जियो का रिचार्ज महंगा, 239 रुपए वाला प्लान अब 299 में
CHAKRESH | Published:
jio
jio ने सभी तरह के प्लान की दरों में साढ़े 12 से 25 परसेंट तक का इजाफा किया है। जियो ने कुल मिलाकर 17 प्रीपेड और 2 पोस्ट पेड प्लान की दरें बढ़ाई हैं। कंपनी लगभग ढाई साल के बाद मोबाइल सेवा दरों में बढ़ोतरी करने जा रही है।
Mobile Tariff Hike: यदि आप रिलायंस जियो (Reliance Jio) की सिम (SIM Card) इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपको जोर का झटका लगने वाला है। रिलायंस जियो ने हर तरह के मोबाइल टैरिफ प्लान को महंगा कर दिया है।
नई दरें 3 जुलाई 2024 से लागू होंगी।
कंपनी ने सभी तरह के प्लान की दरों में साढ़े 12 से 25 परसेंट तक का इजाफा किया है। जियो ने कुल मिलाकर 17 प्रीपेड और 2 पोस्ट पेड प्लान की दरें बढ़ाई हैं।
कंपनी लगभग ढाई साल के बाद मोबाइल सेवा दरों में बढ़ोतरी करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ने 5G का नया प्लान भी जारी किया है। दो नई सर्विस भी लॉन्च की हैं।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
नई दरें 3 जुलाई 2024 से लागू होंगी।
कंपनी ने सभी तरह के प्लान की दरों में साढ़े 12 से 25 परसेंट तक का इजाफा किया है। जियो ने कुल मिलाकर 17 प्रीपेड और 2 पोस्ट पेड प्लान की दरें बढ़ाई हैं।
कंपनी लगभग ढाई साल के बाद मोबाइल सेवा दरों में बढ़ोतरी करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ने 5G का नया प्लान भी जारी किया है। दो नई सर्विस भी लॉन्च की हैं।
अब देने होंगे इतने दाम
- अब यूजर्स को जियो के 28 दिन वाले 155 रुपए के प्लान के लिए 189 रुपए, 209 रुपए के प्लान के लिए 249 रुपए, 239 रुपए वाले प्लान के लिए 299 रुपए, 299 रुपए वाले प्लान के लिए 349 रुपए, 349 रुपए वाले प्लान के लिए 399 रुपए और 399 रुपए वाले प्लान के लिए 449 रुपये खर्च करने होंगे। इस तरह से कंपनी रिचार्ज प्लान की दर में 20 से 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है।
- जियो अब अपने 56 दिन वाले 479 और 533 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के लिए यूजर्स से क्रमशः 579 और 629 रुपए लेगी।
- 84 दिन वाले 395 रुपए, 666, 719 और 999 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के लिए कंपनी अब यूजर्स से क्रमशः 479 रुपए, 799, 859 और 1199 रुपए लेगी।
- अब यूजर्स को जियो के 336 दिनों वाले एनुअल प्लान के लिए 1559 की जगह 1899 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
- अब यूजर्स को 365 दिनों वाले 2999 रुपए वाले प्लान के लिए 3599 रुपए देने पड़ेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj