करोड़पति तलाक : 1.22 करोड़ रुपए में खत्म हुई 18 साल की शादी, जानें पूरा मामला
Sourabh Bhatnagar | Feb 11, 2025, 13:53 IST
thesootr
हाल ही में तलाक का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आमतौर पर तलाक के मामले कोर्ट में आते रहते हैं, लेकिन जयपुर में हाल ही में हुआ एक तलाक पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इस तलाक में पति-पत्नी के बीच 1.22 करोड़ रुपए के एकमुश्त भुगतान पर सहमति बनी है। यह राशि सुनकर हर कोई हैरान है और कह रहा है, इतने रुपयों में तो पूरी जिंदगी संवर सकती है।
पत्नी अपनी बेटियों के भविष्य और अपने भरण-पोषण के लिए एक बड़ी रकम की मांग कर रही थी। 7 साल तक चली खींचतान के बाद आखिरकार 1.22 करोड़ रुपए पर सहमति बनी। 5 फरवरी 2025 को दोनों पति-पत्नी जयपुर के गांधीनगर मोड़ स्थित फैमिली कोर्ट में पेश हुए और आपसी सहमति से तलाक के लिए रजामंदी दी। पति ने तलाक के दौरान पत्नी को दो डिमांड ड्राफ्ट के जरिए पूरी राशि सौंपी।
फैमिली कोर्ट के वकील एडवोकेट डीएस शेखावत के अनुसार, अमूमन कोर्ट तलाक की याचिका पर छह महीने का विचार समय देता है। हालांकि, यह मामला पिछले 8 साल से चल रहा था और दोनों पक्ष सहमत थे, इसलिए न्यायाधीश विनोद कुमार गिरी ने तुरंत तलाक को मंजूरी दे दी।
धूमधाम से हुई थी
यह तलाक मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। लोग इसे 'करोड़पति तलाक' कह रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने कहा, "इतने पैसे में तो पूरी जिंदगी चैन से निकल जाती।"
वहीं, कुछ यूजर्स इसे मध्यवर्गीय परिवार के लिए एक बड़ी घटना मान रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ यह मामला?
यह दंपती वर्ष 2002 में शादी के बंधन में बंधा था। पत्नी चंडीगढ़ से है, जबकि पति जयपुर का निवासी है। शादी के कुछ साल तक सब ठीक चला। दोनों मलेशिया में एक साथ रहे, जहां पति एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था, लेकिन 2015 में उनके रिश्तों में खटास आ गई और वे अलग-अलग रहने लगे। वर्ष 2017 में पति ने तलाक की याचिका दाखिल की, लेकिन पत्नी ने तलाक के लिए सहमति नहीं दी।
खबर यह भी...
फिर 7 साल बाद बनी सहमति
कोर्ट का फैसला
खबर यह भी...रोचक खबर: 12 लाख की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, भंडारा कर एक लाख का दान दिया तो पकड़े गए
धूमधाम से हुई थी शादी , लेकिन रिश्ता टूट गया
- यह शादी अरेंज मैरिज थी, जिसमें दोनों परिवारों की सहमति थी।
- शादी के कुछ साल तक दोनों के बीच सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन फिर आपसी मनमुटाव के कारण उनके रिश्ते में खटास आ गई।
- इस दौरान दोनों बेटियां भी हुईं, जिनमें से एक की उम्र 22 वर्ष और दूसरी की 18 वर्ष है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने कहा, "इतने पैसे में तो पूरी जिंदगी चैन से निकल जाती।"
वहीं, कुछ यूजर्स इसे मध्यवर्गीय परिवार के लिए एक बड़ी घटना मान रहे हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari