जीमेल एड्रेस कैसे बदलें, बिना डेटा डिलीट किए जानें पूरी ट्रिक
Kaushiki | Jan 02, 2026, 14:46 IST
gmail address
बिना नया अकाउंट बनाए अब आप अपना जीमेल एड्रेस बदल सकते हैं। इस अपडेट में पुराना डेटा सुरक्षित रहेगा और पुराने पते पर आने वाले ईमेल भी आपको मिलते रहेंगे।
जीमेल के नए अपडेट की मेन बातें...
|
क्या आपने अपना ईमेल एड्रेस बहुत साल पहले बनाया था? शायद तब आपने कोई फनी या बचकाना यूजरनेम चुन लिया हो। अब वही ईमेल आईडी जॉब या बिजनेस में अन-प्रोफेशनल लगती होगी।
पहले ईमेल एड्रेस बदलने का मतलब था नया अकाउंट बनाना। नए अकाउंट के साथ पुराने ईमेल और फाइल्स का एक्सेस खत्म हो जाता था। लेकिन अब गूगल ने अपने करोड़ों यूजर्स की ये बड़ी समस्या दूर कर दी है।
अब आप अपने पुराने अकाउंट पर ही नया जीमेल एड्रेस सेट कर पाएंगे। इस अपडेट के बाद आपकी डिजिटल पहचान को नया रूप देना आसान होगा।
How to create a Google account with your current email address: in 6 easy steps - Dux-Soup Knowledge Base
डेटा की चिंता छोड़ें
ये फीचर उन लोगों के लिए बून है जिनके पास बहुत डेटा है। आपको अपनी जरूरी फाइल्स (गूगल के डेटा सेंटर्स)को इधर-उधर मूव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल का सिस्टम इस पूरे डेटा ट्रांसफर को अपने-आप मैनेज कर लेता है।
Gmail: Setting Up a Gmail Account
पुराना-नया ईमेल दोनों एक साथ करेंगे काम
नए और पुराने दोनों एड्रेस से आप Google Android सर्विसेज में लॉग-इन कर पाएंगे। यानी अब आपको जरूरी सर्विस प्रोवाइडर्स को तुरंत ईमेल बदलने की टेंशन नहीं है।
हालांकि, धीरे-धीरे आपको बैंक और ऑफिस में नया एड्रेस अपडेट (गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम)कर देना चाहिए। ये फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...Free Gemini Courses : Google के ये 6 फ्री कोर्स आपकी स्किल्स को देंगे नई उड़ान, अभी करें एनरोल
What is Create your own Gmail address in Google Account
कैसे बदलें अपना जीमेल एड्रेस
- अपना जीमेल एड्रेस बदलने के लिए आपको गूगल अकाउंट सेटिंग्स में जाना होगा।
- वहां 'Personal Info' सेक्शन के अंदर 'Email' का विकल्प दिखाई देगा।
- अगर आपके अकाउंट पर यह फीचर आ गया है, तो 'Edit' का ऑप्शन दिखेगा।
- वहां आप अपनी पसंद का नया यूजरनेम चुनकर उसे सेव कर सकते हैं।
- ध्यान रहे कि आप अपना एड्रेस बार-बार नहीं बदल पाएंगे।
- गूगल के मुताबिक, आप एक साल में सीमित बार ही इसे बदल सकते हैं।
- नया एड्रेस सेट करने के बाद अपने ईमेल सिग्नेचर को जरूर अपडेट करें।
गूगल का नया फीचर कैसे करेगा काम
- एलियास (Alias) सपोर्ट: पुराने एड्रेस पर आने वाले सभी ईमेल ऑटोमैटिक तरीके से आपके नए इनबॉक्स में डिलीवर होंगे।
- सिंगल लॉगिन: नए ईमेल के बाद भी आप गूगल ड्राइव, मैप्स और यूट्यूब जैसी सर्विसेज में पुराने एड्रेस से लॉगिन कर पाएंगे।
- डेटा ट्रांसफर का झंझट खत्म: अब आपको मैन्युअली डेटा ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं है, सब कुछ अपने-आप नए एड्रेस से जुड़ जाएगा।
- प्रोफेशनल पहचान: आप बिना पुरानी सेटिंग्स खोए अपने पुराने ईमेल को एक नए प्रोफेशनल नाम में बदल सकते हैं।
Google may soon let users change their Gmail address; how the feature will work - The Times of India
नियम और जरूरी लिमिटेशंस
- एनुअल लिमिट: गूगल (Google)एक बार ईमेल एड्रेस बदलने के बाद आप अगले 12 महीनों (एक साल) तक इसे दोबारा नहीं बदल पाएंगे।
- परमानेंट एड्रेस: एक बार जो नया एड्रेस आपने चुन लिया, उसे बाद में डिलीट करने का विकल्प नहीं मिलेगा।
- पुराने एड्रेस का इस्तेमाल: अगर आप चाहें तो अपने पुराने ईमेल एड्रेस को कभी भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
- रोल-आउट प्रोसेस: ये फीचर अभी धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। इसलिए कुछ यूजर्स को ये विकल्प थोड़ा देरी से दिख सकता है।
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava