एक नजर में देखें सोना-चांदी के भाव
Gold Silver Price Today: क्या एक लाख रुपए से नीचे आएगा सोना? एक्सपर्ट ने किया बड़ा दावा, जानें भोपाल-इंदौर समेत अपने शहर के ताजा भाव
Sandeep Kumar | Updated:
नवंबर में सोने की कीमतों में गिरावट के बाद फिर तेजी देखने को मिली है।
Gold Silver Rate 29 November 2026: शादी के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों की नजरें लगातार सर्राफा बाजार पर टिकी हैं। नवंबर में सोना करीब 13 फीसदी तक सस्ता हुआ, लेकिन पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसके भाव में फिर तेजी देखने को मिल रही है।
ऐसे में सोने के एक लाख रुपए से नीचे आने की उम्मीद लगाए बैठे खरीदारों के लिए बाजार विशेषज्ञों की राय सामने आई है।
अगर आप भी सोने के भाव एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट अनुज गुप्ता का मानना है कि फिलहाल सोने के एक लाख रुपए के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है।
उनके मुताबिक, अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के नए आवेदन उम्मीद से कम रहे हैं, जबकि मकानों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, साल 2027 की पहली तिमाही में अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावना सोने की कीमतों को सहारा दे सकती है। अनुज गुप्ता को लंबी अवधि में सोने में तेजी की उम्मीद है।
पीएल कैपिटल के कमोडिटीज प्रमुख आशीष राजोडिया के अनुसार, साल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल सकती है। उनका अनुमान है कि अगले छह महीने में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1 लाख 12 हजार रुपए से 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर सकता है। हालांकि, बाजार की परिस्थितियों के हिसाब से कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
नवंबर के दौरान एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में करीब 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। 26 नवंबर को दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव गिरकर 1 लाख 17 हजार 906 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद कीमतों में फिर सुधार देखने को मिला। दो कारोबारी सत्रों में सोना 8,345 रुपए महंगा होकर कारोबार के दौरान 1 लाख 26 हजार 251 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया।
शुक्रवार, 27 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1 लाख 25 हजार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1 लाख 52 हजार 843 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 26 हजार 299 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1 लाख 54 हजार 300 रुपए प्रति किलो रही।
गुडरिटर्न्स के मुताबिक, रविवार, 29 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार 10 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलो है। बता दें कि शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों के दौरान IBJA की ओर से नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं।
अगर आप शादी के लिए सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो अपने शहर में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत जरूर जान लें। रविवार, 29 नवंबर को प्रमुख शहरों में सोने के भाव इस प्रकार हैं।
इसके अलावा गुरुग्राम, लुधियाना और मेरठ में सोने की कीमत दिल्ली के बराबर है। राजकोट में भोपाल के समान भाव हैं। वहीं, गुवाहाटी, जलगांव, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, मैसूर, विजयवाड़ा और कोयंबटूर में मुंबई के समान कीमतें हैं।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों पर भी खरीदारों की नजर बनी हुई है। रविवार को भोपाल, इंदौर, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पटना, लखनऊ और जयपुर समेत कई प्रमुख शहरों में चांदी का भाव 1,70,000 रुपए प्रति किलो बताया गया है।
इसके अलावा मेरठ, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना, गुवाहाटी, जलगांव, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, पुणे, नागपुर, नासिक, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, अमरावती, विशाखापत्तनम, मैसूर, विजयवाड़ा, कोयंबटूर, मदुरै, रायपुर और हैदराबाद में भी चांदी के भाव समान बताए गए हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता का असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना 3,653 डॉलर प्रति औंस और चांदी 43.62 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 95.44 डॉलर और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 83.08 डॉलर प्रति बैरल रही।
दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की संभावना करीब 98.9 फीसदी बताई गई है। इससे अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिल रही है। वहीं, शुक्रवार को भारतीय रुपया कमजोर होकर 92.98 से 93 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।
विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चा तेल और महंगा होने या अमेरिकी टैरिफ लागू होने से रुपए पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में घरेलू बाजार में सोने के भाव में बड़ी गिरावट की गुंजाइश कम हो सकती है, जबकि चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
शादी के लिए सोने के गहने खरीदते समय सिर्फ भाव देखकर खरीदारी न करें। सोने की शुद्धता और गहनों पर लगने वाले अतिरिक्त खर्च की जानकारी भी जरूर लें। हमेशा बीआईएस हॉलमार्क (BIS Hallmark) वाले गहने खरीदें। गहनों पर शुद्धता का निशान, बीआईएस का लोगो और छह अक्षरों व अंकों वाला HUID नंबर जरूर जांचें।
24 कैरेट सोना: यह 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। ज्यादा नरम होने के कारण सामान्य गहने बनाने में इसका इस्तेमाल कम होता है।
22 कैरेट सोना: इसमें 91.6 फीसदी सोना होता है। ज्यादातर पारंपरिक गहने इसी से बनाए जाते हैं।
18 कैरेट सोना: इसमें 75 फीसदी सोना होता है। इसका इस्तेमाल अक्सर डायमंड ज्वेलरी बनाने में किया जाता है।
इसके अलावा खरीदारी से पहले ज्वेलर से मेकिंग चार्ज, टैक्स और गहनों की अंतिम कीमत जरूर पूछ लें। इससे आपको पता चल सकेगा कि बाजार में बताए गए सोने के भाव के मुकाबले गहने खरीदने पर वास्तव में कितने रुपए खर्च करने होंगे।
डिस्क्लेमर: सोने और चांदी की कीमतों में बाजार के हिसाब से बदलाव हो सकता है। विशेषज्ञों की ओर से बताए गए संभावित भाव उनके अनुमान हैं, कीमतों की गारंटी नहीं। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा भाव की जानकारी जरूर लें।
क्या एक लाख रुपए से नीचे आएगा सोना?
उनके मुताबिक, अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के नए आवेदन उम्मीद से कम रहे हैं, जबकि मकानों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, साल 2027 की पहली तिमाही में अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावना सोने की कीमतों को सहारा दे सकती है। अनुज गुप्ता को लंबी अवधि में सोने में तेजी की उम्मीद है।
अगले छह महीने में कहां तक पहुंच सकता है सोना?
नवंबर में 13 फीसदी तक सस्ता हुआ सोना
किस भाव पर बंद हुआ सोना और चांदी?
गुडरिटर्न्स के मुताबिक, रविवार, 29 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार 10 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलो है। बता दें कि शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों के दौरान IBJA की ओर से नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं।
भोपाल-इंदौर समेत प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव
चांदी खरीदने के लिए कितने रुपए करने होंगे खर्च?
| चांदी का वजन | कीमत |
|---|---|
| 10 ग्राम | ₹1,700 |
| 100 ग्राम | ₹17,000 |
| 1 किलो | ₹1,70,000 |
आखिर क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के भाव?
दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की संभावना करीब 98.9 फीसदी बताई गई है। इससे अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिल रही है। वहीं, शुक्रवार को भारतीय रुपया कमजोर होकर 92.98 से 93 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।
विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चा तेल और महंगा होने या अमेरिकी टैरिफ लागू होने से रुपए पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में घरेलू बाजार में सोने के भाव में बड़ी गिरावट की गुंजाइश कम हो सकती है, जबकि चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
शादी के लिए खरीद रहे हैं सोना, तो इन बातों का रखें ध्यान
24 कैरेट सोना: यह 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। ज्यादा नरम होने के कारण सामान्य गहने बनाने में इसका इस्तेमाल कम होता है।
22 कैरेट सोना: इसमें 91.6 फीसदी सोना होता है। ज्यादातर पारंपरिक गहने इसी से बनाए जाते हैं।
18 कैरेट सोना: इसमें 75 फीसदी सोना होता है। इसका इस्तेमाल अक्सर डायमंड ज्वेलरी बनाने में किया जाता है।
इसके अलावा खरीदारी से पहले ज्वेलर से मेकिंग चार्ज, टैक्स और गहनों की अंतिम कीमत जरूर पूछ लें। इससे आपको पता चल सकेगा कि बाजार में बताए गए सोने के भाव के मुकाबले गहने खरीदने पर वास्तव में कितने रुपए खर्च करने होंगे।
डिस्क्लेमर: सोने और चांदी की कीमतों में बाजार के हिसाब से बदलाव हो सकता है। विशेषज्ञों की ओर से बताए गए संभावित भाव उनके अनुमान हैं, कीमतों की गारंटी नहीं। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा भाव की जानकारी जरूर लें।
मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था
By Sanjay Gupta
CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
By Umeshwari Baghel
बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे
By Sanjay Gupta
18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी
By Ramanand Tiwari
रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD
By Sandeep Kumar
दो महीने से घर नहीं लौट सके एमपी के 21 ग्रामीण, कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार
By Umeshwari Baghel