फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, ओमिक्रोन के 4 नए सब-वेरिएंट आए सामने, MP में 5 एक्टिव केस

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 27, 2025, 14:37 IST
Share
Omicron four new varients found in India
Omicron four new varients found in India

भारत में एक बार फिर कोविड पैर पसारता दिख रहा है। देश में ओमीक्रॉन के ये 4 नए सब-वेरिएंट मिले हैं, लेकिन WHO का कहना है कि इनमें से कोई भी वेरिएंट अभी चिंताजनक नहीं है।

देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी देश में 1009 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 752 नए मामले हाल ही में सामने आए हैं। केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, जहां 430 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

ICMR की रिपोर्ट: हल्के लक्षण, घबराने की जरूरत नहीं

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR - Indian Council of Medical Research) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि वर्तमान में भारत में मिल रहे कोविड मामलों में गंभीरता कम है। अधिकतर मामलों में केवल हल्के लक्षण पाए गए हैं

ओमीक्रॉन (Omicron) के 4 नए सब-वेरिएंट मिले

  • LF.7
  • XFG
  • JN.1
  • NB.1.8.1
भारत में ओमीक्रॉन के ये 4 नए सब-वेरिएंट मिले हैं। इनमें से LF.7, XFG और JN.1 भारत में अधिक प्रचलित हैं। WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अनुसार, इनमें से कोई भी वेरिएंट अभी "चिंताजनक" श्रेणी में नहीं आता, लेकिन निगरानी जारी है।

तीन महत्वपूर्ण कारक जिन पर नजर रखी जा रही है

डॉ. बहल के अनुसार, संक्रमण की गंभीरता और फैलाव को समझने के लिए तीन प्रमुख मानकों पर नजर रखी जा रही है:
  • संक्रमण की गति (Transmission Rate): पहले के मुकाबले धीमी है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली से बचाव (Immune Escape): अब तक कोई बड़ा प्रभाव नहीं।
  • गंभीर मामलों का अनुपात (Severity Ratio): बहुत कम।

क्या अब बूस्टर डोज की जरूरत है

ICMR के अनुसार, फिलहाल भारत में किसी बूस्टर डोज (Booster Dose) की जरूरत नहीं है। डॉ. बहल ने यह भी कहा कि भारत के पास वैक्सीन उत्पादन की पूरी क्षमता है, और जरूरत पड़ने पर जल्दी टीका तैयार किया जा सकता है।

MP में भी आ रहे केस

मध्य प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। इस समय प्रदेश में पाँच ऐक्टिव केस हैं इनमें से इंदौर में चार और उज्जैन में एक है। बढ़ रहे मामलों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए हैं। जनवरी 2025 से अब तक इंदौर में कुल 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 5 स्थानीय निवासी हैं, जबकि बाकी बाहर से लौटे हुए मरीज हैं। संक्रमण के कारण एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। ये भी पढ़ें: भारत में मिल रहे कोरोना के इन 2 नए वैरिएंट के केस, 20 राज्यों तक पहुंचे मामले

विश्व स्तर पर स्थिति

विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के अनुसार,ओमीक्रॉन के 4 नए सब-वेरिएंट अभी सिर्फ "निगरानी में रखने योग्य" श्रेणी में हैं। ये वेरिएंट चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में मामूली मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं, लेकिन गंभीर बीमारी का कारण नहीं बन रहे हैं।

कैसे रखें अपना ध्यान

Covid precautions
Covid precautions

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कोरोना
  • बूस्टर डोज
  • Omicron
  • Covid
  • ICMR
  • देश में कोरोना वायरस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि