24 रुपए में भरें ITR, फोन पे और जियो फाइनेंस का नया ऑफर, डेडलाइन 31 जुलाई

Sandeep Kumar | Jul 13, 2026, 19:35 IST
Share
24 रुपए में भरें इनकम टैक्स रिटर्न
24 रुपए में भरें इनकम टैक्स रिटर्न

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई है। देर करने पर पेनाल्टी लगती है। अब PhonePe और JioFinance पर भी ITR फाइलिंग सुविधा मिल रही है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है।
  • देरी करने पर टैक्सपेयर्स को पेनाल्टी देनी पड़ सकती है।
  • PhonePe और JioFinance पर ITR सुविधा शुरू हुई।
  • दोनों कंपनियों ने TaxBuddy के साथ साझेदारी की।
  • सेवा की शुरुआत 24 रुपए के प्लान से होगी।

डेडलाइन से पहले क्यों जरूरी है फाइलिंग

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR – Income Tax Return) फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है। 31 जुलाई तक रिटर्न फाइल न करने के कई नुकसान हैं। देर से फाइल करने पर पेनाल्टी देनी पड़ती है। साथ ही कई टैक्स बेनेफिट्स भी छूट जाते हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आखिरी तारीख का इंतजार करना सही तरीका नहीं है। अगर रिटर्न फाइल करने में किसी तरह की दिक्कत आ रही है, तो फिनटेक प्लेटफॉर्म्स की टैक्स फाइलिंग सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन से ही होगी टैक्स फाइलिंग

PhonePe और JioFinance ने अपने ऐप में ही टैक्स फाइलिंग सेवा शुरू की है। इसके लिए दोनों कंपनियों ने TaxBuddy के साथ समझौता किया है। इससे इन ऐप्स पर उपलब्ध फाइनेंशियल सेवाओं का दायरा भी बढ़ गया है।

दोनों प्लेटफॉर्म पर दो तरह के विकल्प मिलते हैं। पहला है खुद से रिटर्न फाइल करना यानी DIY (Do It Yourself) विकल्प। दूसरा है एक्सपर्ट की मदद से रिटर्न फाइल कराना। खास बात यह है कि सेल्फ-फाइलिंग प्लान सिर्फ 24 रुपए से शुरू हो रहे हैं।

किन टैक्सपेयर्स के लिए है यह सुविधा

यह सेवा सैलरीड टैक्सपेयर्स के लिए तो है ही, साथ ही उन लोगों के लिए भी है जिनकी इनकम के कई स्रोत हैं। इसमें बिजनेस इनकम, कैपिटल गेंस और क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजेक्शन शामिल हैं। इसके अलावा विदेशी इनकम और एनआरआई (NRI – Non-Resident Indian) रिटर्न फाइलिंग भी इसमें कवर होती है।

यह सारी टैक्स फाइलिंग सेवाएं TaxBuddy की तरफ से दी जा रही हैं। यह एक रजिस्टर्ड ई-रिटर्न इंटरमीडियरी (ERI – E-Return Intermediary) है। टैक्सपेयर्स को रिटर्न फाइल करने के लिए किसी अलग पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं है।

ऐप में मिलने वाले फीचर्स

JioFinance ने बताया कि उसके टैक्स फाइलिंग मॉड्यूल में कई उपयोगी फीचर्स हैं। इनमें इनकम टैक्स पोर्टल से ऑटोमेटेड डेटा रिट्राइवल और टैक्स प्लानिंग टूल्स शामिल हैं।

टैक्स रीजीम कंपैरिजन, डिडक्शन एस्टिमेशन और रिफंड ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यूजर्स के डेटा की प्रोसेसिंग TaxBuddy के रेगुलेटेड फ्रेमवर्क के तहत ही होगी। इसका मकसद सिर्फ सही और सुरक्षित तरीके से रिटर्न फाइल कराना है।

फोन पे में बताया गया है कि कि उसका नया फीचर सिर्फ ITR फाइलिंग तक सीमित नहीं है। यूजर्स इससे मंथली जीएसटी (GST – Goods and Services Tax) कंप्लायंस भी मैनेज कर सकते हैं। यहां भी सेल्फ-फाइलिंग और एक्सपर्ट-एसिस्टेड, दोनों विकल्प मौजूद हैं।

24 रुपए में भरें ITR

दोनों फिनटेक ऐप्स के सेल्फ-फाइलिंग प्लान 24 रुपए से शुरू होते हैं। हालांकि जियोफाइनेंस ने अपने प्लान का विस्तृत प्राइसिंग स्ट्रक्चर भी सामने रखा है। सैलरीड टैक्सपेयर्स 24 रुपए से 499 रुपए तक की फीस देकर खुद रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

कैपिटल गेंस, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस और क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजेक्शन वालों के लिए शुरुआती प्लान 99 रुपए का है। एक्सपर्ट एसिस्टेड प्लान सैलरीड क्लास के लिए 649 रुपए से शुरू होता है। बिजनेस इनकम और एनआरआई जैसे टैक्सपेयर्स के लिए यह प्लान 2,924 रुपए तक जाता है।

FAQ

  1. ITR फाइल करने की आखिरी तारीख क्या है?
    इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। देर से फाइल करने पर पेनाल्टी और बेनेफिट्स के नुकसान हो सकते हैं।
  2. फोन पे और जियो फाइनेंस पर ITR फाइलिंग की फीस कितनी है?
    सेल्फ-फाइलिंग प्लान 24 रुपए से शुरू होते हैं। एक्सपर्ट एसिस्टेड प्लान सैलरीड क्लास के लिए 649 रुपये से शुरू होकर 2,924 रुपए तक जाते हैं।
ये भी पढ़ें...

ITR Form New Rule: फॉर्म में दूसरा पता नहीं दिया तो अटक सकता है रिफंड, जानें

कम कमाई पर भी ITR भरना क्यों जरूरी है? नौकरीपेशा लोग जानें नियम

PRARAMBH 2026: इनकम टैक्स की नई वेबसाइट और AI चैटबॉट लॉन्च, बिना CA की मदद लिए भी भर सकेंगे ITR

दिसंबर में ITR-TDS की डेडलाइन: चूक गए तो सरकार भेजेगी नोटिस, अभी निपटा लें अपना काम



Tags:
  • इनकम टैक्स रिटर्न
  • ITR
  • Income Tax Return
  • PhonePe
  • इनकम टैक्स रिटर्न फाइल
  • टैक्स फाइलिंग
  • 24 रुपए में भरें ITR
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर