देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में इस संबंध में लिखित रूप में जानकारी दी है। उनके मुताबिक, 1 जनवरी, 2024 तक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1 हजार 316 पद और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 586 पद खाली हैं।
आईएएस के खाली पद
भारत में कुल स्वीकृत 6 हजार 858 आईएएस पदों में से 5 हजार 542 अधिकारी वर्तमान में कार्यरत हैं, जबकि 1 हजार 316 पद खाली हैं। इन खाली पदों में से:
आईपीएस के खाली पद
आईपीएस में कुल स्वीकृत 5 हजार 055 पदों में से 4 हजार 469 अधिकारी कार्यरत हैं, और 586 पद खाली हैं। इनमें से:
भारतीय वन सेवा (IFS) के खाली पद
भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में कुल स्वीकृत 3 हजार 193 पदों में से 2 हजार 151 अधिकारी कार्यरत हैं। इस सेवा में 1 हजार 042 खाली पद हैं, जिनमें से:
पिछले 5 वर्षों में की गई नियुक्तियां
केंद्रीय मंत्री ने पिछले पांच सालों के दौरान विभिन्न वर्गों (सामान्य, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)) से आईएएस, आईपीएस, और आईएफएस में की गई नियुक्तियों के बारे में भी जानकारी दी है।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें