RSS meeting : रांची में आज से आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक, 3 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर संघ ले सकता ये फैसला

Vikram Jain | Published:
Share
Jharkhand Ranchi RSS Three day meeting
Jharkhand Ranchi RSS Three day meeting

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिनों चलने वाली बड़ी बैठक रांची में होने जा रही है। इस महत्वपुर्ण बैठक में देशभर के प्रांत प्रचारक बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारकों की आज शुक्रवार से तीन दिवसीय वार्षिक बैठक होने जा रही है। इस बैठक में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाहक दतात्रेय होसबोले सहित संघ के तमाम बड़े पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सूत्रों की माने तो आरएसएस की इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी महासचिव बीएल संतोष भी शामिल हो सकते हैं।

क्यों खास है संघ की ये बैठक

इस महत्वपुर्ण बैठक में देशभर के प्रांत प्रचारक बैठक में हिस्सा लेंगे। ऐसे में देश के 46 प्रांतों के सभी प्रांत प्रचारक (क्षेत्रीय प्रमुख), सह प्रांत प्रचारक (सह क्षेत्रीय प्रमुख) और क्षेत्र प्रचारक (क्षेत्रीय प्रमुख) बैठक में मौजूद रहेंगें। यह हर साल दो बार बैठक होती है। आरएसएस के मुताबिक इस बैठक में साल भर शाखा और प्रवासी कार्यों की भी चर्चा होगी। इसके साथ ही शाखा के कार्य और विभागों की भी चर्चा होगी।

आगामी चुनावों को लेकर हो सकता ये बड़ा फैसला

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब बीजेपी ने बगैर बहुमत से गठबंधन में सरकार बनाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कई सीटों पर हार का सामना पड़ा है। वहीं विपक्ष गठबंधन को इंडिया को ज्यादा सीटें मिली है। अब आगे कुछ महीनों में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक में संघ के राज्य नेतृत्व में बड़े बदलाव किए जा सकते है। इसके साथ ही आरएसएस अपने कुछ सदस्यों को बीजेपी में भेज सकती है। इसको लेकर बैठक में फैसला हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... अरविंद केजरीवाल को ED केस में SC से अंतरिम जमानत, लेकिन नहीं हो सकेंगे जेल से रिहा

46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक समेत पदाधिकारी होंगे शामिल

इस बैठक में देशभर के 46 प्रांतों के सभी प्रांत प्रचारक (क्षेत्रीय प्रमुख), सह प्रांत प्रचारक (सह क्षेत्रीय प्रमुख) और क्षेत्र प्रचारक (क्षेत्रीय प्रमुख) शामिल होंगे। बैठक में संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत सभी शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे। आरएसएस के प्रचार प्रभारी सुनील आंबेकर ने कहा कि बैठक में हाल ही में संपन्न हुए संघ प्रशिक्षण कार्यक्रमों और इसकी विभिन्न शाखाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

आरएसएस के एक नेता ने बताया यह वार्षिक बैठक आम तौर पर क्षेत्रीय स्तर पर किए गए कार्यों का जायजा लेने और अगले साल के लिए रोडमैप बनाने के लिए आयोजित की जाती है। बैठक में समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा की जाती है। इसके अलावा प्रांत स्तर पर बदलाव हो सकते हैं और कुछ कार्यकर्ता संगठनात्मक काम के लिए बीजेपी में जा सकते हैं। बैठक के दौरान इस पर चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।

आगे बताया कि आरएसएस स्वयंसेवकों को संगठनात्मक कार्यों के लिए बीजेपी में भेजती है। ये स्वयंसेवक पार्टी और संगठन के बीच कड़ी के रूप में जिम्मेदारी संभालते या फिर किसी विशेष क्षेत्र में चुनाव और पार्टी के कामकाज के प्रबंधन में शामिल होते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • रांची न्यूज
  • RSS Meeting Ranchi
  • आरएसएस की रांची में बैठक
  • आरएसएस की रणनीति
  • आरएसएस की वार्षिक बैठक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर