नागिन बनी लड़की! तीन महीने से थी लापता, देखें वीडियो

Amresh Kushwaha | Jul 31, 2024, 15:42 IST
Share
नागिन बनी लड़की
नागिन बनी लड़की

एक गुफा के अंदर से नागिन की तरह हरकतें करती हुई एक महिला निकली है। महिला नागिन की तरफ जीभ लपलपा रही थी और जमीन पर लेटी हुई थी। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में अनोखा मामला सामने आया है। यहां मौजूद एक गुफा के अंदर युवती अचानक नागिन की तरह हरकतें करने लगी। पहले तो लोग महिला को देखकर डर गए लेकिन बाद में उसकी पूजा करने लगे। नागिन की तरह हरकतें करने वाली युवती की चर्चा सिर्फ सोनभद्र बल्कि झारखंड तक हो रही है।

ये खबर भी पढ़िए...आयुष्मान कार्ड का कांसेप्ट लाने वाली इस महिला अफसर को UPSC की कमान, जानें उनके बारे में रोचक फैक्ट्स

जानें क्या है पूरा मामला...

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में रानीडीह स्थित गुप्ताधाम पहाड़ी गुफा में इस महिला को देखा गया है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गुफा में भगवान शिव का मंदिर है जिसकी रोज पुजारी पूजा करने भी जाते हैं। गुफा के आस-पास शिवरात्रि पर मेले का आयोजन भी किया जाता है। ऐसे में नागिन की तरह हरकतें करने वाली महिला का वहां मिलना हर किसी को अचंभित कर रहा है।

महिला तीन महीने से थी लापता

झारखंड के करीवाडीह खरौंदी क्षेत्र की एक लड़की तीन महीने पहले घर से गायब हो गई थी। परिवार वालों ने लड़की को काफी खोजा लेकिन वह नहीं मिली।

ये खबर भी पढ़िए...आईफोन में अब मिलेगी कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा, इस बटन से कर सकेंगे शुरू

सपने में आकर दिया पता

महिला के परिजनों ने दावा किया है कि महिला कुछ दिन पहले ही उसके सपने में आई थी और बताया था कि वह गुप्ता पहाड़ी की गुफा में मौजूद है। महिला ने परिजनों से वहां आकर कीर्तन करने को कहा था। महिला के परिजन सपने में कही बात पर विश्वास करके गुप्ता पहाड़ी आ गए। यहां पर उन्होंने दिन भर महिला को ढूंढा लेकिन महिला नहीं मिली। जिसके बाद रात में वह सभी कीर्तन करने बैठ गए।

ये खबर भी पढ़िए...देश में जुलाई महीने में इतने ट्रेन हादसे, रेलवे यात्रियों की यात्रा राम भरोसे

परिजनों ने की पहचान

अचानक गुफा के द्वार पर लड़की बाहर निकली और वह नागिन की तरह हरकतें कर रही थी। पहले तो लोगों ने देखा तो डर गए। लेकिन परिजन नहीं डरे और वहीं पर कीर्तन करने लगे। परिजनों ने महिला की पहचान की। महिला के बाहर निकलने के दौरान कई लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए इकट्ठा हो गई। कई लोग वीडियो बनाने लगे और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंदिरों में की गई महिला की पूजा

नागिन की तरह हरकतें करने वाली लड़की की चर्चा आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। कई लोगों ने इस सावन महीने में भगवान शिव का चमत्कार माना है जिसके बाद महिला की पूजा की जा रही है। महिला के परिजन उसे अपने घर ले गए हैं जहां पर रास्ते में कई मंदिरों पर उसकी पूजा की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...ड्रग्स लेते हैं राहुल गांधी, शिव बारात वाले बयान पर भड़की कंगना रनौत

गुफा से आती थी घंटी की आवाज

मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह रोज इस गुफा में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए आते हैं। इससे पहले उन्हें कई बार मंदिर के अंदर घंटी की आवाज सुनाई दी है। लेकिन, उन्हें कभी कोई गुफा के अंदर दिखाई नहीं दिया। अचानक इस लड़की का गुफा से निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • National News
  • News update
  • Hindi News
  • नागिन बनी लड़की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच