जाति को लेकर टकराव: दांदरपुर में एंट्री से पहले बताओ जाति, यादव हो तो स्वागत नहीं तो वापस जाओ...

Sandeep Kumar | Jun 26, 2025, 22:45 IST
Share
caste-controversy
caste-controversy

ब्राह्मण महासभा की शिकायत के बाद, यादव समाज के लोग फिर से दांदरपुर गांव में इकट्ठा हो गए। उन्होंने केवल यादव जाति के लोगों को गांव में प्रवेश करने की अनुमति दी।

उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के दांदरपुर गांव में जातिवाद से जुड़ा विवाद हुआ। यहां ब्राह्मण महासभा और यादव समाज के बीच टकराव हुआ। विवाद तब बढ़ा जब कुछ लोगों ने कथावाचकों से जाति पूछी। आरोप था कि कथावाचक अपनी जाति छिपाकर कथा सुना रहे थे। इसके बाद दोनों कथावाचकों के साथ मारपीट और अपमान किया गया।

कथावाचकों के साथ मारपीट

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो कथावाचकों के साथ बदसलूकी की जा रही थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ये कथावाचक ब्राह्मण नहीं, बल्कि यादव समाज से थे। दांदरपुर गांव में कथा सुनाने के बाद वे रात को लौट रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें रोका और कहा कि वे ब्राह्मण नहीं हैं, तो कैसे कथा सुना रहे थे। इसके बाद गांववालों ने उनकी चोटी काटी, सिर के बाल मुंडवाए और एक महिला के पैरों तक चटवाए। फिर इन कथावाचकों को मारपीट कर गांव से बाहर निकाल दिया।

ये खबर भी पढ़िए...900 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगीः CBI ने किया 8.5 लाख म्यूल अकाउंट्स और 1,100 फर्जी सिम कार्ड्स का भंडाफोड़

आरोपियों की गिरफ्तारी

इस घटना के बाद यादव समाज के लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ब्राह्मण महासभा ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए FIR की मांग की। उनका आरोप था कि कथावाचकों ने अपनी जाति छिपाई और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। पुलिस ने इसके बाद कथावाचकों मुकुट मणि यादव और संत कुमार सिंह यादव के खिलाफ FIR दर्ज की।

ये खबर भी पढ़िए...'मां मर गई थी मैंने जिंदा किया...', युवक के तर्क पर किरणमयी नायक ने जमकर लगाई फटकार

पुलिस पर पथराव

ब्राह्मण महासभा की शिकायत के बाद, यादव समाज के लोग फिर से दांदरपुर गांव में इकट्ठा हो गए। उन्होंने केवल यादव जाति के लोगों को गांव में प्रवेश करने की अनुमति दी। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और फायरिंग की। इसके अलावा, पुलिस की गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बंद कमरे में 18 मिनट बात, अटकलें हुईं तेज

ये खबर भी पढ़िए...आपातकाल स्मृति दिवस: मुख्यमंत्री साय ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

गांव में तनाव और पुलिस की कार्रवाई

इस घटना के बाद दांदरपुर गांव में तनाव बढ़ गया है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। स्थिति को शांत करने की कोशिश की जा रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

hindi news | देश दुनिया न्यूज

Tags:
  • उत्तरप्रदेश
  • ब्राह्मण
  • इटावा
  • जातिवाद
  • hindi news
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती