सरिता लिंग बदलकर बनी शरद, शादी के बाद बने पिता, पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म
Jitendra Shrivastava | Apr 03, 2025, 19:00 IST
gender-transitioned Photograph: (thesootr)
यूपी के रहनी वाली सरिता लिंग परिवर्तन कराकर शरद सिंह बन गईं। इसके बाद उन्होंने सविता से शादी की और अब वह पिता बन गए हैं। जानें उनकी लिंग परिवर्तन से लेकर शादी और पिता बनने की कहानी और अपने परिवार के इस नए अध्याय के बारे में...
शरद सिंह का जीवन एक प्रेरणादायक यात्रा है, जिसने समाज की पारंपरिक धारा से बाहर जाकर खुद को पहचानने और स्वीकारने की साहसिक राह अपनाई। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक क्रांतिकारी परिवार में जन्मी सरिता सिंह ने अपने जीवन को एक नई दिशा दी, जब उन्होंने अपना जेंडर चेंज (gender change) कराने का फैसला किया। आज वह शरद सिंह के नाम से जाने जाते हैं और हाल ही में उनके और उनकी पत्नी सविता सिंह के घर बेटे की किलकारी गूंज उठी है।
शरद का जन्म एक लड़की के रूप में हुआ था, लेकिन उनकी मन की भावनाएं पुरुषों जैसी थीं। वे लड़कों जैसे कपड़े पहनना और छोटे बाल रखना पसंद करते थे। इसके चलते समाज में अक्सर उन पर सवाल उठाए जाते थे। उनका मानना था कि उन्हें अपनी असली पहचान अपनानी चाहिए। शरद ने अपने अंदर की भावनाओं को समझते हुए 2021 में हार्मोन थेरेपी ( hormone therapy ) से अपनी शारीरिक बदलाव की शुरुआत की। लखनऊ में हार्मोन थेरेपी के बाद उनकी आवाज में बदलाव आया और गालों पर दाढ़ी भी उग आई।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या आपका WhatsApp अकाउंट बैन हो गया? इन सरल स्टेप्स से तुरंत करें रिकवर
पलक झपकते खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट! जल्द करें इन फर्जी ऐप्स को डिलीट
शरद ने 2023 में इंदौर जाकर जेंडर चेंज (gender change surgery) की सर्जरी कराई। इस प्रक्रिया के बाद, उन्हें सरिता से शरद के रूप में नया जीवन मिला। इस समय के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने शरद को उनका नया नाम और पहचान प्रदान की। शरद अब शारीरिक रूप से और कानूनी रूप से एक पुरुष के रूप में जीवन जीने लगे थे।
शरद ने अपनी महिला मित्र सविता से शादी की, और दोनों एक खुशहाल परिवार की शुरुआत की। सविता ने 2025 में एक बेटे को जन्म दिया, जिससे शरद अब पिता बन गए हैं। यह यात्रा केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी एक उदाहरण है कि कैसे किसी को अपनी असली पहचान को अपनाने का हक होना चाहिए। शरद और सविता दोनों इस खुशी के पल को आपस में साझा कर रहे हैं और अपने बेटे की परवरिश के लिए तैयार हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
Summer Special Train : गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा एलान, तीन समर स्पेशल ट्रेनों की दी सौगात
नवरात्रि का सातवां दिन: मां कालरात्रि की ऐसे करें पूजा, सभी मनोकामना होंगी पूरी
शरद और सविता की यात्रा एक प्रेरणा देती है कि समाज के बंधनों को तोड़कर खुद को पहचानने और अपना जीवन अपने तरीके से जीने का साहस जरूरी है। शरद की कहानी बताती है कि अगर आप सच्चे हैं तो दुनिया आपकी सच्चाई को समझेगी। शरद अब एक सहायक अध्यापक के रूप में काम कर रहे हैं, और उनका जीवन एक नये अध्याय में प्रवेश कर चुका है।
शरद का जेंडर चेंज: एक साहसिक कदम
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या आपका WhatsApp अकाउंट बैन हो गया? इन सरल स्टेप्स से तुरंत करें रिकवर
पलक झपकते खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट! जल्द करें इन फर्जी ऐप्स को डिलीट
सरिता ने इंदौर में जेंडर चेंज कर बना शरद
सरिता से शरद बन की शादी अब बने पिता
ये खबरें भी पढ़ें...
Summer Special Train : गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा एलान, तीन समर स्पेशल ट्रेनों की दी सौगात
नवरात्रि का सातवां दिन: मां कालरात्रि की ऐसे करें पूजा, सभी मनोकामना होंगी पूरी
शरद-सविता का जीवन का नया अध्याय
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava