पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या कर लाश के टुकड़े किए, कुकर में उबालकर झील में फेंका

Jitendra Shrivastava | Jan 23, 2025, 15:06 IST
Share
thesootr
Former soldier wife murdered Photograph: (thesootr)

एक पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काटा, प्रेशर कुकर में उबाला और झील में फेंक दिया। इस खौफनाक वारदात का खुलासा पुलिस ने किया है। आरोपी ने भी गुनाह कबूल कर लिया है, मामले की जांच जारी है...

हैदराबाद में एक खौफनाक घटना का पर्दाफाश हुआ है। यहां पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पहले पत्नी की हत्या की, फिर उसके शरीर के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला और झील में फेंक दिया। इस खौफनाक वारदात ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

तेलंगाना की इस दिल दहला देने वाली घटना में एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शरीर के टुकड़े किए और इन टुकड़ों को कुकर में उबालने के बाद झील में फेंक दिया। मीरपेट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का पता तब चला जब मृतका की मां ने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पत्नी की हत्या और शव का निपटारा

तेलंगाना के हैदराबाद के जिल्लेलागुडा इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। एक पूर्व सैनिक, जो फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहा था, ने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं। आरोपी गुरुमूर्ति ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने अपनी 35 वर्षीय पत्नी पुट्टावेंकटा माधवी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के टुकड़ों को काटकर प्रेशर कुकर में उबाला और फिर अवशेषों को झील में फेंक दिया। ये बातें खुद आरोपी ने कुबूल की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी का दावा है कि उसने शव के टुकड़ों को पाउडर बनाने की कोशिश की।

फ्रिज में मिली महिला की लाश, देवास में मची सनसनी

घटना का ऐसे हुआ खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ जब माधवी की मां उप्पला सुब्बम्मा ने 18 जनवरी को बेटी की गुमशुदगी की शिकायत मीरपेट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को सुबह दंपति के बीच किसी बात पर बहस हुई थी, जिसके बाद माधवी दोपहर में घर से बाहर चली गई और वापस नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी पिछले 10 सालों से साथ थे, लेकिन उनके बीच आए दिन झगड़े होते थे। घटना वाले दिन भी बहस का कारण मामूली था। माधवी अपने मायके नंदयाल जाने की जिद कर रही थी, जिससे आरोपी गुस्से में आ गया और इस भयावह घटना को अंजाम दिया।

सिंगरौली हत्याकांड: सेप्टिक टैंक में फेंके शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

रिटायर सैनिक है आरोपी

आरोपी गुरुमूर्ति एक रिटायर सैनिक है और वर्तमान में कंचनबाग में एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। वह आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का निवासी है।

सिंगरौली हत्याकांड: सेप्टिक टैंक में फेंके शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

पुलिस जांच जारी

मीरपेट इंस्पेक्टर नागराजू के अनुसार, आरोपी के दावों की पुष्टि की जा रही है। अभी तक शव के अवशेष पूरी तरह बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस सबूत जुटाने में लगी है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाएगी।

पिता सहित 3 का मर्डर...नाबालिग से गैंगरेप, 5 को फांसी, एक को उम्र कैद

Tags:
  • तेलंगाना न्यूज
  • पत्नी की हत्या
  • हैदराबाद
  • पूर्व सैनिक
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज