवश्यकता खत्म

    अब पीएफ निकासी के लिए चेक लीफ या बैंक पासबुक की तस्वीर अपलोड करना जरूरी नहीं रहेगा। इससे सदस्यों के लिए प्रक्रिया को आसान और तेज बना दिया गया है।
  2. UAN से बैंक अकाउंट लिंक करने नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत नहीं

    पहले, जब भी किसी सदस्य को अपने UAN से बैंक अकाउंट लिंक करना होता था, तो उसे नियोक्ता की मंजूरी लेना जरूरी होता था। अब यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और स्वचालित हो गई है, जिससे समय की बचत होगी और अधिक लोगों को जल्दी से लाभ मिलेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...

EPFO की नई गाइडलाइन, अब बिना डॉक्यूमेंट के निकाले जा सकेंगे 5 लाख रुपए

अब एक क्लिक में UPI और ATM से निकलेगा PF का पैसा! जानें कब से शुरू होगी EPFO की नई सुविधा

क्यों लाया गया नया नियम?

यह नया नियम EPFO के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 7.7 करोड़ से अधिक सदस्यता प्राप्त EPFO के लोगों के लिए एक राहत देने वाला कदम है। इसका उद्देश्य सदस्यों के लिए डिजिटल प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और तेज बनाना है। मंत्रालय के अनुसार, पहले हर महीने लगभग 36,000 बैंक खाता लिंकिंग के अनुरोध आते हैं, और बैंक सत्यापन में औसतन 3 दिन लगते हैं। इसके बाद, नियोक्ता द्वारा अनुमोदन में 13 दिन और लग जाते थे। अब नियोक्ता की मंजूरी के बिना यह प्रक्रिया तुरंत पूरी की जा सकेगी।

EPFO के सुधारों से किसे मिलेगा लाभ?

EPFO के नए नियमों से न केवल नए पीएफ खाते खोलने वालों को फायदा होगा, बल्कि जिन सदस्यों के बैंक खाते पहले से जुड़े हुए हैं, वे भी आसानी से अपने पुराने बैंक खाता नंबर को नए से बदल सकेंगे। इसके अलावा, अब 15 लाख लंबित मामलों का भी समाधान जल्द ही हो सकेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

EPFO पोर्टल से PF बैलेंस चेक करने के 4 आसान तरीके, जानें एक-एक स्टेप्स

EPFO क्लेम प्रोसेस का समय भी हुआ कम, UPI, ATM से एक बार में निकाल सकेंगे इतना PF

EPFO सुधारों का लाभ...

  1. 7.7 करोड़ सदस्य को होगा सीधा फायदा।
  2. 15 लाख लंबित मामलों का समाधान होगा।
  3. प्रोसेस को तेज और डिजिटल बनाने से नियोक्ता और सदस्य दोनों को होगा लाभ।
  4. बैंक खातों को आसानी से लिंक किया जा सकेगा, बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के।
Utility | Public Utility

Tags:
  • EPFO
  • नए नियम
  • पीएफ
  • UAN
  • Public Utility
  • Utility
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग