LPG Price : लगातार दूसरे महीने सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, ये हैं लेटेस्ट रेट

Sourabh Bhatnagar | May 01, 2025, 09:49 IST
Share
lpg-price-down-19-kg-cylinder-price-reduction
lpg-price-down-19-kg-cylinder-price-reduction

मई महीने की शुरुआत ने आम लोगों के लिए राहत की खबर दी है। एलपीजी यानी गैस सिलेंडर की कीमतों की हर महीने समीक्षा की जाती है। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में...

हर महीने की शुरुआत में गैस की कीमतों की रिवीजन की जाती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर बार इसमें बदलाव हो, लेकिन इसे रिवाइज किया जाता है और फिर इसके आधार पर घटोतरी, बढ़ोतरी या स्थिर रखने का निर्णय लिया जाता है। इस बार मई महीने में अभी तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने कटौती की गई है। कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता किया गया है।

मई 2025 में, दिल्ली में 19 किग्रा वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1747.50 रुपए हो गई है, जो पहले 1762 रुपए थी। इस प्रकार, पिछले दो महीनों में इन सिलेंडरों की कीमतों में 55.5 रुपए की कमी आई है। इससे पहले अप्रैल महीने में भी इनकी कीमतों में 14.5 रुपए की गिरावट देखी गई थी।

खबर यह भी...एमपी समेत देशभर में एटीएम से लेकर रेलवे टिकट तक के लिए बदल गए ये नियम

आम लोगों को क्या होगा फायदा?

इसकी सबसे बड़ी राहत कॉमर्शियल सेक्टर में इस्तेमाल हो रहे गैस सिलेंडरों को मिलेगी। 19 किग्रा वाले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट्स, और अन्य बड़े व्यवसायों में होता है। जब इन सिलेंडरों की कीमत घटेगी, तो यह व्यवसाय अपने मेन्यू की कीमतें भी कम कर सकते हैं। इसका फायदा आम लोगों को मिलेगा क्योंकि उन्हें सस्ते दामों पर खाना मिल सकेगा।

19 किग्रा वाले सिलेंडर के नए और पुराने दाम

  • दिल्ली: 1762 रुपए → 1747.50 रुपए
  • कोलकाता: 1868.50 रुपए → 1851.50 रुपए
  • मुंबई: 1713.50 रुपए → 1699.00 रुपए
  • चेन्नई: 1921.50 रुपए → 1906.00 रुपए
यह ध्यान देने योग्य है कि यह गिरावट केवल 19 किग्रा वाले गैस सिलेंडरों में आई है, जो Commercialउपयोग के लिए होते हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

खबर यह भी...RBI New Rules : 1 मई से एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, RBI ने बदले नियम

अप्रैल में महंगा हुआ था घरेलू गैस

पिछले महीने, यानी अप्रैल 2025 को, सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की थी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया था। यह वृद्धि उज्जवला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं दोनों पर लागू हुई थी। अब, उज्जवला योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किग्रा वाले गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए से बढ़कर 853 रुपए हो गई है। वहीं सामान्य उपभोक्ताओं के लिए यह 803 रुपए से बढ़कर 853 रुपए हो गई है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत

  • दिल्ली: 853.00 रुपए
  • कोलकाता: 879.00 रुपए
  • मुंबई: 852.50 रुपए
  • चेन्नई: 868.50 रुपए
  • भोपाल- 858.50 रुपए

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

LPG price | LPG Price Cut | LPG Price latest News | lpg price reduce | LPG Price today | Commercial gas cylinder | Commercial gas cylinder is cheap | घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें | Ujjwala Yojana

Tags:
  • Ujjwala Yojana
  • Commercial gas cylinder is cheap
  • LPG price
  • घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें
  • lpg price reduce
  • LPG Price today
  • LPG Price latest News
  • LPG Price Cut
  • Commercial gas cylinder
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें