खुशखबरी... होली में घर जाने की चिंता खत्म! रेलवे चलाएगा 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

Jitendra Shrivastava | Mar 06, 2025, 23:58 IST
Share
thesootr
holi-special-trains Photograph: (thesootr)

होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे 250 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। इनमें से अधिकतर ट्रेनें दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से संचालित होंगी। महिलाओं के लिए विशेष काउंटर बनाए जाएंगे।

होली का त्योहार नजदीक है और इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए,भारतीय रेलवे ने 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी, पटना जैसे प्रमुख शहरों से जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ होती है। इसलिए रेलवे ने भीड़ नियंत्रण के लिए कई खास उपाय किए हैं, जिनमें अस्थायी प्रतीक्षालय, महिलाओं के लिए अलग टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म प्रबंधन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। अगर आप होली पर ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

होली के लिए रेलवे की खास...

भारतीय रेलवे ने होली पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 250 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

  • इनमें से अधिकांश ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी और पटना से संचालित होंगी।
  • दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष भीड़ नियंत्रण प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।
ये खबरें भी पढ़ें...

केंद्र ने MP के 4 IAS अधिकारियों समेत 37 को सेक्रेटरी पद पर दी मंजूरी

अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान: विद्या भारती का ग्राम दर्शन कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने किया ग्रामीण जीवन का अनुभव

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम...

रेलवे ने इस बार स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

  • अस्थायी प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे जहां यात्रियों को ट्रेनों के आने से पहले रोका जाएगा।
  • अतिरिक्त टिकट काउंटर और पूछताछ काउंटर खोले जाएंगे।
  • महिलाओं के लिए विशेष काउंटर बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें लंबी कतार में न लगना पड़े।
  • प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए अधिकांश विशेष ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 16 से चलाने की योजना बनाई गई है।

15 फरवरी को भगदड़, रेलवे ने 5 अधिकारियों को हटाया...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद रेलवे ने-

  • दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सहित 5 अधिकारियों को पद से हटा दिया।
  • पुष्पेश आर त्रिपाठी को दिल्ली का नया DRM नियुक्त किया गया।
  • नए DRM के सामने सबसे बड़ी चुनौती होली के दौरान स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना है।
ये खबरें भी पढ़ें...

7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अगले हफ्ते बढ़ेगा महंगाई भत्ता

एमपी में बजट सत्र से पहले कर्मचारी संगठनों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

कैसे सुनिश्चित होगी यात्रियों की सुरक्षा?...

रेलवे ने इस बार भीड़ नियंत्रण के लिए नए नियम लागू किए हैं

  1. प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग निर्धारित किए जाएंगे।
  2. RPF (रेलवे सुरक्षा बल) और अतिरिक्त रेल कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
  3. जनरल टिकट की बिक्री की हर घंटे समीक्षा की जाएगी, ताकि स्टेशन पर भीड़ न बढ़े।
  4. अल्प सूचना पर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
Tags:
  • होली
  • रेलवे
  • खुशखबरी
  • देश दुनिया न्यूज
  • 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें
  • दिल्ली रेलवे स्टेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब