बुरे फंसे नवजोत सिंह सिद्धू! पत्नी के कैंसर इलाज को लेकर किया था दावा
Siddhi Tamrakar | Nov 30, 2024, 10:02 IST
navjot singh siddu's conflict with doctors
कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया था कि उनकी पत्नी का चौथे स्टेज का कैंसर घरेलू इलाज जैसे हल्दी और नीम के पत्तों से ठीक हुआ है। सिद्धू के इस बयान पर अब विवाद खड़ा हो गया है।
कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को डॉक्टरों ने हाल ही में कैंसर मुक्त घोषित किया है। इसके बाद सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि उनकी पत्नी का चौथे स्टेज का कैंसर घरेलू इलाज जैसे हल्दी और नीम के पत्तों से ठीक हुआ है।
सिद्धू के इस बयान पर डॉक्टरों ने नाराजगी जाहिर की। अब छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को 850 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संगठन ने सिद्धू से माफी मांगने और अपने दावे के सबूत पेश करने की मांग की है।
![Navjot Singh Sidhu]()
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने एडवाइजरी जारी कर हल्दी, नीम और डाइट के बदलाव को कैंसर के इलाज के लिए अप्रभावी बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावे झूठे हैं और मरीजों को गलतफहमी में डाल सकते हैं।
सिद्धू ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने ये नुस्खे मेडिकल एक्सपर्ट की सलाह पर अपनाएं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कैंसर का इलाज केवल डाइट से संभव नहीं है और मेडिकल हेल्प लेना आवश्यक है।
डॉक्टरों से मिली कड़ी प्रतिक्रिया
Navjot Singh Sidhu
टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने दावे को किया खारिज
कपिल शर्मा शो में किया था घरेलू इलाज का दावा
सिद्धू ने अपनी पत्नी के साथ कपिल शर्मा शो में कहा था कि 40 दिनों के भीतर घरेलू नुस्खों और कड़ी डाइट से उनकी पत्नी का कैंसर ठीक हो गया। इसके बाद मेडिकल समुदाय में गुस्सा फैल गया। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि नवजोत कौर का पूरा मेडिकल इलाज हुआ था।
सिद्धू ने दी सफाई
FAQ
- नवजोत कौर के कैंसर इलाज को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का क्या दावा था?
उन्होंने हल्दी, नीम और डाइट से चौथे स्टेज का कैंसर ठीक होने का दावा किया था। - डॉक्टरों ने सिद्धू के दावे पर क्या प्रतिक्रिया दी?
डॉक्टरों ने इसे झूठा और मरीजों को भ्रमित करने वाला बताया है। - छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने सिद्धू और उनकी पत्नी को क्या नोटिस भेजा?
संगठन ने 850 करोड़ रुपये का नोटिस भेजकर माफी और दावे के सबूत की मांग की है। - टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने सिद्धू के दावे पर क्या कहा?
हॉस्पिटल ने हल्दी, नीम और डाइट को कैंसर के इलाज के लिए अप्रभावी बताया है। - सिद्धू ने सफाई में क्या कहा?
सिद्धू ने स्वीकार किया कि कैंसर का इलाज केवल डाइट से संभव नहीं है और मेडिकल उपचार आवश्यक है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari