भारत में आसान हुए वीजा नियम: 13 की जगह होंगी 9 मेन कैटेगरी, फॉर्म के कॉलम भी 70% घटे

Arohi Raj | Sootr Creatives | Nov 12, 2026, 10:29 IST
Share
अब भारत आने के लिए वीजा लेना पहले से आसान होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीजा की मुख्य श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर 9 कर दी है।
अब भारत आने के लिए वीजा लेना पहले से आसान होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीजा की मुख्य श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर 9 कर दी है।

भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए वीजा के नियम आसान कर दिए हैं। अब भारत आने के लिए वीजा लेना पहले से सरल होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीजा कीमेन कैटेगरी की संख्या 13 से घटाकर 9 कर दी है। वहीं, सब कैटेगरी की संख्या भी 49 से घटाकर 23 कर दी गई है। इसके अलावा वीजा आवेदन फॉर्म में भी बड़े बदलाव किए हैं।

2026 के अंत तक लागू होगी नई व्यवस्था

गृह मंत्रालय नई वीजा व्यवस्था को लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मंत्रालय अपने आईटी सिस्टम को अपडेट कर रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, नई व्यवस्था के तहत वीजा जारी करने की प्रक्रिया 2026 के अंत तक शुरू हो जाएगी।

सरकार का कहना है कि इन बदलावों से विदेशी नागरिकों को कई फायदे मिलेंगे। अब उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार वीजा चुनने में आसानी होगी। आवेदन फॉर्म भी पहले से छोटा होगा।

इससे भारत में पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा और कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही विदेशी नागरिकों के लिए भारत आने की प्रक्रिया ज्यादा आसान और व्यवस्थित हो सकेगी।

अब वीजा की इतनी मेन कैटेगरी होंगी

नई व्यवस्था के तहत भारत में वीजा की कुल 9 मेन कैटेगरी होंगी। इनमें अलग-अलग जरूरतों के अनुसार विदेशी नागरिकों को वीजा दिया जाएगा।

1. बिजनेस वीजा

2. डिप्लोमैटिक वीजा

3. वर्क वीजा

4. जर्नलिस्ट वीजा

5. मेडिकल वीजा

6. ऑफिशियल वीजा

7. स्टूडेंट वीजा

8. विजिटर वीजा

9. मिसलेनियस वीजा

मिसलेनियस वीजा में कई तरह की स्पेशल कैटेगरी रखी गई हैं। इसमें भारतीय मूल के लोगों को शामिल किया गया है। उनके लाइफ पार्टनर और बच्चों के लिए भी प्रावधान हैं।

इसके अलावा ऑरोविल फाउंडेशन जैसे निर्धारित संस्थानों से जुड़ने वाले लोगों को भी इसमें जगह दी गई है। लंबे समय के वीजा पर रहने वाले विदेशी नागरिकों के आश्रित भी इसके तहत आएंगे।

अफगान नागरिकों के लिए स्टे वीजा का प्रावधान भी इसमें शामिल है। पड़ोसी देशों के नागरिकों की कुछ कैटेगरी के लिए लंबी अवधि के वीजा भी रखे गए हैं।

एयरपोर्ट पर चेहरे से होगी पहचान: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू, पासपोर्ट की झंझट होगी कम | Face Recognition at Airport: Digi Yatra Trial Begins for International Flights, Hassle of Passports to Reduce
पासपोर्ट और बोर्डिंग पास दिखाने की झंझट होगी कम: अब एयरपोर्ट पर चेहरे से होगी पहचान, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आएगी डिजी यात्रा
02 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
विदेश जाने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। अब एयरपोर्ट पर बार-बार पासपोर्ट निकालने की परेशानी कम होगी। बोर्डिंग पास दिखाने की जरूरत भी कम पड़ सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डिजी यात्रा फाउंडेशन ने नई पहल की है। बता दें डिजी यात्रा इस परेशानी को कम करने की तैयारी में है। अब चेहरे की पहचान से यात्रियों की पहचान की जाएगी।

वीजा आवेदन फॉर्म में 70% तक कम हुए कॉलम

सरकार ने वीजा आवेदन फॉर्म को भी छोटा और आसान बनाया है। सभी 23 वीजा कैटेगरी और सब-कैटेगरी के फॉर्म में बदलाव किए गए हैं। अब फॉर्म में जानकारी भरने वाले कॉलम 65 से 70 फीसदी तक कम कर दिए गए हैं। इससे एप्लिकेंट को पहले की तुलना में कम जानकारी देनी होगी।

इस बदलाव से विदेशी नागरिकों का समय बचेगा। वहीं, अधिकारियों को आवेदन की जांच करने में भी आसानी होगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे पूरी प्रक्रिया की एफिशिएंसी बढ़ेगी। फिलहाल 172 देशों के नागरिकों को भारत की ई-वीजा सुविधा मिल रही है। अभी ई-वीजा 13 सब-कैटेगरी के तहत जारी किए जा रहे हैं।

टूरिस्ट वीजा का नाम विजिटर वीजा हुआ

नई व्यवस्था में टूरिस्ट वीजा का नाम बदल दिया गया है। अब इसे विजिटर वीजा (Visitor Visa) कहा जाएगा। इसका उद्देश्य सिर्फ घूमने आने वाले लोगों तक सीमित नहीं है। इसमें कुछ अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।

विजिटर वीजा को दो सब-कैटेगरी में बांटा गया है।

1. V-1 वीजा: इसके तहत विदेशी नागरिक कई छोटे कामों के लिए भारत आ सकेंगे। इसमें बिजनेस मीटिंग, मेडिकल परामर्श और वेलनेस रिट्रीट शामिल हैं। कम समय के इलाज के लिए भी यह वीजा मिलेगा।

इसके अलावा भारतीय भाषाओं, संगीत, कला और शिल्प से जुड़े छोटे कोर्स भी इसमें शामिल होंगे। यह वीजा 30 दिनों के लिए जारी होगा। इसमें एक से ज्यादा बार भारत आने की सुविधा मिलेगी।

2. V-2 वीजा: यह लंबी अवधि की यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों के लिए होगा। निर्धारित शर्तों के अनुसार इसे एक, पांच या दस साल के लिए जारी किया जा सकेगा।

इसमें V-1 के तहत आने वाली गतिविधियां भी शामिल होंगी। इसके अलावा पर्वतारोहण (mountaineering) के लिए भी इस वीजा का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, माउंटेनियरिंग के लिए छह महीने का मल्टीपल एंट्री वीजा मिलेगा।

2027 तक हर राज्य राजधानी में खुलेंगे विदेशी नागरिक पंजीकरण कार्यालय: अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय की बड़ी योजना | Foreign Citizen Registration Offices to Open in Every State Capital by 2027: Big Plan by Home Ministry on Amit Shah's Instructions
अब वीजा और रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं जाना होगा दूर, 2027 तक हर राज्य की राजधानी में खुलेगा FRRO
03 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
केंद्र सरकार 2027 तक सभी राज्यों की राजधानियों में विदेशी नागरिक पंजीकरण कार्यालय खोलेगी। गृह मंत्रालय के मुताबिक, इससे विदेशी नागरिकों को राहत मिलेगी। वीजा और कानूनी कामों की सुविधा उनके नजदीक मिलेगी। खबरों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर यह फैसला हुआ है। भारत में पर्यटन, इलाज और पढ़ाई के लिए विदेशी नागरिक आते हैं। इनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

मेडिकल और आयुष वीजा के नियम भी बदले

सरकार ने इलाज के लिए भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए भी बदलाव किए हैं। अब आधुनिक चिकित्सा और आयुष पद्धति से इलाज कराने वालों के लिए अलग-अलग वीजा होंगे।

M-1 वीजा: यह आयुष के अलावा दूसरी मेडिकल सिस्टम से इलाज कराने वाले मरीजों को मिलेगा।

M-3 वीजा: यह आयुष सिस्टम से इलाज कराने वाले विदेशी नागरिकों के लिए होगा।

दोनों वीजा में ई-वीजा की सुविधा भी मिलेगी। इनकी सामान्य अवधि एक साल होगी। साथ ही मल्टीपल एंट्री की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा मरीजों के साथ आने वाले लोगों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। M-1 वीजा वाले मरीज के सहायक को M-2 वीजा मिलेगा।

वहीं, M-3 वीजा वाले मरीज के सहायक को M-4 वीजा जारी किया जाएगा। इससे उन मरीजों को राहत मिलेगी, जिन्हें इलाज के लिए बार-बार भारत आना पड़ता है। उन्हें हर बार नए वीजा के लिए आवेदन करने की जरूरत कम होगी।

विदेशी छात्रों को पांच साल तक मिलेगा ई-वीजा

भारत में पढ़ाई करने आने वाले विदेशी छात्रों के लिए भी वीजा व्यवस्था आसान की गई है। अब स्टूडेंट वीजा को दो मेन कैटेगरी में बांटा गया है।

S-1 वीजा: यह स्कूल, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए होगा।

S-2 वीजा: यह पीएचडी और शोध करने वाले छात्रों के लिए होगा। इसके अलावा विजिटिंग फैकल्टी, विदेशी रिसर्च छात्र और वैज्ञानिक भी इसके तहत आ सकेंगे।

इसमें एंथ्रोपोलॉजिकल अभियान, इंटर्नशिप और एक्सचेंज प्रोग्राम भी शामिल हैं। अन्य निर्धारित एकेडमिक एक्टिविटी के लिए भी इसका इस्तेमाल होगा।

सरकार के स्टडी इन इंडिया (Study in India) पोर्टल के जरिए एडमिशन लेने वाले छात्रों को खास सुविधा मिलेगी। ऐसे छात्रों को पांच साल तक का ई-S1 वीजा मिल सकेगा। हालांकि, वीजा की अवधि उनके कोर्स की अवधि से ज्यादा नहीं होगी। दोनों में जो अवधि कम होगी, उसी के अनुसार वीजा मिलेगा। इस वीजा में भी मल्टीपल एंट्री की सुविधा होगी।

इंदौर से बैंकॉक सीधी उड़ान जल्द शुरू, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी सुविधा | Direct flight from Indore to Bangkok to start soon, facility available 4 days a week
अब इंदौर से बैंकॉक जाना होगा आसान: 2 दिसंबर से शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, हफ्ते में चार दिन मिलेगी उड़ान
01 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई सफर आसान होने वाला है। अब इंदौर से बैंकॉक जाने के लिए दूसरे शहरों में रुकना नहीं पड़ेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर से बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। इस सेवा का संचालन 2 दिसंबर 2026 से शुरू होना निर्धारित है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अंतिम विंटर शेड्यूल में इस उड़ान को शामिल किया गया है।

बिजनेस वीजा की दो कैटेगरी बनाई गईं

बिजनेस पर्सन के लिए भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के वीजा में भी बदलाव किया गया है। अब बिजनेस वीजा को B-1 और B-2 में बांटा गया है।

B-1 वीजा: यह उन विदेशी नागरिकों के लिए होगा, जो भारत में इंडस्ट्रियल या बिजनेस एंटरप्राइज शुरू करना चाहते हैं। इसमें लाइसेंस की जरूरत वाली गतिविधियां शामिल होंगी।

B-2 वीजा: यह कम समय के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड बिजनेस करने वालों को मिलेगा। इसमें प्रोडक्शन इंवेस्टमेंट, सम्मेलन, खेल और परफॉर्मिंग आर्ट शामिल हैं। फिल्म निर्माण के लिए आने वाले विदेशी नागरिक भी इसके तहत वीजा ले सकेंगे।

इसके अलावा विदेशी इंजीनियरों और टेक्निकल एक्सपर्ट के लिए भी सुविधा दी गई है। भारतीय कंपनियों में काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। इसमें मशीनों की स्थापना, गुणवत्ता जांच और रखरखाव जैसे काम शामिल हैं। साथ ही इसमें प्रोडक्शन,इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन से जुड़े काम भी आएंगे। प्लांट डिजाइन, ट्रेनिंग और टेक्निकल सपोर्ट भी इसके दायरे में होंगे।

ऐसे विदेशी एक्सपर्ट्स को B-2 कैटेगरी के तहत प्रोडक्शन इन्वेस्टमेंट बिजनेस वीजा मिल सकेगा। इसके लिए ई-वीजा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकेगा। पहले यह सुविधा ई-B4 वीजा के तहत मिलती थी।

पहले भी बदले गए थे वीजा के नियम

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 27 अगस्त को वीजा की मेन और सब-कैटेगरी में कटौती की थी। इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी वीजा व्यवस्था में बदलाव किया गया था।उस समय मुख्य वीजा कैटेगरी की संख्या 22 से घटाकर 13 की गई थी। वहीं, सब-कैटेगरी की संख्या 63 से घटाकर 49 कर दी गई थी।

मंत्रालय के अनुसार, नई व्यवस्था तैयार करने से पहले दूसरे देशों के वीजा सिस्टम का अध्ययन किया गया। इसमें विकसित देशों के नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानकों को भी देखा गया। सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था से वीजा प्रक्रिया ज्यादा स्पष्ट होगी। इससे पर्यटन, शिक्षा, इलाज और कारोबार के लिए भारत आने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।

जयपुर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल: 72 फ्लाइट्स, 9 नई उड़ानें और बदले अंतरराष्ट्रीय रूट | Jaipur Airport Winter Schedule: 72 Flights, 9 New Services, and Revised International Routes
Jaipur Airport: विंटर शेड्यूल में रोजाना 72 फ्लाइट्स रवाना होंगी, 9 नई उड़ानें भी जुड़ीं
25 Oct 2026 ,
By Jageshwar Prasad
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। इसके साथ ही यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए ज्यादा फ्लाइट्स मिलेंगी। जोधपुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होगी। नए शेड्यूल में जयपुर से रोजाना कुल 72 फ्लाइट्स रवाना होंगी, जिनमें 9 नई फ्लाइट्स शामिल हैं।

FAQs

  1. भारत में वीजा की नई व्यवस्था कब लागू होगी?
    भारत में नई वीजा व्यवस्था 2026 के अंत तक लागू होगी।
  2. नई वीजा प्रणाली में मुख्य श्रेणियां कितनी होंगी?
    नई वीजा प्रणाली में कुल 9 मुख्य श्रेणियां होंगी।
  3. क्या विदेशी छात्रों को भारत में पढ़ाई के लिए वीजा प्राप्त करने में कोई छूट मिलेगी?
    हां, अध्ययन के लिए आने वाले विदेशी छात्रों को नए नियमों के अनुसार पांच साल तक का ई-S1 वीजा मिल सकेगा।
Tags:
  • भारत वीजा नियम
  • वीजा की 13 कैटेगरी घटकर 9 हुईं
  • 70% तक घटे फॉर्म के कॉलम
  • Ministry of Home Affairs
  • Visitor Visa India
  • Visa Rules 2026
  • Visa Application Form
  • टूरिस्ट वीजा का नाम विजिटर वीजा हुआ
  • विदेशी छात्रों को पांच साल तक ई-वीजा मिलेगा
  • Study in India portal
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित

By Aman Vaishnav

आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा

By Umeshwari Baghel

विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत

By Aman Vaishnav

वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...

By Aman Vaishnav

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल