हज यात्रा 2025 की तारीख बढ़ी, घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
Ravi Singh | Sept 10, 2024, 24:14 IST
Haj journey
देश-दुनिया : हज यात्रा पर जाने के लिए पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 सितंबर 2024 निर्धारित की गई , लेकिन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को 23 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया है।
Hajj yatra 2025 : अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य हज यात्रा-2025 पर जाना चाहता है तो आप देरी न करें। हज यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है लेकिन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को 23 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया है
इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in/ पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
हज यात्रा पर जाने से पहले यह जरूरी है कि व्यक्ति के पास अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए वैध पासपोर्ट होना चाहिए। आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख से पहले जारी किया गया हो। यह पासपोर्ट मशीन द्वारा पठनीय होना चाहिए और इसकी वैधता कम से कम 15 जनवरी 2026 तक होनी आवश्यक है।
![ं]()
हज यात्रा के दौरान लाखों की भीड़ होती है इस वजह से हर हज यात्री को अपना आई कार्ड एवं हाथ में पहनने वाले कड़े को साथ में रखना चाहिए। भीड़ में खो जाने पर राष्ट्रीय तिरंगा सेवक के पास आकर सहायता लेनी चाहिए। हज यात्री हज के दौरान जरूरी सामान ही लेकर जाएं वहां का तापमान लगभग 50 डिग्री तक होता है इसलिए खाने-पीने में भी संयम बरतने की जरूरत है। साथ ही भीड़ में अगर किसी वजह से कोई सामान गिर जाए तो उसे झुक कर उठने का प्रयास नहीं करना चाहिए ऐसा करने पर भीड़ में कुचले जाने का खतरा रहता है।
सऊदी अरब सरकार ने 2025 से हज यात्रा पर जाने वाले भारतीय पति-पत्नी को एक ही कमरे में रुकने पर रोक लगा दी है। इसे लेकर हज कमेटी ऑफ इंडिया ने भी गाइडलाइन जारी कर दी हैं. सऊदी अरब सरकार ने ऐसा फैसला इसलिए लिया है क्योंकि कुछ लोगों की शिकायत आती थी कि पति और पत्नी के एक ही कमरे में रुकते हैं, जिससे उनके बीच बेपर्दगी होती है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस समस्या से निपटने के लिए कुछ नियम तैयार किए हैं। पति-पत्नी के कमरे आस-पास में रखे जाएंगे। हज कमेटी के मुताबिक, जहां पर हज यात्रियों को ठहराया जाएगा उसके हर फ्लोर पर एक रिसेप्शन का इंतजाम किया जाएगा, ताकि पति-पत्नी उस जगह बैठकर एक-दूसरे से बातचीत कर सकें, इससे पहले केवल भारतीय पुरुष और महिला को ही सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान एक कमरे में रहने की अनुमति थी।
इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in/ पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
पासपोर्ट की अवधि 15 जनवरी 2026 होना
ं
वेबसाइट के साथ साथ आप घर बैठे-बैठे अपने आईफोन और एंड्रॉयड फोन से इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा हज सुविधा ऐप के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
हज यात्रा में इन बातों का रखें ध्यान
हज यात्रा का नया नियम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari