स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की दादागीरी, भारतीय जहाजों पर की गोलीबारी

Sandeep Kumar | Apr 18, 2026, 23:58 IST
Share
hormuz strait
hormuz strait

ईरान ने होर्मुज जलमार्ग में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की है। इस पर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई। भारत ने जहाजों के शीघ्र निकासी की मांग की है।

News in Short

  • ईरान की नौसेना ने होर्मुज जलमार्ग में दो भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की।
  • भारत ने ईरान से जहाजों को तुरंत मुक्त करने की मांग की।
  • यह पहली बार है जब भारतीय ध्वज वाले जहाज पर ईरान ने हमला किया।
  • हमला ईरान और अमेरिका के बीच नियंत्रण विवाद का परिणाम माना जा रहा है।
  • इस घटना से भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ सकता है, खासकर तेल और गैस व्यापार पर।

News in detail

पश्चिम एशिया के संघर्ष के कारण होर्मुज जलमार्ग में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान की नौसेना ने शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दो भारतीय जहाजों समेत तीन जहाजों पर गोलीबारी की। साथ ही उन्हें जबरन पश्चिम दिशा में वापस मोड़ दिया। इनमें से एक जहाज इराक से 20 लाख टन तेल लेकर भारत आ रहा था। ईरान सरकार की मीडिया ने इस घटना की पुष्टि की है।

भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने तत्काल कार्रवाई की। विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहाली को बुलाकर भारत की नाराजगी से अवगत कराया। भारत ने यह मांग की कि होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को जल्द से जल्द निकाला जाए। भारत ने इस घटना को गंभीर बताते हुए तुरंत समाधान की आवश्यकता जताई।

भारत ने पहले भी कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी। पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नाविकों और जहाजों पर हुए हमले को अस्वीकार्य बताया था।

ईरान की ओर से पहली बार हमला

यह पहली बार है जब भारतीय ध्वज वाले जहाज पर ईरान की तरफ से हमला किया गया है। इससे पहले भारत के जहाजों को हमेशा सुरक्षित मार्ग प्रदान करने में ईरान ने सहयोग किया था। लेकिन इस बार स्थिति अलग थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्लभ घटना है, जब ईरानी राजदूत को मंत्रालय में बुलाया गया।

क्यों हुआ हमला?

यह हमला होर्मुज जलमार्ग पर ईरान और अमेरिका के बीच नियंत्रण बनाए रखने की रस्सा-कस्सी का परिणाम माना जा रहा है। कुछ दिन पहले ही ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के आवागमन के लिए खोलने की सहमति बनी थी। लेकिन कुछ घंटों में ही यह सहमति टूट गई और इस हमले के बाद होर्मुज जलमार्ग से सुरक्षित आवागमन की संभावना क्षीण हो गई।

भारत-ईरान संबंधों पर असर

यह घटना भारत और ईरान के द्विपक्षीय संबंधों पर भी असर डाल सकती है, क्योंकि दोनों देशों के बीच तेल और गैस के व्यापार की बड़ी साझेदारी है। भारत अपनी 60% तेल और गैस होर्मुज जलमार्ग से आयात करता है, और इस घटनाक्रम से समुद्री सुरक्षा पर चिंता बढ़ी है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक और जहाज LPG लेकर निकला, अभी फंसे हैं 22 भारतीय जहाज

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्दी खुलेगा, ईरान को दी हमले की चेतावनी

Iran-Israel War के बीच भारत को बड़ी रहात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की दादागीरी, भारतीय जहाजों पर की गोलीबारी



Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • भारत
  • भारत सरकार
  • ईरान
  • भारतीय विदेश मंत्रालय
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज