पुलिस के साथ झड़प में किसान की मौत, दिल्ली कूच का फैसला टला

Pratibha Rana | Feb 22, 2024, 11:13 IST
Share
GNYH
किसान आंदोलन

किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत और तनावपूर्ण हालात के बाद ये फैसला लिया है। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे।

NEW DELHI. पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का आज (गुरुवार) को 10वां दिन है (Farmer Protest)। किसानों ने दिल्ली कूच करने का प्लान फिलहाल 2 दिन के लिए टाल दिया है। किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत और तनावपूर्ण हालात के बाद ये फैसला लिया है। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे। 23 फरवरी को अगला फैसला लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए....पटवारी नियुक्ति रोकने के लिए आंदोलनकारी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में, उधर सहायक विस्तार अधिकारी नियुक्ति प्रक्रिया भी जारी

ये खबर भी पढ़िए....MP में आज ओलावृष्टि के साथ होगी तेज बारिश, जानिए किन जिलों में है यलो अलर्ट?

BKU आज किया 2 घंटे रोड जाम करने का ऐलान

पंधेर ने पुलिस फायरिंग का फोटो जारी कर कहा शुभकरण सिंह 23 साल गांव बलोह जिला बठिंडा की मौत हो चुकी है। ऑन द स्पॉट जो सिर पर गोली लगी थी, उसकी तस्वीर साझा कर रहा हूं। इसके साथ ही सीधी फायरिंग होती दिखी है, जिसकी तस्वीर भी साझा कर रहा हूं, सीधी एसएलआर के साथ फायरिंग की जा रही है।" वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने आज दोपहर 12 से 2 बजे तक रोड जाम करने का ऐलान किया है। इसके अलावा किसान नेता खनौरी बॉर्डर जाकर शुभकरण सिंह की मौत के मामले में वहां डटे किसानों से जानकारी लेंगे। आपको बताते चले कि किसान नेताओं ने कल दिल्ली कूच का ऐलान किया था। पुलिस ने लगातार आंसू गैस के गोले दागे, जिससे किसान हरियाणा में एंट्री नहीं कर सके। शाम होते-होते शंभू और ​​​​​​खनौरी बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण बन गए। शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के धुएं से किसान नेता सरवण सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ गई। डल्लेवाल को रात को ही पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये खबर भी पढ़िए....सर्वर की समस्या, कम पदों ने पीएससी में घटाए उम्मीदवार, 110 पदों के लिए दो लाख से भी कम उम्मीदवार, तीन साल में एक लाख उम्मीदवार घटे

ये खबर भी पढ़िए....ट्रैफिक सिग्नल का पालन करते दिखे राजस्थान के सीएम भजनलाल

युवा किसान की मौत पर दिल्ली सीएम ने जताया दुख

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा पंजाब के नौजवान शुभकरण की मौत बेहद दुखदाई है। क्या इसी दिन के लिए हमने आजादी की लड़ाई लड़ी थी कि एक दिन अपने ही देश में हमारे द्वारा चुनी हुई सरकारें हमारे ही बेटों को अंग्रेजों की तरह शहीद कर देगी? हम पूरी तरह शुभकरण के साथ हैं और उनके कातिलों को कड़ी सजा दिलवाएंगे।

Tags:
  • किसान आंदोलन
  • farmer protest
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं