कवि कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी, जानें उन्होंने क्या कहा

Sourabh Bhatnagar | Sept 09, 2024, 11:31 IST
Share
कुमार विश्वास की जान को खतरा!
कुमार विश्वास की जान को खतरा!

मशहूर कवि कुमार विश्वास को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में उनके मैनेजर प्रवीण पांडे ने गाजियाबाद के थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

मशहूर कवि और रामकथा वाचक कुमार विश्वास ( Kumar Vishwas ) को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वास के मैनेजर प्रवीण पांडे ( Manager Praveen Pandey ) ने इसको लेकर गाजियाबाद ( Ghaziabad ) के इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि यह धमकी कुमार विश्वास को उस समय दी गई थी जब वह सिंगापुर ( Singapore ) में रामकथा कर रहे थे।

7 सितंबर को मिली थी धमकी

मैनेजर प्रवीण पांडे ने कवि विश्वास और खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। विश्वास के मैनेजर प्रवीण ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि 7 सितंबर की शाम 6:02 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी दी थी। विश्वास के मैनेजर ने शिकायत में ये भी बताया कि आरोपी ने बहुत ही अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था जो बहुत ही चिंताजनक है। मैनेजर ने पुलिस को आरोपी का फोन नंबर भी दे दिया है।

ये भी पढ़ें...540 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में कैसे आ गया कुमार विश्वास का नाम,पढ़िए

हिय की प्यास बुझत न बुझाए: विश्वास

कवि कुमार विश्वास को मिली धमकी को लेकर अब उनका रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस धमकी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कुमार विश्वास ने लिखा, जैसे इन जैसे खर-दूषणों के धमकाने से देश 'राघवेंद्र राम का गुणगान' सुनना बंद कर देगा और हम करना...
सीताराम चरित अति पावन।
मधुर सरस अरु अति मनभावन॥
पुनि पुनि कितनेहू सुनत सुनाये।
हिय की प्यास बुझत न बुझाए॥

ये भी पढ़ें...विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री श्रीधर सोनी को मिल रहे धमकी भरे मैसेज, पुलिस में शिकायत दर्ज

पुलिस ने क्या कहा

मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने कॉल करने के लिए किसी तरह के ऐप का इस्तेमाल नहीं किया था। वह सामान्य कॉल थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि फोन नंबर मुंबई का है। हालांकि, कॉल किसने किया था फिलहाल इस बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आपको बता दें किजिस वक्त कुमार विश्वास के मैनेजर को यह धमकी भरी कॉल आई थी उस वक्त विश्वास सिंगापुर में थे। विश्वास सिंगापुर में 8 सितंबर से 13 सितंबर तक श्रीराम कथा कर रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Kumar Vishwas
  • कुमार विश्वास
  • कवि कुमार विश्वास
  • कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी
  • Kavi Kumar Vishwas
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड