120 महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोपी जलेबी बाबा की जेल में हुई मौत

Amresh Kushwaha | May 10, 2024, 15:28 IST
Share
जलेबी बाबा
जलेबी बाबा

हरियाणा के चर्चित जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी की जेल में मौत हो गई है। बाबा आश्रम आये भक्तों के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल की सजा काट रहे थे।

नशीली चाय पिलाकर 120 महिलाओं से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने के मामले में सजा काट रहे जलेबी बाबा ( Jalebi Baba ) की जेल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सात मई दिन मंगलवार को जेल नंबर दो में उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी की मौत हो गई। जानें कौन थे जलेगी बाबा और क्या था पूरा मामला...

ये खबर भी पढ़िए...मणिशंकर अय्यर का फिर जागा पाक प्रेम, बोले पाकिस्तान को सम्मान दें, उनके पास परमाणु बम हैं...

अमरपुरी कई दिनों से चल रहे थे बीमार

बताया जा रहा है कि जेल में बाबा कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जेल में रहते हुये ही उनका उपचार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। मौत से पहले मंगलवार की दोपहर को सीने में दर्द के चलते हिसार के अस्पताल ले गये थे। यहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। शाम में सेहत में सुधार होने पर वापस जेल लाया गया था। रात में फिर से तबीयत खराब हुई और फिर डॉक्टर के पास अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत

जानें कौन थे जलेगी बाबा

दरअसल, 2017 में जलेबी बाबा पर 120 महिलाओं ने प्रवचन और उपचार के दौरान नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिलाओं ने बयान में कहा था कि जब वो बाबा के पास गई थी, उस दौरान उन्हें चाय पीने के लिए दिया गया। जिसके बाद वो बेसुध हो गई। जब उन्हें होश आया तो खुद के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी मिली। महिलाओं ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जमकर बवाल भी हुआ था। पुलिस ने मामले में जांच के बाद बाबा के आश्रम से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और अश्लील वीडियो जब्त किये थे। जलेबी बाबा पर लगे आरोप की सुनवाई 5 सालों तक चली। फतेहाबाद जिला कोर्ट ने दस जनवरी, 2023 को 14 साल की सजा सुनाई थी।

ये खबर भी पढ़िए...संदेशखाली मामले में यूटर्न, महिला बोली- मेरे साथ नहीं हुआ बलात्कार, वापस ली TMC नेता के खिलाफ शिकायत

महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

छापेमारी के दौरान आश्रम से 30 से ज्यादा सेक्स सीडी भी मिली थी। जलेबी बाबा महिलाओं की अश्लील वीडियो बना उन्हें ब्लैकमेल भी करता था। फतेहाबाद जिले टोहाना में जुलाई 2018 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से उनपर कानून का शिकंजा कसता चला गया।
जांच के दौरान यह बात भी सामने आई थी कि जो महिलाएं अपनी समस्याओं को हल करने के लिए मशहूर अमरपुरी के पास जाती थी। इसी दौरान बाबा महिलाओं को किसी न किसी रूप में ड्रग्स देता था।

ये खबर भी पढ़िए...असदुद्दीन ओवैसी ने की छोटे भाई की खुलकर तारीफ, बोले- मेरा छोटा भाई तोप है, मैंने रोक रखा है वरना...

Tags:
  • Jalebi Baba
  • जलेबी बाबा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा