ग्वालियर में जीजा-साले ने नर्सिग छात्रा से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

Sandeep Kumar | Published:
Share
Nursing student raped
Nursing student raped

करीब डेढ़ महीने पहले पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती है। जिसके बाद उसने पुष्पेंद्र को बताया और शादी के लिए कहा। पुष्पेंद्र ने अपने जीजा पान सिंह को सारी बात बताई और मदद मांगी। इसके बाद आरोपी जीजा ने भी छात्रा के साथ रेप किया...

ग्वालियर में एक नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले छात्रा के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। इतना नहीं युवक लगातार छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। जब नर्सिंग छात्रा गर्भवती हो गई तो शादी का दबाव बनाया। जिसपर आरोपी के जीजा ने छात्रा को बातचीत के बहाने बुलाकर रेप किया। उसके बाद उसका गर्भपात करा दिया। पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस ने जीजा-साले के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं।

शादी के बहाने छात्रा का शोषण

पुलिस के पास पहुंची छात्रा ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली है। छात्रा के मुताबिक वह मुरैना के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती सबलगढ़ के रहने वाले पुष्पेंद्र रावत से हुई। चार महीने पहले पुष्पेंद्र उसे चार शहर का नाका स्थित अपने रिश्तेदार के घर लेकर गया था। जहां उसने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

ये खबर भी पढ़िए... घर जाते समय दरिंदों ने छात्रा से किया गैंगरेप, नाबालिग समेत 4 आरोपी अरेस्ट

ये खबर भी पढ़िए... डिप्टी रेंजर शंकर चौहान पर ड्राइवर की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप, रेप केस में जा चुका है जेल

दुष्कर्म के बाद युवती का गर्भपात

करीब डेढ़ महीने पहले पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती है। जिसके बाद उसने पुष्पेंद्र को बताया और शादी के लिए कहा। पुष्पेंद्र ने अपने जीजा पान सिंह को सारी बात बताई और मदद मांगी। जिसके बाद जीजा पान सिंह ने छात्रा को बातचीत के बहाने मुरैना के जौरा बुलाया और छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं, बल्कि पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया। गर्भपात के बाद आरोपी पुष्पेंद्र शादी के मुकर गया।

ये खबर भी पढ़िए... प्यार में मिला धोखा... बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

ये खबर भी पढ़िए... सौतेले पिता ने 15 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म... मायके गई थी मां





Tags:
  • MP News
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • दुष्कर्म
  • रेप
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर