ट्रंप की नीति से भारत को 8,750 करोड़ का झटका; US में कमाए पैसे भारत भेजने पर लगेगा 3.5% टैक्स
Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
US imposes 3.5% Remittance Tax
अमेरिका में भारतीय रेमिटेंस पर 3.5% टैक्स लगेगा। ट्रम्प के इस फैसले से भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। अमेरिका को इससे क़रीब ८ हजार करोड़ का फ़ायदा होगा।
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने हाल ही में ‘वन बिग, ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ (One Big, Beautiful Bill Act) को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्तावित कानून के तहत अमेरिका में काम करने वाले विदेशी नागरिकों द्वारा अपने मूल देश भेजी जाने वाली रकम पर 3.5% टैक्स लिया जाएगा। प्रारंभिक ड्राफ्ट में यह दर 5% रखी गई थी, लेकिन संसोधन के बाद इसे घटा दिया गया। यदि यह विधेयक सीनेट में भी पारित हो गया, तो यह कानून 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा। इसका सबसे गहरा असर भारत पर पड़ सकता है क्योंकि अमेरिका से सबसे अधिक रेमिटेंस भारत को ही प्राप्त होता है। यह नया टैक्स नियम भारत की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, उपभोक्ता खर्च और स्टॉक मार्केट को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित कर सकता है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत को कुल रेमिटेंस: $130 बिलियन
अमेरिका से प्राप्त हिस्सा: $30 बिलियन (यानी 23.4%)
3.5% टैक्स लागू होने पर कुल टैक्स बोझ: $1.05 बिलियन (लगभग ₹8,750 करोड़) अमेरिका में लगभग 45 लाख भारतीय मूल के लोग काम करते हैं।
इन प्रवासियों में बड़ी संख्या में आईटी पेशेवर, चिकित्सक, व्यवसायी और छात्र शामिल हैं।
ये प्रवासी नियमित रूप से भारत में अपने परिवारों और निवेशों के लिए पैसा भेजते हैं, जो रेमिटेंस का मुख्य स्रोत बनता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर Apple Inc को निशाने पर लेते हुए बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि Apple अपने आईफोन (iPhones) का निर्माण भारत या किसी अन्य देश में करता है और उन्हें अमेरिका में बेचता है, तो कंपनी को 25% आयात शुल्क (Import Tariff) चुकाना होगा। ये भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट का मोबाइल गेमिंग स्टोर देगा ऐपल को चुनौती डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth Social’ पर साझा किया और दावा किया कि उन्होंने Apple के सीईओ टिम कुक से स्पष्ट रूप से कहा है कि अमेरिका में बिकने वाले सभी iPhones अब अमेरिका में ही बनाए जाएं।
यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। ट्रंप की यह टिप्पणी उस दौरान आई है जब ‘reciprocal tax’ यानी पारस्परिक कर व्यवस्था पर 90 दिनों की अस्थायी रोक लगी हुई है। ट्रंप की इस घोषणा को भारत के साथ चल रही बातचीत पर रणनीतिक दबाव के रूप में देखा जा रहा है।
1 जनवरी 2026 से होगा लागू
रेमिटेंस टैक्स का भारत पर प्रभाव
अमेरिका से प्राप्त हिस्सा: $30 बिलियन (यानी 23.4%)
3.5% टैक्स लागू होने पर कुल टैक्स बोझ: $1.05 बिलियन (लगभग ₹8,750 करोड़)
भारत को अमेरिका से सबसे अधिक रेमिटेंस क्यों मिलता है?
इन प्रवासियों में बड़ी संख्या में आईटी पेशेवर, चिकित्सक, व्यवसायी और छात्र शामिल हैं।
ये प्रवासी नियमित रूप से भारत में अपने परिवारों और निवेशों के लिए पैसा भेजते हैं, जो रेमिटेंस का मुख्य स्रोत बनता है।
क्यों लगाया टैक्स
- यह टैक्स अमेरिका को अतिरिक्त राजस्व देने का जरिया बनेगा।
- यह नीति ट्रम्प की "Make America Great Again" (MAGA) रणनीति का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भीतर से मजबूत करना है।
- केवल भारत से भेजे गए $30 बिलियन रेमिटेंस पर 3.5% टैक्स से अमेरिकी सरकार को लगभग $1.05 बिलियन का सीधा फायदा होगा।
iPhones पर लगेगा 25% टैरिफ
यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। ट्रंप की यह टिप्पणी उस दौरान आई है जब ‘reciprocal tax’ यानी पारस्परिक कर व्यवस्था पर 90 दिनों की अस्थायी रोक लगी हुई है। ट्रंप की इस घोषणा को भारत के साथ चल रही बातचीत पर रणनीतिक दबाव के रूप में देखा जा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari