एमपी में तमिलनाडु के सीएम विजय थलपति के नाम पर हो रहा साइबर फ्रॉड

thesootr Desk | Jul 20, 2026, 19:51 IST
Share
vijay thalapathy name fraud
vijay thalapathy name fraud

एमपी में साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। गिरोह तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय की तस्वीर लगाकर मैसेज और ऑडियो क्लिप वायरल कर रहा है। इसमें लोगों को लोन और बिजनेस के नाम पर फर्जी लिंक और वॉट्सऐप नंबर दिए जा रहे हैं।

लोगों को फंसाने के लिए साइबर ठग (Cyber Criminal) लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। अब चर्चित लोगों की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला CM थलपति विजय के नाम से जुड़ा सामने आया है। ठग उनकी तस्वीर के साथ मैसेज और ऑडियो क्लिप भेज रहे हैं। इसके जरिए लोगों को एक लिंक और वॉट्सऐप नंबर पर संपर्क करने को कहा जा रहा है।

फेमस लोगों के नाम से कर रहे ठगी

Cyber Criminal लोगों से पैसे ऐंठने के लिए नए तरीके खोज रहे हैं। अब वे चर्चित हस्तियों के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।पहले OTP, फर्जी पुलिस अधिकारी, CID और CBI के नाम पर ठगी होती थी। अब ठग बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज की पहचान का सहारा ले रहे हैं।

ताजा मामले में थलपति विजय की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए लोगों को आर्थिक मदद और लोन का झांसा दिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल की ऑडियो क्लिप

Cyber criminal ने सोशल मीडिया पर थलपति विजय की तस्वीर के साथ एक मैसेज जारी किया है। इसके साथ एक ऑडियो क्लिप भी शेयर की जा रही है।मैसेज में एक लिंक और वॉट्सऐप नंबर दिया गया है। लोगों को इन पर संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है।

साइबर पुलिस का कहना है कि ऐसे अनजान लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता है। इनके जरिए ठग बैंकिंग या दूसरी निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

ऑडियो क्लिप में आर्थिक मदद का झांसा

वायरल ऑडियो क्लिप में थलपति विजय के नाम से संदेश दिया जा रहा है।क्लिप में दावा किया जाता है, “मैं थलपति विजय बात कर रहा हूं।” इसके बाद घर या बिजनेस के लिए आर्थिक मदद देने का झांसा दिया जाता है।

लोगों से कहा जाता है कि एक से तीन लाख रुपए चाहिए तो लिंक खोलें। इसके अलावा दिए गए वॉट्सऐप नंबर पर संपर्क करने की बात कही जाती है।

OTP लेकर खाते से निकालते हैं रुपए

साइबर पुलिस के मुताबिक, ठग कई मामलों में लोगों से OTP दर्ज करवाते हैं। कई बार पीड़ित से एक ही प्रक्रिया दोहराने के लिए कहा जाता है।ठग यह कहकर दोबारा OTP मांग सकते हैं कि पहला प्रयास सफल नहीं हुआ। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से रकम निकाली जा सकती है।पुलिस के मुताबिक, इस तरह की साइबर ठगी के मामलों में लाखों रुपए का नुकसान हो सकता है।

क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर 6.92 लाख की ठगी

भोपाल में साइबर ठगी के दो अलग मामलों में 6.92 लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है।पिपलानी क्षेत्र के उमेधा कॉम्प्लेक्स निवासी हरि प्रसाद के साथ 13 जून को ठगी हुई। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एक फर्जी लिंक भेजा था।लिंक से जुड़ी प्रक्रिया के बाद उनके बैंक खाते से 3 लाख 94 हजार 697 रुपए निकल गए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दूसरा मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र के दीक्षा नगर का है। यहां रहने वाले राजेश सराठे को ठगों ने बैंक प्रतिनिधि बनकर फोन किया।आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर उनसे जानकारी हासिल की। इसके बाद उनके खाते से करीब 2.98 लाख रुपए निकाल लिए गए।

अनजान लिंक पर क्लिक न करें

भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच के एडिशनल DSP शैलेंद्र सिंह चौहान ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। लिंक किसी नेता, अधिकारी या चर्चित व्यक्ति के नाम से ही क्यों न भेजा गया हो।

पुलिस ने लोगों से बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड और OTP जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें...

इंदौर में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम से शादी का फर्जी निमंत्रण कार्ड, एपीके फाइल से सायबर ठगी

भोपाल में नहीं थम रहा साइबर फ्रॉड का कहर, मिलिट्री अफसर भी हुए शिकार

रायपुर में साइबर फ्रॉड; मीटर लगाने के नाम पर कारोबारी से लाखों की ठगी

भोपाल में साइबर फ्रॉड का आतंक, कुछ दिनों में ही करोड़ों की ठगी, तीन दिन में 45 एफआईआर

Tags:
  • भोपाल
  • धोखाधड़ी
  • थलपति विजय
  • Cyber ​​criminal
  • ऑडियो क्लिप
  • लिंक
  • otp
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान