बीमा पॉलिसी बीच में छोड़ने पर भी मिलेगा ज्यादा पैसा, IRDAI का नियम, जानें पूरा गणित

Rohit Sahu | Jun 22, 2025, 15:51 IST
Share
policy surender
policy surender

बीमा पॉलिसी बीच में छोड़ने पर अब ज्यादा पैसा मिलेगा। IRDAI के नए नियम 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो गए हैं, जिससे एंडोमेंट पॉलिसियों पर Special Surrender Value (SSV) के तहत बेहतर रिफंड मिलेगा।

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी न केवल निवेश है, बल्कि परिवार की सुरक्षा भी है। कई बार आर्थिक हालात ऐसे बनते हैं कि बीमा जारी रखना कठिन हो जाता है। प्रीमियम न भर पाने की स्थिति में लोग पॉलिसी सरेंडर करने पर मजबूर हो जाते हैं। हालांकि अब पॉलसी छोड़ने पर भी आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। इसके लिए IRDAI (भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण) के नियम को समझना जरूरी है।

अब मिलेगा Special Surrender Value

अब IRDAI ने बड़ा बदलाव किया है, जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी। बीमा पॉलिसी अगर बीच में छोड़ी जाए, तो अब ज्यादा रिफंड मिलेगा। 1 अक्टूबर 2024 से लागू नया नियम सभी एंडोमेंट पॉलिसियों पर लागू होगा। बीमा कंपनी को अब Special Surrender Value (SSV) देनी होगी। इससे ग्राहक पहले की तुलना में ज्यादा रकम हासिल कर सकेंगे।

LIC Surrender Value का गणित

पहले पॉलिसी को 4 साल बाद छोड़ने पर 4 लाख में से 2.4 लाख ही मिलते थे। नए नियम के तहत अब उसी केस में 3.1 लाख रिफंड मिलेगा। पहले साल में सरेंडर करने पर कुछ नहीं मिलता था। अब 1 लाख प्रीमियम पर 62 हजार 000 तक मिल सकता है।

ऐसे समझिए

अवधिपहले मिलता थाअब मिलेगा
1 सालकुछ नहीं62 हजार (₹1 लाख पर)
2 साल बाद30%30% + गारंटी रिफंड
3 साल बाद35%और बेहतर राशि
4 से 7 साल के बीच50%50% या अधिक
मैच्योरिटी से 2 साल पहले90%90% + Paid-up Sum

Special Surrender Value का कैलकुलेशन

SSV अब हर साल अपडेट की जाएगी, कैलकुलेशन का तरीका नया होगा। 10 साल के सरकारी बॉन्ड पर आधारित ब्याज दर का उपयोग होगा। बीमा कंपनियां इसमें अधिकतम 0.50% (50 बेसिस प्वाइंट) तक जोड़ सकती हैं। यह नियम सिंगल प्रीमियम और 5 साल से कम अवधि वाली पॉलिसियों पर भी लागू होगा। पॉलिसी खरीदते समय ही ग्राहकों को पूरी सरेंडर जानकारी दी जाएगी।
इससे ग्राहक सही निर्णय ले सकेंगे और धोखा होने की संभावना कम होगी।

यह भी पढ़ें...अब Whatsapp पर भी दिखेंगे एड, चैनल सब्सक्रिप्शन से भी होगी कमाई, Meta ने अपनाया फार्मूला

अब Paid-up Assured के बराबर मिलेगा रिफंड

नए नियम के मुताबिक कम से कम Paid-up Assured का रिफंड मिलेगा। मान लीजिए आपने 10 लाख की पॉलिसी में दो साल प्रीमियम दिया, तो ग्राहक को कम से कम 2 लाख रुपए सरेंडर वैल्यू मिलेगी। अगर पॉलिसी में इनकम बेनिफिट है, तो वह भी जोड़ा जाएगा। परंतु इसके लिए कम से कम एक साल प्रीमियम भरना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें...AI से चैटिंग को बनाएं स्मार्ट और मजेदार, WhatsApp लाया Writing Help फीचर

अब बीच में छोड़ने पर नहीं डूबेगा आपका पैसा

IRDAI के नियम आपके हित में हैं और आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। बीच में बीमा बंद करने की मजबूरी में अब पैसा वापस जरूर मिलेगा। पहले जैसी नुकसान अब ग्राहकों को नहीं झेलना पड़ेगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

insurance | Policy | LIC पॉल‍िसी | बीमा पॉलिसी धारक LIC पॉल‍िसी

Tags:
  • बीमा पॉलिसी धारक
  • LIC
  • Policy
  • insurance
  • IRDAI
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा