हल्दीराम पर छापा, सैकड़ों किलो सोनपापड़ी थी खपाने की तैयारी
Anjali Dwivedi | Feb 28, 2026, 14:39 IST
haldiram fsda raid expired sweets
FSDA की छापेमारी में हल्दीराम के गोदाम से एक्सपायर्ड मिठाइयां बरामद हुईं हैं। इन मिठाइयों को होली में बेचने की तैयारी थी। इस छापेमारी में करीब 55 लाख के खाद्य पदार्थ सीज किए गए हैं।
किसी ने कहा है कि बड़े ब्रांड्स का नाम भरोसे का होता है, लेकिन क्या यह ब्रांड्स आपकी सेहत से खिलवाड़ करने का मौका नहीं ढूंढते? उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने इस भरोसे को हिलाकर रख दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने मशहूर ब्रांड हल्दीराम के वेयरहाउस और कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी की, और जो मिला, उसने सभी को हैरान कर दिया।
हल्दीराम के गोदाम से एक्सपायर्ड मिठाइयों का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ है। बताया गया कि उसे होली के बाजार में बेचने के लिए तैयार की जा रही थीं। इस से यह साफ है कि बड़ी कंपनियां अपनी साख को ताक पर रखकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से नहीं चूकतीं।
FSDA (Food Safety and Drug Administration) की टीम को वहां 112 किलो एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग मिला, जो पूरी तरह से बासी हो चुका था। इन मिठाइयों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। होली के मौके पर इतने बड़े ब्रांड के यहां ऐसी मिठाइयों का मिलना ग्राहकों की सेहत के लिए खतरनाक माना जा रहा है।
FSDA के अधिकारियों ने बताया कि हल्दीराम के वेयरहाउस से रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेठा और गुझिया के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
FSDA की कार्रवाई केवल हल्दीराम तक ही सीमित नहीं रही। टीम ने ऐशबाग स्थित स्वरूप कोल्ड स्टोरेज में भी छापा मारा। यहां से 8 हजार 499 किलो काली मिर्च और भारी मात्रा में खोया बरामद हुआ।
कुल मिलाकर इस छापेमारी में 10 हजार 415 किलो खाद्य पदार्थ सीज किए गए, जिनकी बाजार में कीमत करीब 55.91 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, पनीर, गुझिया, सौंफ और रंगीन पापड़ के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
FSDA के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि होली के दौरान बाजार में बिकने वाले चटक रंगीन पापड़ और कचरी सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इन पापड़ों में प्रतिबंधित सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो पेट की बीमारियों, बच्चों में एलर्जी, और लंबी अवधि में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
Driving License: बिना RTO के चक्कर काटे घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस
आज से में शुरू होगा फ्री सर्वाइकल कैंसर कैंपेन, MP की 8 लाख बेटियों को फ्री लगेगा HPV वैक्सीन
नकली ईडी रेड की मास्टरमाइंड निकली नौकरानी, पुलिस ने किया भंडाफोड़
हल्दीराम के गोदाम से एक्सपायर्ड मिठाइयों का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ है। बताया गया कि उसे होली के बाजार में बेचने के लिए तैयार की जा रही थीं। इस से यह साफ है कि बड़ी कंपनियां अपनी साख को ताक पर रखकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से नहीं चूकतीं।
Haldiram's Preferred Outlet in Kothrud,Pune - Best Sweet Shops near me in Pune - Justdial
हल्दीराम की एक्सपायर्ड मिठाई
होली से पहले पकड़ी Haldiram की 112 किलो मिलावटी-एक्सपायर्ड मिठाइयां, सोनपापड़ी-राजभोग को मौके पर नष्ट किया - News18 हिंदी
रसगुल्ला , गुलाब जामुन और पेठा के लिए सैंपल
Rasgulla Vs Gulab Jamun Recipe Easy Indian Sweets। रसगुल्ला या गुलाब जामुन घर पर क्या बनाना है आसान - News18 हिंदी
55 लाख के खाद्य पदार्थ सीज
कुल मिलाकर इस छापेमारी में 10 हजार 415 किलो खाद्य पदार्थ सीज किए गए, जिनकी बाजार में कीमत करीब 55.91 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, पनीर, गुझिया, सौंफ और रंगीन पापड़ के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
इन चीजों से भी दूर रहें
Haldiram
FSDA ने लोगों से अपील की है कि वे खुले में बिकने वाले मिलावटी सामान से बचें।
इस खबर से हमें क्या सीख मिली
- एक्सपायर्ड और मिलावटी खाने से हमारी सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है।
- बड़े-बड़े ब्रांड्स से भी सही खाने का भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए जांच करना जरूरी है।
- जो खाना खुले में बिक रहा है, उससे बचना चाहिए।
- हमेशा प्रमाणित और अच्छी क्वालिटी का खाना ही खरीदें।
Driving License: बिना RTO के चक्कर काटे घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस
आज से में शुरू होगा फ्री सर्वाइकल कैंसर कैंपेन, MP की 8 लाख बेटियों को फ्री लगेगा HPV वैक्सीन
नकली ईडी रेड की मास्टरमाइंड निकली नौकरानी, पुलिस ने किया भंडाफोड़
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA