मदन महल थाना पर फर्जी NDPS केस के आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खुशी कौर को दी जमानत

Neel Tiwari | Mar 13, 2026, 21:45 IST
Share
ndps case madan mahal
ndps case madan mahal

जबलपुर के मदन महल थाना से जुड़े NDPS मामले में बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है। पहले जहां हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर दी थी, वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पलटते हुए आरोपी खुशी कौर को राहत दे दी है।

News in Short

  • फर्जी NDPS केस के आरोप और आरोपी को SC ने दी जमानत।
  • जबलपुर हाईकोर्ट के जमानत खारिज करने के आदेश को बताया त्रुटिपूर्ण।
  • होटल मालिक के बयान को जमानत खारिज करने का आधार मानने पर सुप्रीम कोर्ट की आपत्ति।
  • पहले हाईकोर्ट में पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच पर उठे थे गंभीर सवाल।
  • जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने दिया फैसला।

News in detail

जबलपुर पुलिस के मदन महल थाने पर फर्जी NDPS केस बनाने के आरोप लगे थे। इस मामले में हाईकोर्ट ने IG को जांच तो सौंपी थी। लेकिन आरोपी को जमानत नहीं दी थी। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी खुशी कौर को जमानत दे दी है। जस्टिस M.M. Sundresh और जस्टिस N. Kotiswar Singh की पीठ ने यह आदेश पारित किया। कोर्ट ने जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के आदेश को त्रुटिपूर्ण मानते हुए उसे रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया था।



सुप्रीम कोर्ट ने पलटा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला,NDPS एक्ट केस में ट्रायल कोर्ट की शक्ति बताई

क्या था पूरा मामला

यह मामला खुशी कौर बनाम मध्य प्रदेश राज्य से जुड़ा है। मदन महल पुलिस स्टेशन, जबलपुर में FIR क्रमांक 10/2026 दर्ज कर खुशी कौर को NDPS अधिनियम की धारा 8/20 के तहत गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उनके पास से गांजा बरामद हुआ है। बचाव पक्ष ने अदालत में आरोप लगाया कि ट्रेन यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर उन्हें जबरन थाने ले जाकर फर्जी NDPS केस में फंसा दिया।

योग की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में गिरफ्तार

पुलिस पर लगे आरोप

खुशी कौर के अधिवक्ता ने कोर्ट में दावा किया। CCTV फुटेज से यह स्पष्ट होता है कि दो महिला पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तारी से पहले ही हिरासत में लिया। इसके अलावा, मोबाइल फोन और निजी सामान गायब करने का आरोप भी लगाया गया। इन आरोपों के कारण पहले हाईकोर्ट में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।

IAF स्पोर्ट्स कोटा भर्ती: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका, 29 मार्च तक आवेदन

HC की कार्यवाही में उठे थे गंभीर सवाल

मामले की सुनवाई के दौरान जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले में भी कई विसंगतियां सामने आई थीं। कोर्ट ने पुलिस की जांच और प्रस्तुत साक्ष्यों को लेकर सवाल उठाते हुए जबलपुर रेंज के IG को जांच के निर्देश दिए थे। हालांकि बाद में प्रस्तुत रिपोर्ट पर भी अदालत ने असंतोष जताया और उसमें कई महत्वपूर्ण तथ्यों की कमी बताई। रिपोर्ट को एक वर्ष तक सीलबंद रखने के निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन इसके बाद भी खुशी कौर को जमानत नहीं दी थी।

जमानत खारिज करने पर आपत्ति

सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते समय रायपुर के एक होटल मालिक के बयान को मुख्य आधार बनाया था। होटल मालिक ने कहा था कि आवेदिका एक युवक के साथ गलत पहचान बताकर होटल में रुकी थीं। कोर्ट ने इस आधार को अप्रासंगिक बताते हुए कहा कि ऐसे बयान के आधार पर जमानत से इनकार करना उचित नहीं था।

इन कारणों से सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने कई तथ्यों को ध्यान में रखते हुए खुशी कौर को जमानत देने का निर्णय लिया। अदालत ने कहा कि जब्त की गई नशीली सामग्री की मात्रा मध्यवर्ती श्रेणी (Intermediate Quantity) में आती है। इसके अलावा आवेदिका एक महिला हैं, उनके खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और उनका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। इन परिस्थितियों में अदालत ने जमानत देना उचित माना।

मध्यप्रदेश कांग्रेस में ‘टैलेंट हंट’ से बनेंगे नए प्रवक्ता, 5 जोन में इंटरव्यू की तैयारी

ट्रायल कोर्ट तय करेगी जमानत की शर्तें

सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतिम आदेश में कहा कि जमानत की शर्तें संबंधित ट्रायल कोर्ट द्वारा तय की जाएंगी। इस फैसले के साथ ही खुशी कौर को बड़ी राहत मिल गई है। मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल और जांच से जुड़े विवाद अब भी चर्चा में हैं।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • ndps
  • मदन महल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं