Apple iPad Crush Ad : दुनिया का भरोसेमंद ब्रांड Apple माफी मांगने पर मजबूर, Hrithik Roshan ने की आलोचना

Deeksha Nandini Mehra | May 13, 2024, 12:21 IST
Share
Hrithik Roshan on Apple's iPad Crush Ad
Hrithik Roshan on Apple's iPad Crush Ad

एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी लगाकर एप्पल के iPad Crush Ad की आलोचना करते हुए कहा, “एप्पल का नया विज्ञापन कितना दुखद और अज्ञानतापूर्ण है।”

Hrithik Roshan on Apple's Controversial iPad Ad : दुनिया का सबसे भरोसेमंद ऐप Apple ने मांगी है। इसके साथ बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) ने भी Apple की आलोचना की है। एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी लगाकर एप्पल के iPad Crush Ad की आलोचना करते हुए कहा, “एप्पल का नया विज्ञापन कितना दुखद और अज्ञानतापूर्ण है।”

ये खबर भी पढ़िए ...झाड़ू पर बटन दबाकर मुझे जेल जाने से बचा लो : अरविंद केजरीवाल

फिल्म मेकर और एक्टर ने की आलोचना

एक्टर ऋतिक रोशन के अलावा ब्रिटिश एक्टर ह्यू ग्रांट ने भी एक्स पर विज्ञापन की आलोचना करते हुए कहा, “मानवीय अनुभव का विनाश। सिलिकॉन वैली के सौजन्य से।” फिल्म मेकर और एक्टर Justine Bateman ने पोस्ट साझा कर कहा कि, ऐसा विज्ञापन क्यों जो कला को कुचल दे? टेक और एआई का मतलब सामान्य रूप से कला और समाज को नष्ट करना है. इससे चीजें बेहतर नहीं हो रही हैं. यह हम सभी की कीमत पर कुछ लोगों को अत्यधिक अमीर बना रहा है।

ब्रिटिश फिल्म मेकर आसिफ कपाड़िया ने कहा, “आईपैड की तरह लेकिन पता नहीं क्यों किसी को लगा कि यह विज्ञापन एक अच्छा विचार है। टेक कंपनियां कला, कलाकारों, संगीतकारों, रचनाकारों, लेखकों, फिल्म निर्माताओं के साथ जो करती हैं, उसके लिए यह सबसे ईमानदार रूपक है: उन्हें निचोड़ें, उनका उपयोग करें, अच्छा भुगतान न करें, सब कुछ ले लें और फिर कहें कि यह सब उनके द्वारा बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़िए ...गंध फैला रहे दो लाख एक्स अकाउंट बैन, कहीं आपका अकाउंट तो नहीं इसमें शामिल

यह है मामला

दरअसल, एप्पल ने मई 2024 के पहले सप्ताह में नई iPad सीरीज लॉन्च की है। M4 chipset से लैस नए डिवाइस कई फीचर्स के साथ आने वाले हैं। लोगों ने एप्पल के इस इस iPad की तो सराहना की, लेकिन कंपनी द्वारा बनाए गए इसके विज्ञापन पर बवाल खड़ा कर दिया है। कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर जारी किये गए नए iPad के विज्ञापन पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए इसकी आलोचना की है। लोगों ने इस विज्ञापन को 'विनाशकारी' बताया है। इस विज्ञापन वीडियो को Apple के YouTube चैनल पर 1 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

ये खबर भी पढ़िए ...180 सीट की जगह 235 बुकिंग, भोपाल और दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

Apple ने मांगी माफी

नए iPad के विवादित विज्ञापन मामले में एप्पल के मार्केटिंग वाईस प्रेजिडेंट टॉर मायरेनमाफीमांगते हुए कहा कि, हमारा लक्ष्य हमेशा उन असंख्य तरीकों का जश्न मनाना है जिनसे उपयोगकर्ता खुद को अभिव्यक्त करते हैं और iPad के माध्यम से अपने विचारों को जीवन में लाते हैं. हम इस वीडियो में अपनी बात कहने से चूक गए, और हमें खेद है। हालांकिमाफीमांगने के बाद भी एप्पल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस विज्ञापन का वीडियो अभी भी मौजूद है।

ये खबर भी पढ़िए ...मौसम खराब होने से एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट हवा में अटकी

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Apple Controversial iPad Ad | एप्पल का विवादित विज्ञापन

Tags:
  • Hrithik Roshan
  • ऋतिक रोशन
  • Apple Controversial iPad Ad
  • Apple ने मांगी माफी
  • एप्पल का विवादित विज्ञापन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच