ये हैं भारत के सबसे कमाऊ Toll Plaza, इनसे सरकार को हो रही है अरबों की आय

Jitendra Shrivastava | Mar 24, 2025, 19:03 IST
Share
thesootr
indias-top-earning-toll-plazas Photograph: (thesootr)

भारत के सबसे कमाऊ टोल प्लाजा ( Toll Plaza ) की सूची, जिनसे सरकार को करोड़ों की कमाई हो रही है, जानें कौन से प्लाजा टॉप-10 में शामिल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा कमाई दिल्ली-मुंबई हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा से हुई है।

भारत में सड़क परिवहन का एक अहम हिस्सा टोल प्लाजा (Toll Plaza) है, जो सरकार के लिए एक बड़ा राजस्व स्रोत बन चुका है। सरकार द्वारा हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच सालों में देशभर के टोल प्लाजा से लगभग 1.93 लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई है। इनमें से सबसे ज्यादा कमाई दिल्ली-मुंबई हाईवे (Delhi-Mumbai Highway) पर स्थित टोल प्लाजा से हुई है।

टॉप- 5 सबसे कमाऊ टोल प्लाजा...

  1. भरथना टोल प्लाजा (Bharathna Toll)
    गुजरात के एनएच-48 (NH-48) के वडोदरा-भरूच हिस्से पर स्थित भरथना टोल प्लाजा ने पिछले पांच सालों में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स वसूला है। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 23-24 में इसने 472.65 करोड़ रुपये का टोल कलेक्ट किया है।
  2. शाहजहांपुर टोल प्लाजा (Shahjahanpur Toll)
    राजस्थान के एनएच-48 (NH-48) के गुड़गांव कोटपुतली-जयपुर खंड पर स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा ने पिछले पांच सालों में 1,884.46 करोड़ रुपये की कमाई की है।
  3. जलाधुलागोरी टोल प्लाजा (Jaladhulagori Toll)
    पश्चिम बंगाल के एनएच-16 (NH-16) के धनकुनी खड़गपुर खंड पर स्थित इस टोल प्लाजा ने 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का टोल वसूला है।
  4. घरौंदा टोल प्लाजा (Gharaunda Toll)
    श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ने वाले एनएच-44 (NH-44) के पानीपत-जालंधर खंड पर स्थित घरौंदा टोल प्लाजा का कुल राजस्व पिछले पांच सालों में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
  5. सासाराम टोल प्लाजा (Sasaram Toll)
    बिहार के एनएच-2 (NH-2) के वाराणसी-औरंगाबाद खंड पर स्थित सासाराम टोल प्लाजा ने भी पिछले पांच सालों में करोड़ों की कमाई की है।
ये खबरें भी पढ़ें...

सरकार ने सांसदों की सैलरी बढ़ाई, जानें अब कितना मिलेगा वेतन और पेंशन

PMEGP Scheme : आप भी ले सकते हैं बिना गारंटी 10 लाख का लोन, जानें तरीका

सरकारी गाड़ी में पेट्रोल के नाम पर लाखों के घोटाले में अपर संचालक नपे

ग्वालियर में जीजा-साले ने नर्सिग छात्रा से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

भारत के टॉप-10 सबसे कमाऊ टोल प्लाजा के नाम, उनके स्थान और पिछले पांच सालों में की गई कमाई का ब्योरा...

क्र. संख्याटोल प्लाजा का नामस्थान (राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग)पिछले 5 सालों में कमाई (करोड़ रुपए)
1भरथना टोल प्लाजा (Bharathna Toll)गुजरात, एनएच-48 (NH-48), वडोदरा-भरूच खंड2,000 करोड़ रुपये
2शाहजहांपुर टोल प्लाजा (Shahjahanpur Toll)राजस्थान, एनएच-48 (NH-48), गुड़गांव-कोटपुतली-जयपुर खंड1,884.46 करोड़ रुपये
3जलाधुलागोरी टोल प्लाजा (Jaladhulagori Toll)पश्चिम बंगाल, एनएच-16 (NH-16), धनकुनी-खड़गपुर खंड1,500 करोड़ रुपये
4घरौंदा टोल प्लाजा (Gharaunda Toll)हरियाणा, एनएच-44 (NH-44), पानीपत-जालंधर खंड1,300 करोड़ रुपये
5सासाराम टोल प्लाजा (Sasaram Toll)बिहार, एनएच-2 (NH-2), वाराणसी-औरंगाबाद खंड1,000 करोड़ रुपये
6ठिकारिय टोल प्लाजा (Thikariya Toll)राजस्थान, एनएच-48 (NH-48), जयपुर-किशनगढ़ खंड900 करोड़ रुपये
7एलएंडटी कृष्णागिरी थोपूर टोल प्लाजा (L&T Krishnagiri Thoppur Toll)तमिलनाडु, एनएच-44 (NH-44), कृष्णागिरी थुंबीपदी खंड800 करोड़ रुपये
8नवाबगंज टोल प्लाजा (Nawabganj Toll)उत्तर प्रदेश, एनएच-25 (NH-25), कानपुर-अयोध्या खंड700 करोड़ रुपये
9चोर्यासी टोल प्लाजा (Choryasi Toll)गुजरात, एनएच-48 (NH-48), भरूच-सूरत खंड600 करोड़ रुपये
10धनकुनी टोल प्लाजा (Dhankuni Toll)पश्चिम बंगाल, एनएच-16 (NH-16), धनकुनी-खड़गपुर खंड550 करोड़ रुपये
इन टोल प्लाजाओं ने पिछले पांच सालों में बड़े पैमाने पर टोल कलेक्शन किया है और देश के सबसे कमाऊ टोल प्लाजाओं में शामिल हैं। कुल मिलाकर सरकार ने इन सभी टोल प्लाजाओं से 13,988.51 करोड़ रुपए का राजस्व इकट्ठा किया है, जो देशभर के टोल कलेक्शन का लगभग सात प्रतिशत है।



Tags:
  • भारत
  • भारत सरकार
  • Toll plaza
  • टोल प्लाजा
  • टोल कलेक्शन
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा