पति ने होटल में डॉक्टर पत्नी और उसके दो प्रेमियों को जमकर पीटा, जानें पूरा मामला

Vikram Jain | May 10, 2024, 22:51 IST
Share
kasganj husband beats wife Beating wife and both lovers Patiali police station area
kasganj husband beats wife Beating wife and both lovers Patiali police station area

देश-दुनिया में पति पत्नी में विवाद के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन यूपी के कासगंज से पति से विश्वासघात करने का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने होटल डॉक्टर पत्नी और उसके दो प्रेमियों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। जानें पूरा मामला

KASGANJ. कहते हैं कि पति-पत्नी के रिश्ता विश्वास पर टिका होता है, लेकिन दोनों में से कोई इस विश्वास को तोड़े तो यह बड़ा असहनीय हो जाता है। ऐसा ही एक कुछ उत्तर प्रदेश कासगंज ( kasganj) में देखने को मिला है। जहां पति से अलग रह रही एक महिला डॉक्टर के दूसरे युवकों के साथ अवैध संबंध थे। हद तो हो गई जब पति और परिवार वालों ने पत्नी को होटल में दोनों प्रेमियों के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया, फिर क्या था पति ने पत्नी और दोनों प्रेमियों की जमकर पिटाई ( Beating of wife and both lovers) कर दी। इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

होटल के रूम का दरवाजा खुलते ही हैरान रह गया पति

हैरान करने वाला यह वाला मामला कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र ( Patiali police station) से मामला सामने आया है। यहां एक पति अपने घरवालों के साथ होटल पहुंचा तो पूरा नजारा देखकर सभी भौचक्के रह गए। यहां होटल के रुम में स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर पत्नी उसके दो प्रेमियों के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ गई। कमरे में बेड पर आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद पति और उसके परिजनों ने महिला और उसके दोनों प्रेमियों की जमकर पिटाई की। इसके बाद हाईवोल्टेज ड्रामा ( high voltage drama) शुरु हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस हिरासत में महिला और उसके दोनों प्रेमी

पत्नी और दोनों प्रेमियों की पिटाई के बाद गुस्साए पति ने फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी मौके पर बुलाया। इस दौरान वहां काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझ कर पति-पत्नी और परिजनों को शांत कराया। उसके बाद पति ने पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस महिला और उसके दोनों प्रेमियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। दोनों प्रेमियों को शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

दो साल से विवाद चल रहा दोनों में विवाद

पुलिस के मुताबिक पति और पत्नी में पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। दोनों अलग- अलग रहते हैं, डॉक्टर पत्नी कासगंज जिले में ही सरकारी हॉस्पिटल में तैनात है। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर का पति अपनी पत्नी पर काफी समय से नजर रख रहा था। बुधवार को महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें...

झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

मामले में पति ने बताया कि उसका विवाह 2013 में हुआ था। उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे। पति ने आगे बताया कि समझाने और ससुराल में शिकायत करने पर उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। काफी समय से उसे इस बात की जानकारी थी लेकिन वह अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ना चाहता था जिसके लिए परिजनों को लेकर के वह होटल पहुंचा था।

Tags:
  • high voltage drama
  • हाईवोल्टेज ड्रामा
  • kasganj
  • Beating of wife and both lovers
  • Patiali police station
  • कासगंज
  • पटियाली थाना क्षेत्र
  • पत्नी और दोनों प्रेमियों की जमकर पिटाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा