JioStar ने लॉन्च किया नया OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar, फ्री में मिलेगा एंटरटेनमेंट
Sourabh Bhatnagar | Feb 14, 2025, 12:37 IST
thesootr
वायकॉम18 के जियो सिनेमा और स्टार इंडिया के डिज्नी+हॉटस्टार का आधिकारिक रूप से विलय हो गया है, जिससे आज से यह प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार के रूप में जाना जाएगा।
Viacom18 और Star India के विलय के बाद बने नए जॉइंट वेंचर JioStar ने अपने नए OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar के लॉन्च की घोषणा की है। यह प्लेटफॉर्म JioCinema और Disney+ Hotstar को मिलाकर एक नया मनोरंजन अनुभव देगा।
JioHotstar पर दर्शक अपने पसंदीदा शोज, फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देख सकेंगे। हालांकि, बेहतर अनुभव के लिए ₹149 से शुरू होने वाले सब्सक्रिप्शन प्लान्स भी उपलब्ध होंगे।
JioHotstar पर दर्शकों को ICC टूर्नामेंट्स, IPL, WPL, Indian Street Premier League, BCCI, Premier League, Wimbledon, Pro Kabaddi और ISL जैसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स देखने को मिलेंगे। JioStar के स्पोर्ट्स CEO संजोग गुप्ता ने कहा, JioHotstar खेल प्रेमियों को स्टेडियम जैसा अनुभव देगा। IPL, Champions Trophy और Premier League जैसे मुकाबले अब और रोमांचक होंगे।
JioHotstar ने ‘Sparks’ नाम से एक नई पहल शुरू की है, जिसमें नए और इनोवेटिव कंटेंट फॉर्मेट पेश किए जाएंगे।
JioStar के डिजिटल CEO किरण मणि ने कहा, हम प्रीमियम एंटरटेनमेंट को हर भारतीय के लिए सुलभ बना रहे हैं।
JioHotstar सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि ब्रैंड्स और विज्ञापनदाताओं के लिए भी नए अवसर लेकर आया है। एडवांस्ड एड फॉर्मेट्स और डेटा-संचालित पर्सनलाइजेशन के जरिए बिजनेस अपनी ऑडियंस तक आसानी से पहुंच सकेंगे। JioStar के एंटरटेनमेंट CEO केविन वज ने कहा, JioHotstar डिजिटल एंटरटेनमेंट में नई मिसाल कायम करेगा और हर दर्शक को उसका पसंदीदा कंटेंट उपलब्ध कराएगा। JioHotstar का यह लॉन्च OTT इंडस्ट्री में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।
क्या खास है JioHotstar में?
- 3 लाख घंटे का कंटेंट मिलेगा, जिसमें फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स शामिल होंगे।
- 50 करोड़ से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की क्षमता।
- 19 से ज्यादा भाषाओं में स्ट्रीमिंग की सुविधा।
- AI-संचालित रिकमेंडेशन सिस्टम, जो दर्शकों के हिसाब से कंटेंट सुझाएगा।
फ्री में देखें कंटेंट
स्पोर्ट्स और लाइव इवेंट्स का हब
नए कंटेंट फॉर्मेट की पहल
JioStar के डिजिटल CEO किरण मणि ने कहा, हम प्रीमियम एंटरटेनमेंट को हर भारतीय के लिए सुलभ बना रहे हैं।
ब्रैंड्स और ऐडवर्टाइजर्स के लिए बड़ा मौका
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman