महाराष्ट्र में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, आठ की मौत, सात घायल, रेस्क्यू जारी
Vikram Jain | Jan 24, 2025, 18:06 IST
Bhandara Ordnance Factory Blast Photograph: (the sootr)
महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। 7 गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। विस्फोट के बाद सेक्शन की इमारत की छत ढह गई।
महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट से एक इकाई की छत ढह गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, 7 गंभीर घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद लोहे और पत्थर के टुकड़े फैक्ट्री के आस-पास बिखर गए, और धुएं के गुबार से पूरा इलाका ढक गया। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर से देखा जा सकता था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जवाहरनगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री विस्फोट हुआ है। यह ब्लास्ट RKR बनाने के लिए की ब्रांच में हुआ है। फैक्ट्री में सेना के हथियार बनाए जाते हैं। विस्फोट के बाद सेक्शन की इमारत की छत ढह गई। जिसमें 13 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन लगी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, एक के बाद एक कई धमाके हुए। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हुई हैं। 7 लोग गंभीर घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
उत्तर प्रदेश जा रही एंबुलेंस सिवनी में पलटी, चार की मौत, 5 लोग घायल
नागपुर के पीआरओ डिफेंस के अनुसार बचाव कार्य जारी है। दमकल विभाग और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि छत को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है ताकि फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके। फैक्ट्री के LTP (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) सेक्शन में हुआ। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है। घटनास्थल पर रक्षा मंत्रालय और डिफेंस के डॉक्टरों की टीम भी बचाव कार्य में लगी हुई है।
जलगांव में आग की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे यात्रियों को एक्सप्रेस ने कुचला, 12 लोगों की मौत
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भंडारा आयुध फैक्ट्री हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि इस घटना में 8 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हुए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ और बचाव दल मौके पर तैनात हैं। साथ ही, उन्होंने प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात की।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत ढहने से 13 से 14 श्रमिक फंसे हुए हैं, और अब तक 5 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर हैं और हर संभव सहायता दी जा रही है।
करौली में कोहरे के कारण कार-निजी बस की टक्कर, 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण बस हादसा, 12 यात्रियों की मौत, 16 घायल
धमाके के बाद ढह गई इकाई की छत
उत्तर प्रदेश जा रही एंबुलेंस सिवनी में पलटी, चार की मौत, 5 लोग घायल
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जलगांव में आग की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे यात्रियों को एक्सप्रेस ने कुचला, 12 लोगों की मौत
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जताया दुख
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत ढहने से 13 से 14 श्रमिक फंसे हुए हैं, और अब तक 5 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर हैं और हर संभव सहायता दी जा रही है।
करौली में कोहरे के कारण कार-निजी बस की टक्कर, 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण बस हादसा, 12 यात्रियों की मौत, 16 घायल
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar