'अय्याश' प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्राओं के कई अश्लील वीडियो, 2008 से चल रही शैतानी हरकतें

Vikram Jain | Mar 21, 2025, 23:50 IST
Share
hatras professor rajneesh arrested girl students ashleel videos
hatras professor rajneesh arrested girl students ashleel videos

हाथरस में 'अय्याश' प्रोफेसर रजनीश कुमार की गिरफ्तारी के बाद हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसके पास से छात्राओं के 60 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं। प्रोफेसर पिछले कई सालों से छात्राओं को अपना शिकार बना रहा था। जानें मामला

हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश कुमार की शर्मनाक करतूतें सामने आई हैं। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। कॉलेज की छात्राओं के शारीरिक शोषण और वीडियो रिकॉर्डिंग की सच्चाई खुलने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने प्रोफेसर के लैपटॉप और मोबाइल से करीब 60 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से अन्य सामग्री भी बरामद की है।

2008 से चल रही शैतानी हरकतें

अय्याश प्रोफेसर की क्राइम कुंडली को खंगालने के बाद पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासा किया है। आरोपी प्रोफेसर रजनीश कुमार से बरामद किए गए लैपटॉप और मोबाइल के डेटा रिकवर किया है। जिसके बाद करीब 60 अश्लील वीडियो मिले, आगे भी डेटा का रिकवरी जारी हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने सबसे पहले साल 2008 में अपने घर में रिश्ते के लिए पहुंची युवती से शारीरिक संबंध बनाए गए थे। इसके बाद से ही उसका दिमाग ने शैतानी हरकतें शुरू की थी।

ये खबर भी पढ़ें...

रेप पीड़ित बच्ची की पहचान की उजागर, जबलपुर DEO और थाना प्रभारी पर लटकी कार्रवाई की तलवार

प्रोफेसर रजनीश कुमार की गिरफ्तारी के बाद खुलासा

हाथरस पुलिस ने पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रोफेसर रजनीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कई दिनों से इस अय्याश प्रोफेसर की तलाश में जुटी थी। प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने कॉलेज की छात्राओं को शारीरिक शोषण का शिकार बनाया और उन्हें धमकाने के लिए उनके अश्लील वीडियो बनाए। प्रोफेसर का मामला तब सामने आया जब एक पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लेटर भेजा जिसमें प्रोफेसर की करतूतों का जिक्र था। साथ ही सबूत के तौर पर प्रोफेसर के अश्लील और फोटो भी भेजे थे। इसके बाद यह हैरान करने वाला मामला उजागर हुआ।

छात्राओं को बनाया शिकार, कई अश्लील वीडियो बरामद

प्रोफेसर रजनीश के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह डिग्री कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। अब वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। इसके बाद से प्रोफेसर फरार चल रहा था। आरोप है कि प्रोफेसर रजनीश पिछले कई सालों से कॉलेज की छात्राओं से इस तरह की हरकतें कर रहा था, वह सरकारी नौकरी दिलाने और पेपर में अच्छे नंबर देने के बहाने छात्राओं के करीब जाता और फिर मौका पाकर उनके गंदे वीडियो बना लेता था। इतना ही नहीं वीडियो के नाम पर वह छात्राओं को डरा-धमकाकर उनका यौन शोषण करता था। छात्राओं से नजदीकियां बढ़ने पर वह छात्राओं को महंगे गिफ्ट और रुपए भी देता था।

जब यह गंदे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो बवाल मच गया। आक्रोशित लोगों ने प्रोफेसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामले में गंभीरता दिखाते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया, आरोप है कि पहले डिग्री कॉलेज ने मामले में जांच में सहयोग नहीं किया गया। लेकिन जब हंगामा बढ़ा तो प्रशासन सक्रिय हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... नाबालिगों की ड्राइविंग पर एक्शन, मंत्रालय ने दिए चौंकाने वाले आंकड़े, इस राज्य में सबसे ज्यादा मामले और जुर्माना

चोरी-छिपे बनाया था वीडियो

मामले में हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इन वीडियोज़ को देख कर यह खुलासा हुआ कि प्रोफेसर ने एक सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल किया, जो फ्रंट स्क्रीन बंद रहते हुए बैकग्राउंड में वीडियो रिकॉर्ड करता था। इसी सॉफ़्टवेयर के जरिए प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं का यौन शोषण किया। उसने अपनी करतूतों को वीडियो में रिकॉर्ड किया और फिर उन वीडियो के माध्यम से छात्राओं को ब्लैकमेल किया। प्रोफेसर ने साल 2019 में भी सॉफ्टवेयर का गलत इस्तेमाल कर कॉलेज की कर्मचारी का भी यौन शोषण किया था। इसके बाद फिर डिग्री कॉलेज की कई छात्राओं को अपना शिकार बनाया।

प्रोफेसर रजनीश कुमार की उम्र 50 साल है, वह पहले सेठ फूल चंद बागला पीजी कॉलेज में जियोग्राफी का प्रोफेसर था, जिसे नौकरी से निकाल दिया था, इसके बाद साल 2001 में उसकी नियुक्ति शिक्षक के रूप में हुई थी, 2024 में कॉलेज में चीफ प्रॉक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें... लोकायुक्त का एक्शन, हेड कॉन्स्टेबल का सहयोगी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज

बताया जा रहा है कि रजनीश कुमार की 1996 में शादी हुई थी, उनकी कोई संतान नहीं हुई तो रजनीश ने दूसरी शादी करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि 2008 में एक लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद से वह शैतानी मानसिकता का शिकार हो गया था। इसके बाद उसने कई छात्राओं को अपना शिकार बनाकर उन पर दबाव डाला और यौन शोषण किया। हाथरस के पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी प्रयागराज से हुई। अब तक उसके खिलाफ दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस की जांच अब भी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें... स्तन पकड़ना और पायजामे का नाड़ा तोड़ना रेप की कोशिश नहीं, HC का अजीबोगरीब फैसला

यूपी न्यूज | हाथरस न्यूज | प्रोफेसर गिरफ्तार | professor arrest | हाथरस प्रोफेसर मामला | क्राइम न्यूज | देश दुनिया न्यूज not present in conten

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • शारीरिक शोषण
  • अश्लील वीडियो
  • हाथरस न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • प्रोफेसर गिरफ्तार
  • professor arrest
  • हाथरस प्रोफेसर मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा