Iran Israel War Update: : Strait of Hormuz से भारतीय टैंकरों को राहत, जयशंकर की कूटनीति सफल

Pawan Modiya | Mar 13, 2026, 22:08 IST
Share
War
Photograph: (the sootr)

ईरान-इजरायल युद्ध 14वें दिन में पहुंच चुका है। आइए नजर डालते हैं अब तक इस युद्ध में क्या- क्या हुआ... Strait of Hormuz से भारतीय टैंकरों को सुरक्षित गुजरने की अनुमति। भारत की ऊर्जा सुरक्षा और तेल आपूर्ति को बड़ी राहत।

वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।एस जयशंकर की कूटनीतिक पहल(IndianDiplomacy) के बाद Iran ने भारतीय झंडे वाले तेल टैंकरों को महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा था। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से भारत की ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) को बड़ी मजबूती मिलेगी।

पश्चिम एशिया में हाल के दिनों में अमेरिका और इज़राइल से जुड़े घटनाक्रमों के बाद Iran और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसी कारण होरमुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कई जहाजों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। हालांकि भारत के साथ सकारात्मक कूटनीतिक संवाद के बाद ईरान ने भारतीय झंडे वाले जहाजों को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने की अनुमति दे दी।

इस फैसले का महत्व

  • भारतीय तेल (oil)टैंकरों की आवाजाही जारी रहेगी
  • भारत की ऊर्जा आपूर्ति बाधित नहीं होगी
  • वैश्विक तेल बाजार में भारत को स्थिरता मिलेगी

भारतीय टैंकर सुरक्षित गुजर रहे

इस फैसले के बाद भारत के कम से कम दो तेल टैंकर सुरक्षित रूप से इस मार्ग से गुजर चुके हैं।

प्रमुख टैंकर

  • Pushpak
  • Parimal
ये दोनों जहाज बिना किसी बाधा के Strait of Hormuz से गुजरते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा लाइबेरिया के झंडे वाला एक टैंकर, जो Saudi Arabia का कच्चा तेल लेकर आ रहा था और जिसका कप्तान भारतीय था, हाल ही में इस मार्ग को पार कर चुका है। यह जहाज सुरक्षित रूप से Mumbai Port पहुंच गया है।

Strait of Hormuz क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल परिवहन मार्गों में से एक है।

  • दुनिया के लगभग 20% तेल की आपूर्ति इसी मार्ग से गुजरती है
  • यह Persian Gulf और Gulf of Oman को जोड़ता है
  • खाड़ी देशों का अधिकांश तेल इसी रास्ते से निर्यात होता है
अगर यह मार्ग बंद हो जाए तो वैश्विक तेल बाजार में भारी संकट पैदा हो सकता है।

इजराइल-ईरान युद्ध: अब तक के बड़े अपडेट्स

ट्रम्प बोले- ईरान की सरकार गिरेगी, लेकिन तुरंत नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान की मौजूदा सरकार भविष्य में गिर सकती है,लेकिन यह तुरंत नहीं होगा। उनका मानना है कि एक समय ऐसा आएगा जब ईरान की जनता खुद अपनी सरकार बदल देगी।

फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा, “मुझे लगता है कि ईरानी लोगों के पास हथियार नहीं हैं,उनके लिए यह बहुत बड़ी चुनौती है। लेकिन यह होगा,बस शायद तुरंत नहीं।”हालांकि कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ईरान में अभी तक बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन या सत्ता के खिलाफ बड़े स्तर पर बगावत के संकेत नहीं दिखे हैं। इस बीच अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद अब तक ईरान में1300से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=6Wlu9f0tU9A

Top News : खबरें काम की

Iran Israel War Update: अमेरिका की सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की छूट, ईरान ने इजराइल पर दागी मिसाइलें

इजराइल बोला- ईरान ने मिसाइलें दागी

इजराइली सेना ने कहा है कि ईरान की ओर से देश की तरफ मिसाइलें दागी गई हैं। इसके बाद नागरिकों को अलर्ट जारी कर सुरक्षित स्थानों या शेल्टर में जाने के निर्देश दिए गए हैं। इजराइली सेना ने बयान में कहा कि उसने ईरान से दागी गई मिसाइलों का पता लगाया है और उन्हें रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर बड़ा दावा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं।ब्रिटिश अखबार The Sun की रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल के हमले में उन्हें चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें तेहरान के Sina University Hospital में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में लगी चोट इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा। साथ ही उनके लिवर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के जिस हिस्से में उन्हें रखा गया है, वहां कड़ी सुरक्षा लगा दी गई है और उस इलाके को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। बताया जाता है कि उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की 28 फरवरी को मौत हो गई थी। इसके बाद 9 मार्च को मुजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया।

मदन महल थाना पर फर्जी NDPS केस के आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खुशी कौर को दी जमानत

काम के 'पुराने स्टैंडर्ड्स' पर जेन-जी का 'डिलीट' बटन, कैसे जेन-जी बदल रहे हैं कॉर्पोरेट कल्चर

इराक में अमेरिकी विमान हादसा, 6 सैनिकों की मौत

पश्चिमी इराक में United States Air Force का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 6 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। अमेरिकी सेना की कमान संभालने वाली संस्था United States Central Command (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी पुष्टि की। यह विमान Boeing KC-135 Stratotanker था, जो हवा में दूसरे विमानों को ईंधन देने का काम करता है। फिलहाल दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भारत और ईरान को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए

भारत में ईरान के राजदूत Mohammad Fattahali ने कहा है कि भारत और ईरान को मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कई साझा हित हैं और दोनों को सहयोग बढ़ाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने पहले भी कई मौकों पर ईरान की मदद की है। इसलिए ईरान को भी भारत के साथ सहयोग करना चाहिए। राजदूत के अनुसार, ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत में मौजूद ईरानी दूतावास को निर्देश दिए हैं कि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएं।

ओमान में ड्रोन हमले में 2 भारतीयों की मौत

ओमान के Sohar शहर में एक ड्रोन हमले में 2 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इस हमले में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 भारतीय शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के अधिकारी Aseem Mahajan ने बताया कि यह घटना मस्कट के पास स्थित सोहार शहर में हुई।

भारतीय अधिकारी स्थानीय प्रशासन और कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि घायलों को जरूरी मदद मिल सके। साथ ही भारतीय दूतावास मृतकों के शवों को भारत भेजने की प्रक्रिया में भी मदद कर रहा है।



Tags:
  • भारत
  • इजराइल
  • एस जयशंकर
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • ईरान
  • oil
  • IndianDiplomacy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं