8 घंटे तक पूछताछ, फिर साथ ले जाने लगी NIA तो मौलाना को भीड़ ने छुड़ाया

Raj Singh | Published:
Share
bawal
bawal

झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकरयाना मोहल्ले में बुधवार देर रात नेशनल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) की टीम ने एक ऑनलाइन मदरसे के मौलवी के घर पर छापा मारा।

उत्तर प्रदेश के झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकरयाना मोहल्ले में बुधवार देर रात नेशनल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) की टीम ने एक मदरसे के मौलवी के घर पर छापा मारा। यह छापा विदेशी फंडिंग से जुड़ी जांच के सिलसिले में मारा गया था। जैसे ही छापे की जानकारी मुस्लिम समुदाय को मिली, वहां आक्रोश फैल गया।

आठ घंटे तक पूछताछ

इस मामले में एनआईए की टीम ने आठ घंटे तक पूछताछ की, और फिर गुरुवार सुबह मौलवी मुफ्ती खालिद नदवी को अपने साथ ले जाने लगी। इस पर मस्जिद से ऐलान किया गया, जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सैकड़ों पुरुष और महिलाएं पुलिस और एनआईए की गाड़ियों को रोककर मुफ्ती खालिद नदवी को जबरदस्ती छुड़ा ले गए। इस दौरान एनआईए और पुलिस की टीम काफी असहाय नजर आई।
इंदौर में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में उठा यूनिफार्म सिविल कोड का मुद्दा, कहा यह सिर्फ मुस्लिम नहीं सारे मुल्क का मसला

भीड़ ने मुफ्ती खालिद नदवी को छुड़ाया

स्थानीय जानकारी के अनुसार, मुफ्ती खालिद नदवी शहर काजी के भतीजे हैं। लोगों ने बताया कि पूछताछ के बाद जब कुछ खास जानकारी नहीं मिली, तो मुफ्ती खालिद को क्यों ले जाया गया। साथ ही कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एनआईए टीम बेवजह मुफ्ती खालिद को परेशान कर रही थी। छापे के बाद काफी देर तक एनआईए टीम और लोगों के बीच बहस होती रही, और अंत में सैकड़ों की संख्या में जुटी भीड़ ने मुफ्ती खालिद को छुड़ा लिया।

Haldwani Violence: 3 एकड़ जमीन पर था मदरसा, बुलडोजर चला तो भड़की हिंसा

कौन हैं मुफ्ती खालिद?

दरअसल, मुफ्ती खालिद नदवी अलीगोल इलाके की सुपर कॉलोनी में ऑनलाइन धार्मिक शिक्षा देते हैं। एनआईए को शक है कि उन्होंने इस मदरसे के संचालन के दौरान विदेशी फंडिंग मिली थी, जिसके कारण रात करीब ढाई बजे एनआईए की टीम ने उनके घर पर छापेमारी की। छानबीन के बाद, जब एनआईए ने मुफ्ती खालिद को हिरासत में लिया, तो यह विवाद बढ़ गया और मामले ने तूल पकड़ लिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • NIA
  • एनआईए
  • उत्तर प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • मदरसा
  • झांसी
  • झांसी न्यूज
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल