हिंडनबर्ग रिपोर्ट का अडानी शेयर पर दिखा असर, 53 हजार करोड़ की गिरावट
Amresh Kushwaha | Aug 12, 2024, 12:15 IST
अडानी शेयर
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद शेयर मार्केट पर नजरें हैं। सोमवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई। सभी अडानी कंपनियों के शेयरों में सुबह से ही गिरावट जारी है, जिससे निवेशकों में चिंता है।
हिंडनबर्ग 2.0 रिपोर्ट के प्रभाव के कारण सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले, और अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर भी गिरावट के साथ खुले। अडानी टोटल गैस के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई। इस गिरावट के कारण शुरुआती एक घंटे में ही अडानी ग्रुप ( Adani Group ) के निवेशकों के 53 हजार करोड़ रुपए डूब गए, और अडानी ग्रुप की 10 कंपनियों का मार्केट कैप 16.7 लाख करोड़ रुपए तक गिर गया।
ये खबर भी पढ़िए...SEBI चीफ पर Hindenburg ने फिर बोला हमला, कहा- माधबी बुच के जवाब में कई बातें स्वीकार
आज 12 अगस्त को एक घंटे के अंदर ही शेयर मार्केट में तेजी के साथ गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 475 अंक लुढ़ककर 79,230.80 पर, निफ्टी 153 अंक गिरकर 24,213.75 पर। मार्केट खुलने के एक घंटे के भीतर ही भारी गिरावट देखी गई, निवेशकों में चिंता का माहौल।
ये खबर भी पढ़िए...कौन हैंं हिंडनबर्ग के आरोपों से घिरी सेबी चीफ माधबी पुरी
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों का अडानी ग्रुप पर फिर से असर दिख रहा है। मार्केट खुलने के एक घंटे में अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई। अडानी टोटल गैस का शेयर सबसे ज्यादा 6% गिरा, इसके अलावा अडानी पावर में 4.40%, अडानी एंटरप्राइजेस में 4.25%, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 4% और अडानी विल्मार में 4.10% की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली।
ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अडानी मामले में सेबी प्रमुख पर लगाया आरोप, JPC जांच की मांग
वहीं करीब 10 : 30 तक शेयर मार्केट में गिरावट थमती दिखी है, अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट पर ब्रेक लगा है। सेंसेक्स 189 अंक गिरकर 79,516.30 पर है, निफ्टी में भी सुधार आया है। अडानी टोटल गैस में गिरावट 4.70% रह गई है, जबकि अडानी एंटरप्राइजेस के शेयर संभलकर 2.60% की गिरावट पर आ गए हैं। बाजार में स्थिरता के संकेत दिख रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...पीएम मोदी का किसानों को तोहफा, फसलों की 109 किस्में लॉन्च, देश में आएगी पोषण क्रांति
शेयर मार्केट में सुबह की गिरावट के बाद अब तेजी देखी गई। सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 80,021 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी में 80 अंकों की बढ़त के साथ 24,450 का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर अभी भी गिरावट के साथ लाल निशान पर हैं। वहीं बाजार में तेजी के संकेत दिख रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...SEBI चीफ पर Hindenburg ने फिर बोला हमला, कहा- माधबी बुच के जवाब में कई बातें स्वीकार
शेयर मार्केट में एक घंटे में आई भारी गिरावट
ये खबर भी पढ़िए...कौन हैंं हिंडनबर्ग के आरोपों से घिरी सेबी चीफ माधबी पुरी
अडानी ग्रुप की शेयर पर दिखा असर
ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अडानी मामले में सेबी प्रमुख पर लगाया आरोप, JPC जांच की मांग
10 : 30 तक शेयर मार्केट में गिरावट थमी
ये खबर भी पढ़िए...पीएम मोदी का किसानों को तोहफा, फसलों की 109 किस्में लॉन्च, देश में आएगी पोषण क्रांति
11:30 AM तक सेंसेक्स फिर 80 हजार पार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari