महाकुंभ भगदड़ पर संसद में हंगामा, खड़गे बोले- मारे गए हजारों लोगों को मेरी श्रृद्धांजलि

Vikram Jain | Feb 04, 2025, 24:52 IST
Share
mahakumbh stampede deaths opposition accuses government of hiding figures
mahakumbh stampede deaths opposition accuses government of hiding figures

महाकुंभ में मची भगदड़ में मृतकों की संख्या का मामला सदन में गूंजा। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भगदड़ में मारे गए हजारों लोगों को मैं श्रृद्धांजलि देता हूं। उनके इस बयान के बाद सत्तापक्ष के सांसदों ने विरोध जताया।

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन महाकुंभ में हुई भगदड़ से हुई मौतों को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने सरकार पर मृतकों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि भगदड़ में हजारों लोग मारे गए और सरकार से सही आंकड़े देने की मांग की। इसके बाद राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें बयान वापस लेने के लिए कहा। जिस पर खड़गे ने कहा कि सरकार मौतों का सही आंकड़ा बताए।

खड़गे के बयान पर मचा हंगामा

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में बयान देते हुए कहा, "महाकुंभ में पिछले दिनों जो भगदड़ हुई, उसमें हजारों लोग मारे गए। मैं उन सभी लोगों को श्रृद्धांजलि देता हूं।" उनके इस बयान के बाद सत्तापक्ष के सांसदों ने विरोध जताया और सभापति जगदीप धनखड़ ने खड़गे से इस बयान को वापस लेने को कहा। इस पर खड़गे ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी पर उंगली उठाना नहीं था, बल्कि घटना की गंभीरता को लेकर चिंता व्यक्त करना था। उन्होंने कहा, "मेरे अनुमान के मुताबिक, जिस तरह से भीड़ थी और जैसी तस्वीरें सामने आईं, उससे यही लगता है कि हजारों लोग मारे गए। यदि मैं गलत हूं तो सरकार सही आंकड़े दे, मैं माफी मांगने के लिए तैयार हूं।"

ये खबर भी पढ़ें...

सोनिया गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस, राष्ट्रपति मुर्मू पर विवादित टिप्पणी का मामला

खड़गे का बयान बहुत गंभीर

सभापति जगदीप धनखड़ ने खड़गे से कहा कि इस सदन में जो भी कहा जाता है, उसका बहुत महत्व होता है। उन्होंने यह भी कहा कि खड़गे का बयान बहुत गंभीर है और इससे पूरे देश और दुनिया में गलत संदेश जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

लोकसभा में अमेरिका पर चर्चा: राहुल गांधी ऐसा क्या बोल गए कि मांगनी पड़ी माफी

गंगा में बहा दिए गए कई शव

समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि महाकुंभ में हजारों लोग मारे गए और कई शव गंगा में बहा दिए गए। रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया था कि कई लोगों को दबा दिया गया, जिससे और भी जानें चली गईं।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ भगदड़ मामले पर SC ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता से कहा- हाईकोर्ट जाएं

यह है सरकार का आंकड़ा

29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस घटना में 30 लोग मारे गए थे। हालांकि विपक्षी दलों का कहना है कि सरकारी आंकड़ा सही नहीं हो सकता और इससे अधिक लोग मारे गए हैं। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार मृतकों के वास्तविक आंकड़े छिपा रही है और मामले की गंभीरता को कम करने की कोशिश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ भगदड़ पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- मरने वालों को मौत नहीं, मोक्ष मिला...

Tags:
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • जगदीप धनखड़
  • संसद
  • दिल्ली न्यूज
  • राज्यसभा
  • भगदड़
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग