जियो के बाद एयरटेल के रिचार्ज हुए महंगे, 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान अब 199 में

Amresh Kushwaha | Jun 28, 2024, 12:41 IST
Share
अब Airtel भी महंगा
अब Airtel भी महंगा

एयरटेल ने सभी तरह के प्लान की दरों में 21 परसेंट तक का इजाफा किया है। एयरटेल ने कुल मिलाकर 15 रिचार्ज प्लान की दरें बढ़ाई हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान, डेली डेटा प्लान और डेटा वाउचर शामिल है।

Mobile Tariff Hike : यदि आप एयरटेल (Airtel) की सिम ( SIM Card ) इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपको जोर का झटका लगने वाला है। भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो के बाद मोबाइल टैरिफ में 10 से 21 परसेंट तक बढ़ोतरी की घोषणा की है।

सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने कहा कि वह 3 जुलाई 2024 से मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी।

ये खबर भी पढ़िए...जियो का रिचार्ज महंगा, 239 रुपए वाला प्लान अब 299 में

मजबूत बिजनेस मॉडल के लिए ARPU 300 रुपए से ऊपर जरूरी

एयरटेल ने कहा कि उसका मानना ​​है कि भारत में दूरसंचार कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से मजबूत बिजनेस मॉडल को सक्षम करने के लिए एवरेज रेवेन्यू पर यूजर यानी, ARPU 300 रुपए से ऊपर होना चाहिए। हम एंट्री लेवल प्लान में 70 पैसे प्रति दिन की बढ़ोतरी कर रहे हैं।

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा एयरटेल का शेयर

एयरटेल की रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी करने के चलते आज उसका शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान शेयर ने 1,536 रुपए का स्तर छुआ। हालांकि, अभी ये 0.46% की गिरावट के साथ 1,467 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस साल शेयर 44% चढ़ा है।

ये खबर भी पढ़िए...आइसक्रीम में मिली उंगली आखिर किसकी, DNA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अब देने होंगे इतने दाम

अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान

  • 28 दिन वाले 197 रुपए के प्लान के लिए 199 रुपए देने होंगे।
  • 84 दिन वाले 455 रुपए के प्लान के लिए 509 रुपए देने होंगे।
  • 365 दिन वाले 1799 रुपए के प्लान के लिए 1999 रुपए देने होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...बारिश के कारण गिर गई दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल की छत, एक की मौत, कई घायल

डेली डेटा प्लान

  • 28 दिन वाले 265, 299, 359 और 399 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के लिए कंपनी अब यूजर्स से क्रमशः 299, 349, 404 और 449 रुपए देने होंगे।
  • 56 दिन वाले 479 और 549 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के लिए कंपनी अब यूजर्स से क्रमशः 579 और 649 रुपए देने होंगे।
  • 84 दिन वाले 719 और 839 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के लिए कंपनी अब यूजर्स से क्रमशः 859 और 979 रुपए देने होंगे।
  • 365 दिन वाले 2999 रुपए के प्लान के लिए 3599 रुपए देने होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा में आज विपक्ष उठाएगा NEET पेपर लीक का मुद्दा, क्या जवाब दे पाएगी सरकार

डेटा वाउचर

  • 1 दिन के 1GB के लिए 19 रुपए के प्लान के लिए 22 रुपए देने होंगे।
  • 1 दिन के 2GB के लिए 29 रुपए के प्लान के लिए 33 रुपए देने होंगे।
  • मौजूदा प्लान वैलिडिटी के 4GB के लिए 65 रुपए के प्लान के लिए 77 रुपए देने होंगे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सुनील मित्तल का एयरटेल
  • भारती एयरटेल
  • sim-card
  • mobile Tariff Hike
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा