चुनाव आयुक्त के नाम फाइनल, केरल के ज्ञानेश और पंजाब के सुखबीर संधू को मिलेगी जिम्मेदारी

Rahul Garhwal | Mar 14, 2024, 14:01 IST
Share
Gyanesh Kumar of Kerala and Sukhbir Sandhu of Punjab will become election commissioners
ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू

दो नए चुनाव आयुक्त के नाम पर मुहर लग गई है। पीएम की अध्यक्षता वाले पैनल की गुरुवार को बैठक हुई। इसके बाद नेता विपक्ष अधीर रंजन ने ने मीडिया से बात की। केरल के ज्ञानेश कुमार और पंजाब के सुखबीर संधू के नाम फाइनल हो गए हैं।

Names of Election Commissioners Finalized

NEW DELHI. दो नए चुनाव आयुक्तों ( new election commissioner ) के नाम फाइनल हो गए हैं। विपक्ष नेता अधीर रंजन ( Adhir Ranjan ) ने पीएम की अध्यक्षता वाले पैनल की बैठक के बाद ये जानकारी दी। अधीर रंजन ने कहा कि केरल के ज्ञानेश कुमार ( Gyanesh Kumar ) और पंजाब के सुखबीर संधू ( Sukhbir Sandhu ) के नाम फाइनल हो गए हैं।

आधिकारिक ऐलान बाकी

पंजाब के सुखविंदर संधू उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी और NHAI के चेयरमैन रह चुके हैं। ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अफसर हैं और गृह मंत्रालय में रह चुके हैं। धारा-370 पर फैसले के वक्त वे गृह मंत्रालय में तैनात थे। सहकारिता मंत्रालय में सचिव पद से रिटायर हुए हैं। फिलहाल आधिकारिक तौर पर चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति ऐलान नहीं किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति होगी।

अधीर बोले- मीटिंग से 10 मिनट पहले मिले नाम

अधीर रंजन ने कहा कि उन्हें मीटिंग से 10 मिनट पहले 6 नाम सौंपे गए थे। इसमें सुखबीर सिंह संधू, ज्ञानेश कुमार, उत्पल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, इंदीवर पांडे और गंगाधर राहत के नाम शामिल थे। उन्होंने इस पर नाराजगी भी जताई।

अधीर रंजन ने किया प्रक्रिया का विरोध

विपक्ष नेता अधीर रंजन ने कहा कि इनकी ईमानदारी और तजुर्बा जांचना मेरे लिए असंभव है। मैं इस प्रक्रिया का विरोध करता हूं। ये होना ही था। ये औपचारिकता है। अगर CJI होते तो बात अलग थी। कल रात मैं दिल्ली आया, तब मुझे 212 लोगों की लिस्ट सौंपी गई थी। इतने कम समय में सभी का प्रोफाइल जांचना असंभव था।

ये खबर भी पढ़िए..

Sandeshkhali: शाहजहां शेख व करीबियों पर ED का छापा, भाई को नोटिस

CAA क्या है, किस पर होगा लागू, कौन होगा प्रभावित ? CAA से जुड़े हर उस सवाल का जवाब जो आप जानना चाहते हैं

शंकर लालवानी को ही टिकट देना था तो फिर होल्ड किया क्यों? महिला के नाम से पीछे क्यों हटी बीजेपी

3 सदस्यीय चुनाव आयोग में राजीव कुमार अकेले बचे थे

नियमों के मुताबिक चुनाव आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं। एक चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे फरवरी में रिटायर हुए थे। दूसरे अरुण गोयल ने 8 मार्च की सुबह अचानक इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 3 सदस्यीय चुनाव आयोग में CEC राजीव कुमार अकेले बचे थे।

Tags:
  • Election Commissioner
  • चुनाव आयुक्त
  • Adhir Ranjan
  • new election commissioner
  • Names of election commissioners finalized
  • Gyanesh Kumar
  • Sukhbir Sandhu
  • नए चुनाव आयुक्त
  • चुनाव आयुक्तों के नाम फाइनल
  • ज्ञानेश कुमार
  • सुखबीर संधू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा