मणिशंकर अय्यर का फिर जागा पाक प्रेम, बोले पाकिस्तान को सम्मान दें, उनके पास परमाणु बम हैं...

Amresh Kushwaha | May 10, 2024, 12:35 IST
Share
Manishankar Ayyar
मणिशंकर अय्यर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। अय्यर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए, क्योंकि पड़ोसी मुल्क के पास परमाणु बम हैं...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ( Manishankar Ayyar ) ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। अय्यर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए, क्योंकि पड़ोसी मुल्क के पास परमाणु बम हैं। अगर हम उन्हें इज्जत नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु हमला करने की सोच सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कुछ देर में SC सुनाएगा फैसला

अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत को ये नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास भी परमाणु बम हैं। मुझे ये समझ नहीं आता कि मौजूदा सरकार ये क्यों कहती है कि हम पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे क्योंकि वहां आतंकवाद है। ये समझना जरूरी है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए चर्चा बहुत जरूरी है। वरना, पाकिस्तान सोचेगा कि भारत अहंकार के साथ हमें दुनिया में छोटा दिखा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में कोई भी पागल इन बम का इस्तेमाल कर सकता है।

कोई पागल गिरा देगा बम - अय्यर

अय्यर ने कहा कि उनके पास परमाणु बम हैं। हमारे पास भी हैं लेकिन क्या होगा अगर कोई पागल लाहौर में ये बम गिराने का फैसला कर ले। इस रेडिएशन को अमृतसर पहुंचने में आठ सेकंड भी नहीं लगेंगे। अगर हम उनकी इज्जत करेंगे तो वे शांत बने रहेंगे लेकिन अगर हम उन्हें छोटा दिखाते रहेंगे तो कोई पागल आएगा और बम गिरा देगा।

ये खबर भी पढ़िए...संदेशखाली मामले में यूटर्न, महिला बोली- मेरे साथ नहीं हुआ बलात्कार, वापस ली TMC नेता के खिलाफ शिकायत

पाकिस्तान भी संप्रभु राष्ट्र है - अय्यर

कांग्रेस नेता मणिशंकर का कहना है कि मैं ये नहीं कह रहा हूं कि हमें ये सोचें कि हमारी समस्याओं का हल कैसे निकलेगा? ये काम विशेषज्ञों का है। मेरा बस इतना कहना है कि घृणा दिखाकर या बंदूक दिखाकर आप स्थितियों में सुधार नहीं कर सकते। हमें ये समझना होगा कि पाकिस्तान भी एक संप्रभु राष्ट्र है, उनकी भी इज्जत है। हमें उनकी इज्जत को कायम रखते हुए कड़ी से कड़ी बात करनी चाहिए। अब क्या हो रहा है? हम बातचीत नहीं कर रहे हैं, इससे तनाव बढ़ता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...असदुद्दीन ओवैसी ने की छोटे भाई की खुलकर तारीफ, बोले- मेरा छोटा भाई तोप है, मैंने रोक रखा है वरना...

अय्यर ने कहा कि हमने भारत और पाकिस्तान के संबंधों को मजबूती देने में बहुत मेहनत की है। लेकिन बीते 10 साल से सारी बातचीत बंद है। हमें मसल्स (ताकत) तब दिखाने चाहिए, जब सामने वाले के पास मसल्स ना हो। उनके मसल्स रावलपिंडी के कहुटा में पड़े हैं। अगर गलतफहमी फैल जाएगी तो बहुत दिक्कत होगी।

ये खबर भी पढ़िए...CM Arvind Kejriwal : मनी लॉन्ड्रिंग केस में SC आज सुनाएगा फैसला, ED ने कोर्ट से लगाई गुहार, केजरीवाल को ना मिले जमानत

मोदी जी जंग का रास्ता खोज रहे हैं...

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने पाकिस्तान के साथ जंग होने की आशंका के बीच अमन का रास्ता निकाला था। लेकिन आज के समय में पाकिस्तान के साथ अमन की संभावनाएं हैं लेकिन मोदी जी जंग का रास्ता खोज निकाल रहे हैं।

Tags:
  • मणिशंकर अय्यर
  • Manishankar Ayyar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच