इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स को दी बड़ी राहत, ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

Amresh Kushwaha | Sept 30, 2024, 10:57 IST
Share
ऑडिट रिपोर्ट जमा
ऑडिट रिपोर्ट जमा

इनकम टैक्स विभाग ने इनकम टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बता दें कि टैक्सपेयर्स को यह राहत तकनीकी समस्याओं के चलते दी गई है।

इनकम टैक्स (income tax) देने वाले टैक्सपेयर्स के लिए आज एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (cbdt) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट (audit report) दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। यह कदम उन टैक्सपेयर्स के लिए उठाया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग (e-filing) में तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए...UPI पेमेंट की लिमिट को लेकर बड़े बदलाव, टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत

टैक्स फाइलिंग की अंतिम तिथि

सीबीडीटी ( cbdt ) ने इनकम टैक्स ऑडिट रिपोर्ट (income tax audit report) दाखिल करने की अंतिम तिथि को 7 दिनों के लिए बढ़ा दी है। पहले इसकी अंतिम तारीख आज यानी 30 सितंबर 2024 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2024 कर दी गई है। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि कई टैक्सपेयर्स को ई-फाइलिंग (e-filing) प्रक्रिया में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सीबीडीटी ने समय से पहले इस निर्णय को लागू करके बड़ी संख्या में टैक्सपेयर्स को राहत दी है।

ये खबर भी पढ़िए...New Rules : 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं ये नियम, 30 सितंबर से पहले फटाफट निपटा लें अपने सारे जरूरी काम

डेढ़ लाख रुपए तक का लगता है जुर्माना

ऑडिट कराने वाले टैक्सपेयर्स को पहले ऑडिट रिपोर्ट (audit report) दाखिल करनी होती है। इसके बाद उन्हें टैक्स जमा करना होता है। अगर टैक्सपेयर्स इस प्रक्रिया में असफल रहते हैं या समय पर रिपोर्ट जमा नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें 1.5 लाख रुपए तक का जुर्माना लग सकता है। अब टैक्सपेयर्स को 7 दिन और मिल गए हैं ताकि वे समय पर अपनी ऑडिट रिपोर्ट जमा कर सकें।

ये खबर भी पढ़िए...Income Tax Rules : 1 अक्टूबर 2024 से नियमों में होंगे बड़े बदलाव, आम से खास तक होगा इसका असर

आयकर अधिनियम के तहत लिया गया निर्णय

यह निर्णय आयकर अधिनियम 139 के सब सेक्शन (1) के तहत लिया गया है, जो टैक्सपेयर्स को टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के लिए अधिक समय प्रदान करता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Income tax
  • इनकम टैक्स
  • cbdt
  • इनकम टैक्स विभाग
  • Audit Report
  • ऑडिट रिपोर्ट
  • इनकम टैक्स न्यूज
  • Income Tax Act
  • टैक्सपेयर्स
  • taxpayers
  • सीबीडीटी
  • टैक्स फाइलिंग
  • tax filing
  • इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग
  • e filing
  • आयकर अधिनियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज